IND vs ENG चौथे टेस्ट मैच से पहले ही बाहर हुआ बल्लेबाज, 22 जुलाई को होना था डेब्यू

Ruturaj Gaikwad pulls out of County Championship: टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 1-2 से पीछे है. इस बीच काउंटी चैंपियनशिप में संभावित डेब्यू वाले बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ ने निजी कारणों से यॉर्कशायर टीम से नाम वापस लेने का फैसला किया है.

Ruturaj Gaikwad pulls out of County Championship: भारतीय सीनियर टीम इन दिनों इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज में व्यस्त है. पहले तीन मैचों का फैसला हो चुका है, जिसमें टीम इंडिया 1-2 से पिछड़ रही है. इसी बीच टीम इंडिया को झटका लगा है. स्टार बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ निजी कारणों से भारत लौट आए हैं और चौथे टेस्ट से बाहर हो गए हैं. उनका डेब्यू भी इसी मैच में संभावित था.

भारत के मध्यक्रम के बल्लेबाज ऋतुराज  ने हाल ही में यॉर्कशायर क्लब के साथ काउंटी चैंपियनशिप खेलने के लिए करार किया था और मंगलवार को उन्हें पहला मैच खेलना था. लेकिन उन्होंने व्यक्तिगत कारणों से डील से नाम वापस ले लिया.  28 वर्षीय गायकवाड़ ने यॉर्कशायर के साथ पांच मैचों में खेलने के लिए समझौते पर सहमति व्यक्त की थी, जिसकी शुरुआत 22 जुलाई को स्कारबोरो में मौजूदा चैंपियन सरे के खिलाफ मैच से होनी थी. यॉर्कशायर के हेड कोच एंथनी मैक्ग्रा ने इस बात की पुष्टि की और कहा कि वे फिलहाल संभावित रिप्लेसमेंट की तलाश कर रहे हैं, हालांकि समय बहुत कम है. 

कोच ने जताई निराशा

यॉर्कशायर के मुख्य कोच एंथनी मैकग्रा ने कहा, ‘‘दुर्भाग्यवश गायकवाड़ निजी कारणों से अब काउंटी चैंपियनशिप में नहीं खेल पाएंगे. यह निराशाजनक है. मैं आपको इसके कारणों के बारे में कुछ नहीं बता सकता, लेकिन हमें उम्मीद है कि सब कुछ ठीक होगा. हमें अभी-अभी पता चला है.’’

ऋतुराज इस वक्त भारतीय टेस्ट टीम का हिस्सा नहीं हैं. इंडियन प्रीमियर लीग में चेन्नई सुपर किंग्स और रणजी ट्रॉफी में महाराष्ट्र की कप्तानी करने वाले गायकवाड़ ने छह वनडे और 23 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं. कोहनी की चोट के कारण वह इस साल आईपीएल में केवल पांच मैच खेल पाए थे. ऐसे में काउंटी चैंपियनशिप उनके लिए एक अहम मौका हो सकता था. लेकिन अब उनका वहां खेलना संभव नहीं है.

गायकवाड़ का फर्स्ट क्लास करियर

फर्स्ट क्लास क्रिकेट में ऋतुराज का रिकॉर्ड प्रभावशाली रहा है. उन्होंने 38 मैचों की 65 पारियों में 2632 रन बनाए हैं, जिसमें 7 शतक और 14 अर्धशतक शामिल हैं. उनका औसत 41.77 और सर्वश्रेष्ठ स्कोर 195 रन है. वह एक भरोसेमंद बल्लेबाज माने जाते हैं और यही कारण था कि यॉर्कशायर को उनसे बड़ी उम्मीदें थीं.

अगर पाकिस्तान नहीं माना ये बात तो नहीं होगा एशिया कप! BCCI ने दे दी साफ चेतावनी

46 वर्षीय इमरान ताहिर ने मचाया तहलका, GSL में टीम को बनाया चैंपियन, तो इतने विकेट लेकर बने प्लेयर ऑफ टूर्नामेंट

‘भारत जब हारता है तो घबरा जाता है’, मोहम्मद कैफ की सलाह चौथे टेस्ट में इस प्लेइंग XI के साथ उतरे भारत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >