Rohit Sharma Records: रोहित शर्मा ने ब्रायन लारा के रिकॉर्ड की बराबरी की, बतौर कप्तान 12 बार टॉस गंवाया

Rohit Sharma lost toss

Rohit Sharma Records: टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान ब्रायन लारा के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है. चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल मुकाबले में रविवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ रोहित शर्मा ने टॉस गंवा दिया और कप्तान के रूप में सबसे ज्यादा टॉस गंवाने वाले कप्तान बन गए.

Rohit Sharma Records: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ टॉस गंवाने के साथ रोहित शर्मा ने बतौर कप्तान अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. कप्तान के रूप में रोहित शर्मा ने लगातार 12वीं बार टॉस गंवाया है. इसके साथ ही उन्होंने वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान ब्रायन लारा के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली. ब्रायन लारा ने भी बतौर कप्तान लगातार 12 बार टॉस गंवाने का रिकॉर्ड बनाया था.

वनडे में सबसे ज्यादा टॉस हारने वाले कप्तान

12 रोहित शर्मा (नवंबर 2023 – मार्च 2025)*
12 ब्रायन लारा (अक्टूबर 1998 – मई 1999)
11 पीटर बोरेन (मार्च 2011 – अगस्त 2013)
9 – जोस बटलर (इंग्लैंड) जनवरी 2023 से सितंबर 2023 तक
9- मोनंक पटेल (यूएसए) मई 2022 से अगस्त 2022 तक
9 – इयोन मोर्गन (इंग्लैंड) जनवरी 2017 से मई 2017 तक
9 – नासिर हुसैन (इंग्लैंड) अक्टूबर 2000 से जनवरी 2002 तक

भारत ने लगातार 15 बार टॉस गंवाया

रोहित शर्मा के साथ-साथ भारत ने भी टॉस गंवाने का रिकॉर्ड बना लिया है. भारत इस मामले में टॉप पर पहुंच गया है. वनडे क्रिकेट में भारत के नाम लगातार 15 टॉस गंवाने का रिकॉर्ड बन गया है.
15 – भारत 19 नवंबर 2023 से 9 मार्च 2025 तक
11 – नीदरलैंड 18 मार्च 2011 से 27 अगस्त 2013 तक
9- इंग्लैंड 27 जनवरी 2023 से 13 सितंबर 2023 तक
9 – यूएसए 29 मई 2022 से 13 अगस्त 2022 तक
9 – इंग्लैंड 22 जनवरी 2017 से 29 मई 2017 तक
9 – वेस्टइंडीज 13 अक्टूबर 2011 से 16 मार्च 2012 तक
9 – ऑस्ट्रेलिया 6 नवंबर 1998 से 24 जनवरी 1999 तक.

चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में न्यूजीलैंड ने टॉस जीता

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. न्यूजीलैंड की ओर से मिचेल सैंटनर कप्तानी कर रहे हैं.

दोनों टीमों का प्लेइंग इलेवन

न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन) – विल यंग, ​​रचिन रवींद्र, केन विलियमसन, डेरिल मिशेल, टॉम लैथम (विकेट कीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, काइल जैमीसन, विलियम ओरोर्के.
भारत (प्लेइंग इलेवन) – रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जड़ेजा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >