टी20I में पहली बार हुआ ऐसा, ये खिलाड़ी रिटायर्ड आउट होने वाला बना पहला बल्लेबाज

First Full Member team batter to retire out in T20I: वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के बीच खेले गए आखिरी टी20 मैच में एक नया रिकॉर्ड बना. पाकिस्तान ने यह मैच 13 रन से जीतकर सीरीज 2-1 से अपने नाम की. इसी मैच में टी20 इंटरनेशनल का पहला बल्लेबाज रिटायर आउट हुआ, जो फुल मेम्बर टीम का सदस्य है.

First Full Member team batter to retire out in T20I: टी20 क्रिकेट में हर मैच में कोई न कोई रिकॉर्ड बनता है. हालांकि कभी कभी ही होता है कि कोई नया रिकॉर्ड स्थापित हो. अब तक इस फॉर्मेट में 3391 अंतर्राष्ट्रीय मुकाबले हो चुके हैं. 4 अगस्त को ही यह मुकाबला खेला गया, जिसमें वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के बीच भिड़ंत हुई. तीन मैचों की सीरीज के आखिरी मैच में पाकिस्तान ने 13 रन से जीत दर्ज की. इस मैच में हार के साथ ही वेस्टइंडीज ने सीरीज भी गंवा दी. पाकिस्तान ने तीन मैचों की शृंखला 2-1 से अपने नाम की. इसी मैच में रोस्टन चेज (Roston Chase) ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट का नया अध्याय लिख दिया.  

दरअसल रोस्टन चेस रविवार को फ्लोरिडा के लाॅडरहिल में पाकिस्तान के खिलाफ निर्णायक मैच में रिटायर्ड आउट हुए. 190 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए मैदान छोड़ने वाले रोस्टन टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के पहले बल्लेबाज बने. रोस्टन आईसीसी के फुल मेम्बर टीम के एकमात्र बल्लेबाज भी हैं, जो रिटायर आउट हुए हैं. रोस्टन रन बनाने के लिए संघर्ष करते दिखे और जब टीम को 3 ओवर में 41 रन की जरूरत थी, लेकिन आश्चर्यजनक रूप से उन्हें डगआउट में वापस बुला लिए गए. 

पुरुष टी20आई में किसी बल्लेबाज के रिटायर आउट होने का यह केवल दूसरा मामला है, जब फुल मेम्बर टीम  खेल रही हो. पहला मामला 2024 टी20 विश्व कप में हुआ था, जब नामीबिया के ओपनर निकोलस डेविन ने इंग्लैंड के खिलाफ 10 ओवर में 126 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 16 गेंदों पर 18 रन बनाकर रिटायर आउट हो गए थे. बाकी दस ऐसे मामले केवल एसोसिएट टीमों के बीच हुए हैं.

पाक बनाम विंडीज मैच का हाल

पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए साहिबजादा फरहान और सैम अयूब की फिफ्टी की बदौलत 190 रन स्कोर बोर्ड पर टांगे. इसके जवाब में वेस्टइंडीज ने अच्छी शुरुआत की. ओपनर एलेक अथानाज ने 40 गेंदों पर 60 रन बनाकर टीम को मजबूत आधार दिया. लेकिन उनके आउट होते ही पारी की गति धीमी हो गई और 13वें ओवर के अंत तक स्कोर 110/3 था. उस समय 42 गेंदों में 80 रन की जरूरत थी. नंबर-4 पर आए शेरफेन रदरफोर्ड ने तेजी से रन बनाना शुरू किया, लेकिन चेज बड़े शॉट खेलने में संघर्ष करते रहे. उन्होंने 12 गेंदों में सिर्फ 15 रन बनाए, जिसमें दो चौके शामिल थे. इसके बाद उन्हें डगआउट वापस बुला लिया गया. उस समय 18 गेंदों पर 41 रन चाहिए थे, लेकिन वेस्टइंडीज केवल 27 रन ही जोड़ पाई और सीरीज 2-1 से गंवा बैठी.

पहले भी इसी तरह आउट हो चुके हैं चेज

दिलचस्प बात यह है कि चेज इससे पहले भी एक बार टी20 में रिटायर आउट हो चुके हैं. इस साल की शुरुआत में खेले गए ILT20 में अबू धाबी नाइट राइडर्स की ओर से एमआई एमिरेट्स के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए वे नंबर-6 पर आए थे और 12वें ओवर में क्रीज पर आए के बाद 18वें ओवर तक 13 गेंदों में सिर्फ 20 रन बना पाए. तब भी उन्हें रिटायर आउट किया गया था.

ये भी पढ़ें:-

मोहम्मद सिराज के अनजाने में हुए दो ब्लंडर्स, जिसने इंग्लैंड दौरे पर भारत को दिया सबसे बड़ा दर्द

जब मैल्कम मार्शल ने टूटे हाथ से पूरा करवाया शतक और गेंदबाजी में झटके 7 विकेट, विश्व क्रिकेट में फिर ऐसा नहीं दिखा

क्या अब बहुत देर हो गई है…? शशि थरूर ने विराट कोहली के सामने रखी डिमांड

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >