Robin Uthappa: रॉबिन उथप्पा ने क्रिकेट से लिया संन्यास, T20 WC टीम घोषणा के चंद घंटों बाद लिया फैसला

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2022 को लेकर भारतीय टीम की घोषणा के चंद घंटों के बाद रॉबिन उथप्पा ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा की. तेजतर्रार बल्लेबाज ने सोशल मीडिया में पोस्ट के माध्यम से अपने संन्यास की जानकारी दी. उथप्पा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के साथ-साथ आईपीएल से भी संन्यास ले लिया है.

टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा (Robin Uthappa ) ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा कर दी है. तेजतर्रार बल्लेबाज ने सोशल मीडिया में पोस्ट के माध्यम से अपने संन्यास की जानकारी दी. उथप्पा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के साथ-साथ आईपीएल से भी संन्यास ले लिया है.

टी20 वर्ल्ड कप टीम की घोषणा के चंद घंटों बाद रॉबिन उथप्पा ने संन्यास की घोषणा की

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2022 को लेकर भारतीय टीम की घोषणा के चंद घंटों के बाद रॉबिन उथप्पा ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा की. वैसे में इस फैसले का भारतीय टीम में शामिल नहीं किये जाने से भी जोड़ा जा रहा है. मालूम बीसीसीआई ने मंगलवार 13 सितंबर को टी20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की थी.

Also Read: उथप्पा का खुलासा, कभी आत्महत्या करने के बारे में भी सोचा था, लेकिन इन वजहों से नहीं किया

रॉबिन उथप्पा ने बीसीसीआई को कहा थैंक्स, आईपीएल फ्रेंचाइजी पर भी कह दी बड़ी बात

रॉबिन उथप्पा ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, मुझे प्रोफेशनल क्रिकेट खेलते हुए 20 साल हो गये. सबसे गर्व का पल भारतीय टीम और अपने राज्य कर्नाटक के लिए खेलना रहा. मेरा क्रिकेट करियर उतार-चढ़ाव वाला रहा. मैंने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास का फैसला लिया है. मुझे सपोर्ट करने और मौका देने के लिए बीसीसीआई के अध्यक्ष, सचिव और सभी पदाधिकारियों का धन्यवाद. उन्होंने कर्नाटक क्रिकेट बोर्ड के अधिकारियों को भी थैंक्स कहा. साथ ही आईपीएल फ्रेंचाइजी टीमों का भी धन्यवाद कहा.

रॉबिन उथप्पा का क्रिकेट करियर

रॉबिन उथप्पा ने भारतीय टीम के लिए 46 वनडे और 13 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच खेले. जिसमें उन्होंने वनडे में 6 अर्धशतक की मदद से 934 रन बनाये. जिसमें 86 रन उनका उच्चतम स्कोर रहा. इसके अलावा टी20 में एक अर्धशतक की मदद से 249 रन बनाये. उथप्पा ने 9 अप्रैल 2006 को भारतीय वनडे टीम में डेब्यू किया. जबकि आखिरी बार 14 जुलाई 2014 को वनडे मैच खेला था. 13 सितंबर 2013 को उन्होंने टी20 में डेब्यू किया और आखिरी बार भारतीय टीम के लिए 19 जुलाई 2015 को टी20 मुकाबला खेला. इसके अलावा उथप्पा ने आईपीएल में 205 मुकाबले खेले. जिसमें 27 अर्धशतक की मदद से कुल 4952 रन बनाये. उन्होंने मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, पुणे वॉरियर्स, कोलकाता नाइट राइडर्स, राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल मैच खेले.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >