Road Sefety World Series 2021 : पठान की आतिशी पारी बेकार, रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड ने भारत लीजेंड्स को 6 रन से हराया

Road Sefety World Series 2021 रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में चल रहे रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज में मंगलवार को इंग्लैंड लीजेंड्स ने रोमांचक मुकाबले में इंडिया लीजेंड्स को 6 रन से हरा दिया. टूर्नामेंट में भारत की यह पहली हार है. भारत को जीत के लिए 189 रन का लक्ष्य इंग्लैंड ने दिया था, जिसका पीछा करते हुए भारत की टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर केवल 182 रन ही बना पायी. भारत की ओर से सबसे अधिक रन यूसुफ पठान ने बनाये.

Live Updates
10:44 PM. 9 Mar 21 10:44 PM. 9 Mar

यूसुफ और गोनी ने खेली तूफानी पारी

भारत की ओर से यूसुफ पठान और मनप्रीत गोनी ने तूफानी पारी खेली. दोनों ने नाबाद रहते हुए अपनी टीम को जीत के बेहद करीब पहुंचाया पठान ने 34 गेंदों में 4 चौके और 5 छक्कों की मदद से नाबाद 61 रन बनाये. वहीं गोनी ने 16 गेंदों का सामना किया, जिसमें 1 चौका और 4 छक्के की मदद से नाबाद 35 रन बनाये. इससे पहले सचिन की कप्तानी में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद इंग्लैंड ने कप्तान पीटरसन की 37 गेंदों में 6 चौकों और 5 छक्कों की मदद से खेली गयी 75 रनों की तूफानी पारी के दम पर भारत के सामने जीत के लिए 189 रन का विशाल लक्ष्य रखा था.

10:44 PM. 9 Mar 21 10:44 PM. 9 Mar

इंग्लैंड ने भारत को 6 रन से हराया

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में चल रहे रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज में मंगलवार को इंग्लैंड लीजेंड्स ने रोमांचक मुकाबले में इंडिया लीजेंड्स को 6 रन से हरा दिया. टूर्नामेंट में भारत की यह पहली हार है. भारत को जीत के लिए 189 रन का लक्ष्य इंग्लैंड ने दिया था, जिसका पीछा करते हुए भारत की टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर केवल 182 रन ही बना पायी. भारत की ओर से सबसे अधिक रन यूसुफ पठान ने बनाये.

9:44 PM. 9 Mar 21 9:44 PM. 9 Mar

भारत को लगा चौथा झटका, बद्रीनाथ आउट 

भारत लीजेंड्स को इंग्लैंड के खिलाफ चौथा झटका लगा है. सचिन के आउट होने के बाद बल्लेबाजी के लिए उतरे बद्रीनाथ एक चौके की मदद से 7 गेंदों में 8 रन बनाकर आउट हो गये. बद्रीनाथ के आउट होने के बाद पठान बल्लेबाजी के लिए क्रिज पर उतरे हैं.

9:44 PM. 9 Mar 21 9:44 PM. 9 Mar

भारत को लगा तीसरा झटका, सचिन-सहवाग की जोड़ी ने किया निराश

इंग्लैंड लीजेंड्स के विशाल स्कोर का पीछा करने उतरी भारत लीजेंड्स को तीसरा झटका लगा है. सलामी बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग की आक्रामक जोड़ी आज कमाल नहीं दिखा पायी और सस्ते में आउट होकर पवेलियन लौट गये. सचिन ने दो चौकों की मदद से 9 गेंदो में 9 रन बनाये और पनेसर की गेंद पर आउट हुए. वहीं सहवाग को होगाड ने आउट किया. सहवाग ने 1 चौके की मदद से 5 गेंदों में 6 रन बनाये. सहवाग के आउट होने के बाद मैदान पर बल्लेबाजी के लिए उतरे मोहम्मद कैफ ने भी निराश किया और केवल एक रन बनाकर पनेसर की गेंद पर बोल्ड आउट हो गये.

9:44 PM. 9 Mar 21 9:44 PM. 9 Mar

भारत को जीत के लिए मिला 189 रन का लक्ष्य

इंग्लैंड ने भारत को जीत के लिए 189 रन का लक्ष्य दिया है. इस सीरीज में यह अब तक का सबसे बड़ा लक्ष्य है. कप्तान केविन पीटरसन ने धमाकेदार 75 रन बनाए.

9:44 PM. 9 Mar 21 9:44 PM. 9 Mar

केविन पीटरसन आउट

सलामी बल्लेबाज केविन पीटरसन 75 रन बनाकर पवेलियन लौट गये हैं. इरफान पठान की गेंद पर विकेट के पीछे नमन ओझा ने उनका कैच लपका. इस समय इंग्लैंड का स्कोर 139 है.

9:44 PM. 9 Mar 21 9:44 PM. 9 Mar

इंग्लैंड को दूसरा झटका, मैडी आउट

मैडी के रूप में इंग्लैंड को दूसरा झटका लगा है. मैडी ने 27 गेंद पर 29 रन बनाए हैं. पीटरसन को इससे पहले एक जीवनदान मिला है और वे 70 रन के स्कोर पर खेल रहे हैं. मैडी की जगह लेने क्रीज पर क्रिस शोफिल्ड पहुंचे हैं.

9:44 PM. 9 Mar 21 9:44 PM. 9 Mar

10 ओवर की समाप्ति पर इंग्लैंड के 110 रन

इंग्लैंड ने 10 ओवर की समाप्ति पर एक विकेट के नुकसान पर 110 रन बना लिए हैं. इंग्लैंड की शुरुआत बेहद अच्छी रही और केविन पीटरसन ने 29 गेंद पर 64 रन बना लिए हैं. उनका साथ डरेन मैडी दे रहे हैं. मस्टर्ड के रूप में इंग्लैंड को पहला झटका लगा है.

9:44 PM. 9 Mar 21 9:44 PM. 9 Mar

इंग्लैंड के 100 रन पूरे

केविन पीटरसन की धमाकेदार बल्लेबाजी के दम पर इंग्लैंड ने 9 ओवर की समाप्ति पर ही 100 रन पूरे कर लिए. पीटरसन ने अब तक का सबसे तेज अर्धशतक जमाया है. उन्होंने 18 गेंद में 50 रन पूरे किये.

9:44 PM. 9 Mar 21 9:44 PM. 9 Mar

इंग्लैंड का पहला झटका, मस्टर्ड आउट

फिल मस्टर्ड के रूप में इंग्लैंड को पहला झटका लगा है. 14 रन के निजी स्कोर पर मस्टर्ड मुनाफ पटेल की गेंद पर कैच आउट हो गये हैं. टीम का स्कोर इस समय 45 रन था.

9:44 PM. 9 Mar 21 9:44 PM. 9 Mar

इंडिया लीजेंड्स का प्लेइंग इलेवन

वीरेंद्र सहवाग, सचिन तेंदुलकर (कप्तान), युवराज सिंह, मोहम्मद कैफ, एस बद्रीनाथ, यूसुफ पठान, नमन ओझा (विकेटकीपर), इरफान पठान, मनप्रीत गोनी, प्रज्ञान ओझा, मुनाफ पटेल.

9:44 PM. 9 Mar 21 9:44 PM. 9 Mar

इंग्लैंड लेजेंड्स का प्लेइंग इलेवन

फिल मस्टर्ड (विकेटकीपर), केविन पीटरसन (कप्तान), डेरेन मैडी, क्रिस शॉफिल्ड, गेविन हैमिल्टन, कबीर अली, जेम्स ट्रिडवेल, क्रिस ट्रेमलेट, रयान जे साइडबॉटम, मोंटी पनेसर, मैथ्यू होगार्ड.

9:44 PM. 9 Mar 21 9:44 PM. 9 Mar

इंडिया लीजेंड्स की टीम

वीरेंद्र सहवाग, सचिन तेंदुलकर (कप्तान), युवराज सिंह, मोहम्मद कैफ, यूसुफ पठान, नमन ओझा (विकेटकीपर), इरफान पठान, मनप्रीत मोनी, विनय कुमार, प्रज्ञान ओझा, मुनाफ पटेल, एस बद्रीनाथ और नोएल डेविड.

9:44 PM. 9 Mar 21 9:44 PM. 9 Mar

इंग्लैंड के लीजेंड्स की टीम

फिल मस्टर्ड (विकेटकीपर), केविन पीटरसन (कप्तान), डेरेन मैडी, क्रिस स्कोफील्ड, गेविन हैमिल्टन, कबीर अली, जेम्स ट्रिडवेल, क्रिस ट्रेमलेट, रेयान जे साइडलॉटम, मोंटी पनेसर, मैथ्यू होगार्ड, उस्मान अफजल, साजिद महमूद और जोनाथन ट्रॉट.

9:44 PM. 9 Mar 21 9:44 PM. 9 Mar

भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का किया फैसला

Road Sefety World Series 2021 रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में चल रहे रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज में आज इंडिया लीजेंड्स और इंग्लैंड लीजेंड्स के बीच भिड़ंत हो रही है. इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. जयपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में यह मैच खेला जा रहा है. दोनों ही टीमों ने इस साल एक-एक मैच खेले हैं और दोनों ने ही बांग्लादेश को हराया है. भारत ने जहां बांग्लादेश को 10 विकेट से हराया था, वहीं इंग्लैंड ने इसी टीम को 7 विकेट से धोया है. पहले मैच के हीरो वीरेंद्र सहवाग (Virendra Sehwag) रहे थे. उन्होंने 35 गेंद पर 80 रन बनाए थे. उनका पूरा साथ मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) ने दिया था.

मुख्य बातें

Road Sefety World Series 2021 रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में चल रहे रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज में मंगलवार को इंग्लैंड लीजेंड्स ने रोमांचक मुकाबले में इंडिया लीजेंड्स को 6 रन से हरा दिया. टूर्नामेंट में भारत की यह पहली हार है. भारत को जीत के लिए 189 रन का लक्ष्य इंग्लैंड ने दिया था, जिसका पीछा करते हुए भारत की टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर केवल 182 रन ही बना पायी. भारत की ओर से सबसे अधिक रन यूसुफ पठान ने बनाये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >