Road Sefety World Series 2021: फिर चमकी सचिन-सहवाग की जोड़ी, बांग्लादेश को 10 विकेट से हराया

Road Safety World Series 2021 : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर (Raipur) के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Shaheed Veer Narayan Singh International Cricket Stadium) में आज से रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज (Road Safety World Series) की शुरुआत होगी. आज इंडिया लीजेंड्स (India Legends) और बांग्लादेश लीजेंड्स (Bangladesh Legends) के बीच पहला मुकाबला खेला गया. रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज की शुरुआज पिछले साल ही हुई थी. टॉस जीतकर बांग्लादेश की टीम ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. बांग्लादेश नें पूरे विकेट खोकर 109 रन बनाए. भारत की ओर से मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) और विरेंद्र सहवाग (Virendra Sehwag) भी चौके छक्के लगाते दिखे. भारत ने यह मैच 10 विकेट से जीत लिया है.

Live Updates
9:42 PM. 5 Mar 21 9:42 PM. 5 Mar

सचिन-सहवाग की धमाकेदार बल्लेबाजी, बांग्लादेश को हराया

एक बार फिर मैदान पर सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग की जोड़ी ने मैदान पर अपना जलवा बिखेरा है. दोनों के दम पर इंडिया लीजेंड्स ने बांग्लादेश लीजेंड्स को 10 विकेट से हरा दिया. सहवाग ने नाबाद 80 रन और सचिन ने 33 रन बनाए.

9:42 PM. 5 Mar 21 9:42 PM. 5 Mar

सहवाग ने जड़ा 20 गेंद में अर्धशतक

वीरेंद्र सहवाग ने केवल 20 गेंद में अर्धशतक बना दिया. उन्होंने 20 गेंद में 53 रन बनाए. उन्होंने 50 रन केवल चौकों और छक्कों से पूरा किया.

9:42 PM. 5 Mar 21 9:42 PM. 5 Mar

बांग्लादेश की पूरी टीम 109 पर ढेर, भारत के 50 रन पूरे

भारत ने 4 ओवर पूरे होने से पहले ही बिना किसी नुकसान के 50 रन बना लिए हैं. सहवाग और सचिन धमाकेदार बल्लेबाजी कर रहे हैं.

9:42 PM. 5 Mar 21 9:42 PM. 5 Mar

बांग्लादेश की पूरी टीम 109 पर ढेर, सहवाग की धुंआधार पारी

वीरेंद्र सहवाग और सचिन तेंदुलकर की जोड़ी बल्लेबाजी करने उतरी है. सहवाग धुंआधार शॉट खेल रहे हैं. भारत ने दो ओवर में बिना किसी नुकसान के 29 रन बना लिए हैं.

9:42 PM. 5 Mar 21 9:42 PM. 5 Mar

भारतीय शेरों के आगे बांग्लादेश की पूरी टीम 109 पर ढेर

भारतीय गेंदबाजों ने बांग्लादेश की पूरी टीम को 109 पर ढेर कर दिया है. बांग्लादेश की पूरी टीम 20 ओवर भी नहीं खेल पाई.

9:42 PM. 5 Mar 21 9:42 PM. 5 Mar

बांग्लादेश को आठवां झटका सालेह आउट

राजिन सालेह के रूप में बांग्लादेश को आठवां झटका लगा है. बांग्लादेश के अब 100 रन पूरे हुए हैं.

9:42 PM. 5 Mar 21 9:42 PM. 5 Mar

100 रन के अंदर बांग्लादेश के 7 विकेट आउट

जहां एक समय बांग्लादेश का स्कोर बिना किसी नुकसान के 59 रन था वहीं 100 रन के अंदर ही बांग्लादेश के सात विकेट पवेलियन लौट गये हैं. बांग्लादेश को सातवां झटका मोहम्मद शरीफ के रूप में लगा है.

9:42 PM. 5 Mar 21 9:42 PM. 5 Mar

बांग्लादेश को लगा छठा झटका, अब्दुल रज्जाक आउट

अब्दुल रज्जाक के रूप में बांग्लादेश को छठा झटका लगा है. युवराज सिंह के शानदार थ्रो पर नमन ओझा ने उन्हें रन आउट किया.

9:42 PM. 5 Mar 21 9:42 PM. 5 Mar

बांग्लादेश को लगा पांचवां झटका, हनान सरकार आउट

हन्नान सरकार के रुप में बांग्लादेश को पांचवा झटका लगा है. युवराज सिंह ने उन्हें बोल्ड कर दिया.

9:42 PM. 5 Mar 21 9:42 PM. 5 Mar

बांग्लादेश को लगा चौथा झटका, नफीस इकबाल आउट

नफीस इकबाल के रूप में बांग्लादेश को चौथा झटका लगा है. प्रज्ञान ओझा की गेंद पर नमन ओझा ने विकेट के पीछे नफीस का कैच लपका.

9:42 PM. 5 Mar 21 9:42 PM. 5 Mar

बांग्लादेश के दो विकेट गिरे

अच्छी शुरुआत बाद बांग्लादेश के दोनों ओपनर बल्लेबाज पवेलियन लौट गये हैं. जावेद ओमर जहां सस्ते में आउट हो गये वहीं नजीमुद्दीन अर्धशतक बनाने से केवल एक रन से चूक गये.

9:42 PM. 5 Mar 21 9:42 PM. 5 Mar

प्लेइंग इलेवन

इंडिया लीजेंड्स : सचिन तेंदुलकर, वीरेंदर सहवाग, युवराज सिंह, युसूफ पठान, मोहम्मद कैफ, एस बद्रीनाथ, नमन ओझा, ज़हीर खान, इरफ़ान पठान, विनय कुमार, प्रज्ञान ओझा, मुनाफ पटेल, नोएल डेविड और मनप्रीत गोनी.

बांग्लादेश लीजेंड्स : खालिद मशूद, जावेद ओमर, राजिन सालेह, नफीस इकबाल, हानन सरकार, मुशफिकुर रहमान, खालिद महमूद, आफताब अहमद, मेहराब होसैन, मोहम्मद रफीक, अब्दुर रज्जाक, मोहम्मद शरीफ, आलमगीर कबीर और ए एन एम मामून उर राशिद.

9:42 PM. 5 Mar 21 9:42 PM. 5 Mar

बांग्लादेश लीजेंड्स ने जीता टॉस पहले बल्लेबाजी का फैसला

बांग्लादेश लीजेंड्स ने टॉस जीत लिया है और पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है.

9:42 PM. 5 Mar 21 9:42 PM. 5 Mar

11 दिन में खेले जायेंगे 12 मैच

रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज में 11 दिन में 12 लीग मैच खेले जायेंगे. टॉप 4 में रहने वाली चार टीमें सेमीफाइनल खेलेंगी. फाइनल मुकाबला 21 मार्च को खेला जायेगा.

6:34 PM. 5 Mar 21 6:34 PM. 5 Mar

आज पहले दिन इंडिया लीजेंड्स और बांग्लादेश लीजेंड्स का मुकाबला

Road Safety World Series 2021 : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर (Raipur) के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Shaheed Veer Narayan Singh International Cricket Stadium) में आज से रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज (Road Safety World Series) की शुरुआत होगी. आज इंडिया लीजेंड्स (India Legends) और बांग्लादेश लीजेंड्स (Bangladesh Legends) के बीच पहला मुकाबला खेला जाना है. रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज की शुरुआज पिछले साल ही हुई थी. कोरोनावायरस महामारी के कारण इस सीरीज को बीच में ही स्थगित कर दिया. टूर्नामेंट के केवल चार ही मैच खेले गये थे. इस सीरीज में दुनिया भर के कई पूर्व दिग्गज क्रिकेटर एक बार फिर मैदान पर दिखाई देंगे. भारत की ओर से मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) और विरेंद्र सहवाग (Virendra Sehwag) भी चौके छक्के लगाते दिखेंगे.

मुख्य बातें

Road Safety World Series 2021 : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर (Raipur) के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Shaheed Veer Narayan Singh International Cricket Stadium) में आज से रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज (Road Safety World Series) की शुरुआत होगी. आज इंडिया लीजेंड्स (India Legends) और बांग्लादेश लीजेंड्स (Bangladesh Legends) के बीच पहला मुकाबला खेला गया. रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज की शुरुआज पिछले साल ही हुई थी. टॉस जीतकर बांग्लादेश की टीम ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. बांग्लादेश नें पूरे विकेट खोकर 109 रन बनाए. भारत की ओर से मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) और विरेंद्र सहवाग (Virendra Sehwag) भी चौके छक्के लगाते दिखे. भारत ने यह मैच 10 विकेट से जीत लिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >