IND vs AUS 3rd ODI: रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, इंटरनेशनल क्रिकेट में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने

रोहित शर्मा इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज 550 छक्के जड़ने वाले खिलाड़ी बन गये हैं. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में उन्होंने 57 गेंदों में 81 रनों की पारी खेली. जिसमें उन्होंने 5 चौके और 6 छक्के जमाये. इंटरनेशनल क्रिकेट में रोहित शर्मा के नाम अब 545 छक्के हो गये हैं.

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की शृंखला के तीसरे और आखिरी वनडे मैच में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. इंटरनेशनल क्रिकेट में रोहित शर्मा सबसे तेज 550 छक्के जड़ने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गये हैं. इसके अलावा किसी एक टीम के खिलाफ सबसे अधिक छक्का जड़ने वाले खिलाड़ी भी बन गये हैं.

रोहित शर्मा ने इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज 550 छक्के जड़ने वाले खिलाड़ी बने

रोहित शर्मा इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज 550 छक्के जड़ने वाले खिलाड़ी बन गये हैं. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में उन्होंने 57 गेंदों में 81 रनों की पारी खेली. जिसमें उन्होंने 5 चौके और 6 छक्के जमाये. इंटरनेशनल क्रिकेट में रोहित शर्मा के नाम अब 545 छक्के हो गये हैं. यह कारनामा उन्होंने 450 मैचों की 470 पारियों में कर दिखाया है. रोहित शर्मा इस मामले में अब केवल क्रिस गेल से पीछे रह गये हैं. गेल ने 483 मैचों की 551 पारियों में कुल 553 छक्के जमाये हैं.

किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्का जड़ने का भी रोहित शर्मा ने बनाया रिकॉर्ड

रोहित शर्मा किसी एक टीम के खिलाफ सबसे अधिक छक्का जड़ने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. रोहित ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 121 छक्का जमाया है. इसके अलावा रोहित ने वेस्टंडीज के खिलाफ 88 और न्यूजीलैंड के खिलाफ 68 छक्के जमाये हैं.

Also Read: विराट कोहली और रोहित शर्मा में कौन हैं राहुल गांधी की पसंद? दिया चौंकाने वाला जवाब

वनडे में रोहित शर्मा के नाम 292 छक्के

रोहित शर्मा के नाम वनडे में कुल 292 छक्के हो गए हैं. जबकि टेस्ट में 77 और टी20 अंतरराष्ट्रीय में रोहित शर्मा ने 182 छक्के जमाए हैं. इसके अलावा रोहित ने भारत में 262 इंटरनेशनल छक्के जमाए हैं. जबकि रोहित ने ऑस्ट्रेलिया में तीनों फॉर्मेट में कुल 54 छक्के लगाए हैं.

Also Read: ICC World Cup 2023: वर्ल्ड कप के लिए सभी 10 टीमों का ऐलान, इन 150 खिलाड़ियों पर होगी नजर, देखें Full Squads

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले टॉप पांच बल्लेबाज

क्रिस गेल – 483 मैच, 551 पारी, कुल 553 छक्के

रोहित शर्मा- 450 मैच, 470 पारियां, कुल 554 छक्के

शाहिद अफरीदी- 524 मैच, 508 पारियां, कुल 476 छक्के

मैकुलम- 432 मैच, 474 पारियां, कुल 398 छक्के

मार्टिन गुप्टिल- 367 मैच, 402 पारियां, कुल 383 छक्के.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >