रोहित शर्मा ने तोड़ा सहवाग का रिकॉर्ड, इंटरनेशनल क्रिकेट में ऐसा कारनामा करने वाले पहले भारतीय बने

अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे में 79 रन की पारी खेलते हुए रोहित शर्मा ने बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले ओपनर बन गए हैं.

Rohit Sharma: भारत के दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा ने शनिवार (20 जून) को चेन्नई में खेले गए तीसरे वनडे में अफगानिस्तान के खिलाफ शानदार 79 रन बनाए. उन्होंने 69 गेंदों की अपनी पारी में 9 चौके और 3 छक्के लगाए। इस दौरान रोहित ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि भी हासिल कर ली.

219 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए रोहित ने यशस्वी जायसवाल के साथ पहले विकेट के लिए 170 रन जोड़े. इसी दौरान उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारतीय ओपनर के तौर पर सबसे ज्यादा रन बनाने वासे पहले खिलाड़ी बन गए हैं. इसके साथ ही रोहित शर्मा ने अब वीरेंद्र सहवाग को भी पीछे छोड़ दिया है.

सहवाग को छोड़ा पीछे

रोहित शर्मा अब ओपनर के तौर पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 361 मैचों की 386 पारियों में 16,137 रन बना चुके हैं. उन्होंने वीरेंद्र सहवाग का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने ओपनिंग करते हुए 332 मैचों की 400 पारियों में 16,119 रन बनाए थे.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत के लिए ओपनर के तौर पर सबसे ज्यादा रन

रैंकखिलाड़ीमैचपारियांरन
1रोहित शर्मा36138616,137
2वीरेंद्र सहवाग33240016,119
3सचिन तेंदुलकर34638215,335
4सुनील गावस्कर20228612,258
5शिखर धवन26828810,867
6सौरव गांगुली2432379,157
7गौतम गंभीर1872288,148
8केएल राहुल1361786,440
9कृष्णामाचारी श्रीकांत1892176,153
10नवजोत सिंह सिद्धू1081325,329

ओपनर के तौर पर सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड जयसूर्या के नाम

ओपनिंग बल्लेबाज के तौर पर इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड श्रीलंका के पूर्व कप्तान सनथ जयसूर्या के नाम है. जयसूर्या ने ओपनर के रूप में 19,298 रन बनाए थे. इस सूची में उनके बाद वेस्टइंडीज के क्रिस गेल (18,867 रन), ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर (18,744 रन) और दक्षिण अफ्रीका के ग्रीम स्मिथ (16,950 रन) का नंबर आता है. अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे वनडे में 79 रन की पारी खेलने के बाद रोहित शर्मा 16,137 रन के साथ इस सूची में पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं. उन्होंने भारतीय ओपनरों में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है.

इंटरनेशनल क्रिकेट में ओपनर के तौर पर सबसे ज्यादा रन

रैंकखिलाड़ीटीममैचरन
1सनथ जयसूर्याश्रीलंका, एशिया XI50619,298
2क्रिस गेलवेस्टइंडीज, ICC वर्ल्ड XI44118,867
3डेविड वॉर्नरऑस्ट्रेलिया37418,744
4ग्रीम स्मिथदक्षिण अफ्रीका, ICC वर्ल्ड XI, अफ्रीका XI34216,950
5रोहित शर्माभारत36116,137
6डेसमंड हेन्सवेस्टइंडीज35416,120
7वीरेंद्र सहवागभारत, ICC वर्ल्ड XI, एशिया XI33216,119
8सचिन तेंदुलकरभारत34615,335
9तमीम इकबालबांग्लादेश, ICC वर्ल्ड XI, वर्ल्ड XI39115,210
10एलिस्टर कुकइंग्लैंड25015,110

रोहित ने 2007 में किया था डेब्यू

रोहित शर्मा ने 23 जून 2007 को आयरलैंड के खिलाफ बेलफास्ट में खेले गए वनडे मुकाबले से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था. ओपनर के तौर पर उनका रिकॉर्ड शानदार रहा है. उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 38 मैचों में 2,697 रन, वनडे में 198 मैचों में 9,690 रन और टी20 अंतरराष्ट्रीय में 125 मैचों में 3,750 रन बनाए हैं. तीनों फॉर्मेट को मिलाकर रोहित के नाम ओपनर के रूप में 16,137 रन दर्ज हैं, जो किसी भी भारतीय बल्लेबाज द्वारा सबसे ज्यादा हैं.

यह भी पढ़ें: रोहित शर्मा और प्रसिद्ध कृष्णा ने रचा इतिहास, भारत के 1078 वनडे मैचों में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ujjawal Sinha

उज्ज्वल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट उज्ज्वल कुमार सिन्हा एक खेल पत्रकार हैं, जिन्हें खेल पत्रकारिता के क्षेत्र में छह वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह प्रभात खबर में स्पोर्ट्स सेक्शन को लीड कर रहे हैं, जहां वे विभिन्न खेलों से संबंधित खबरों की योजना, संपादन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभालते हैं. अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने क्रिकेट, कबड्डी, फुटबॉल और अन्य प्रमुख खेलों से जुड़ी खबरों, विश्लेषणों और विशेष रिपोर्टों पर व्यापक रूप से कार्य किया है. डेस्क पत्रकारिता में उनकी विशेष विशेषज्ञता रही है, जहां उन्होंने एक्सक्लूसिव कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और गहन खेल विश्लेषण पर लगातार काम किया है. उज्ज्वल ने प्रो कबड्डी लीग और रणजी ट्रॉफी जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंटों को कवर किया है. इससे उन्हें पेशेवर खेलों की कार्यप्रणाली, खिलाड़ियों के प्रदर्शन और खेल इकोसिस्टम की गहरी समझ विकसित करने का अवसर मिला है. प्रभात खबर से पहले वह नवभारत, CricTracker, जनसत्ता, स्पोर्ट्स तक और एपीएन न्यूज जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं. विभिन्न राष्ट्रीय और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर काम करने का अनुभव उन्हें खेल पत्रकारिता के बदलते स्वरूप और दर्शकों की जरूरतों को बेहतर ढंग से समझने में मदद करता है. शैक्षणिक रूप से उन्होंने सेंट जेवियर्स यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है. पत्रकारिता के अलावा उनका खेल से व्यक्तिगत जुड़ाव भी रहा है. वह क्रिकेट खिलाड़ी रह चुके हैं और बिहार के स्टेट कैंप में हिस्सा ले चुके हैं. मैदान पर खिलाड़ी के रूप में मिले अनुभव के कारण उनके लेखन और विश्लेषण में खेल की तकनीकी एवं व्यावहारिक समझ की स्पष्ट झलक दिखाई देती है. विशेष रुचि: क्रिकेट, कबड्डी, घरेलू खेल, खेल विश्लेषण, खिलाड़ी प्रोफाइल और एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स स्टोरीज.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >