‘21 मई को जब मैं…’, अपने नाम पर स्टैंड्स का उद्घाटन के बाद बोले रोहित शर्मा; खास टीम के लिए कही ये बात

Rohit Sharma Statement after Inaugurating Stands after his Name: 16 मई को वानखेड़े स्टेडियम में ‘रोहित शर्मा स्टैंड’ का भव्य उद्घाटन हुआ. रोहित शर्मा को 2024 टी20 विश्वकप और 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जिताने के बाद यह सम्मान मिला. रोहित ने इसे अपने करियर का खास पल बताया और कहा कि ऐसा सपना कभी नहीं देखा था. उन्होंने कहा कि जब 21 मई को वे इस मैदान पर उतरेंगे, तो यह खास होगा.

Rohit Sharma Statement after Inaugurating Stands after his Name: शुक्रवार, 16 मई को मुंबई के ‘वानखेड़े स्टेडियम’ में ‘रोहित शर्मा स्टैंड’ का शुक्रवार को भव्य उद्घाटन हुआ. 2024 में टी20 विश्वकप और 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी जीतने वाले भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को यह विशिष्ट सम्मान दिया गया. इस ऐतिहासिक अवसर पर रोहित शर्मा अपने परिवार के साथ मौजूद थे, वहीं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, एनसीपी-एससीपी प्रमुख शरद पवार और मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (एमसीए) के अध्यक्ष अजिंक्य नाइक भी शामिल हुए.

इस मौके पर रोहित शर्मा ने कहा, “आज जो कुछ भी हो रहा है, इसका मैंने कभी सपना भी नहीं देखा था. बचपन में मेरा सपना सिर्फ मुंबई और भारत के लिए खेलना था. कोई यह नहीं सोचता कि उसके नाम पर स्टैंड होगा. मेरा नाम क्रिकेट के दिग्गजों के बीच हो, ये शब्दों में बयां नहीं कर सकता. यह और भी खास इसलिए है क्योंकि मैं अब भी एक फॉर्मेट में खेल रहा हूं. दो फॉर्मेट से रिटायर हो चुका हूं, लेकिन एक में अब भी सक्रिय हूं.”

उन्होंने आगे कहा, “मैं अभी भी खेल रहा हूं और दो प्रारूप से विदा ली है. 21 मई को जब मैं दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के लिए यहां खेलने आऊंगा, तो इस स्टैंड को देखकर बहुत ही खास एहसास होगा. जब कभी भारत की ओर से इस मैदान पर खेलने का मौका मिलेगा, तब यह और भी खास होगा. मैं इस बड़े सम्मान के लिए बेहद आभारी हूं, खासकर अपने परिवार के सामने, मेरी मां, पापा, भाई, भाभी और पत्नी जो आज यहां मौजूद हैं. उन्होंने मेरे लिए जो बलिदान दिए हैं, उसके लिए मैं आभार व्यक्त करता हूं. मैं अपनी खास टीम मुंबई इंडियंस का भी शुक्रगुजार हूं.”

‘हिटमैन’ के नाम से मशहूर रोहित को मुख्यमंत्री फडणवीस और शरद पवार ने सम्मानित भी किया. इसके बाद रोहित और उनके परिवार को स्टैंड की छवि वाली एक विशेष पट्टिका भी भेंट की गई. रोहित ने आगे कहा, “मेरी खास टीम मुंबई इंडियंस भी यहां है जो मेरा भाषण खत्म होने के बाद अभ्यास शुरू करने की तैयारी में है. पवार साहेब और देवेंद्र फड़नवीस (महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री) को भी धन्यवाद जिन्होंने इस दिन को खास बनाया.’’

रोहित शर्मा अब तक के सबसे महान ओपनिंग बल्लेबाजों में से एक हैं. उन्होंने तीनों फॉर्मेट में अब तक कुल 499 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 19,700 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका औसत 42.18 रहा है, जिसमें 49 शतक और 108 अर्धशतक शामिल हैं. उनका सर्वोच्च स्कोर 264 रन है, जो वनडे क्रिकेट का सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर भी है. उन्होंने वनडे में तीन दोहरे शतक लगाए हैं, जो किसी भी बल्लेबाज द्वारा सबसे अधिक हैं.

रोहित ने दो आईसीसी ट्रॉफी (एक चैंपियंस ट्रॉफी और एक टी20 वर्ल्ड कप) जीते हैं, जिनमें से एक-एक में वे कप्तान भी रहे. उन्होंने भारत की कप्तानी सभी फॉर्मेट में की है. रोहित 2007 में टी20 विश्वकप विजेता टीम के भी सदस्य रहे हैं. 38 वर्षीय रोहित शर्मा ने हाल ही में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की. रोहित ने टेस्ट में 4,301 रन बनाए हैं, औसत 40.57 रहा, जिसमें 12 शतक और 18 अर्धशतक शामिल हैं. उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 212 रहा, जो 2019 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू सीरीज में आया था. वे भारत के लिए टेस्ट में 16वें सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं.

कप्तान की रेस में गिल, अय्यर और पंत में कौन सबसे बड़ा दावेदार? सुनील गावस्कर ने लिया इसका नाम

गिलक्रिस्ट ने चुनी ऑल टाइम IPL इलेवन, विराट कोहली को नहीं दी जगह, इन्हें बनाया कप्तान

ये क्या है? रोहित शर्मा ने छोटे भाई को सबके सामने लगाई डांट, इस बात पर आया हिटमैन को गुस्सा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >