Asia Cup 2025 की भारतीय टीम से बाहर हुआ यह खिलाड़ी! चोट बना कारण, जानें कब तक हो सकती है वापसी

Asia Cup 2025 : इंग्लैंड दौरे के बाद भारतीय टीम का अगला अभियान एशिया कप 2025 होगा, जो टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा. सीरीज खत्म होने के बाद खिलाड़ियों को लगभग साढ़े पांच हफ्ते की छुट्टी मिली है. टीम की घोषणा फिलहाल नहीं हुई है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऋषभ पंत चोट के कारण एशिया कप और वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं.

Asia Cup 2025 : इंग्लैंड दौरे के बाद भारतीय टीम का अभियान एशिया कप 2025 ही होगा. 4 जून को समाप्त हुई सीरीज के बाद खिलाड़ियों को लगभग 1 महीना 1 सप्ताह की छुट्टी मिल रही है. टी20 फॉर्मेट में होने वाले इस टूर्नामेंट के लिए फिलहाल इंडियन टीम की घोषणा नहीं हुई है, लेकिन खिलाड़ियों के खेलने और न खेलने को लेकर रिपोर्ट्स आने लगी हैं. इसमें सबसे पहला नाम ऋषभ पंत का है. पंत आगामी एशिया कप और उसके बाद होने वाली वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज से बाहर कर हो गए हैं. 

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, पंत को इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान पैर के अंगूठे में फ्रैक्चर हुआ था, जिसके चलते वह इन दोनों टूर्नामेंटों का हिस्सा नहीं होंगे. यह चोट उस समय लगी जब ओल्ड ट्रैफर्ड में भारत की बल्लेबाजी के दौरान क्रिस वोक्स की एक यॉर्कर उनकी पैर की उंगलियों पर लगी. उन्हें तुरंत मैदान से बाहर ले जाया गया और अस्पताल में स्कैन के बाद फ्रैक्चर की पुष्टि हुई. इसके चलते उन्हें कम से कम छह सप्ताह तक क्रिकेट से दूर रहना होगा.

चोट के बाद मैदान से बाहर जाते ऋषभ पंत. इमेज- एक्स.

एशिया कप का 17वां संस्करण 9 से 28 सितंबर के बीच यूएई में खेला जाएगा. एशिया कप टूर्नामेंट के समाप्त होने के एक सप्ताह के भीतर ही भारत और वेस्टइंडीज के बीच टेस्ट सीरीज शुरू हो जाएगी. यह सीरीज केवल दो टेस्ट मैचों की होगी, जो 2 से 14 अक्टूबर तक खेली जाएगी. पंत अगर इन दो सीरीज से बाहर रहते हैं, तो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली सीरीज या फिर साउथ अफ्रीका के खिलाफ घरेलू सीरीज में उनकी वापसी हो सकती है. 

भारत, पाकिस्तान, यूएई और ओमान ग्रुप ए में शामिल हैं, जबकि श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और हांगकांग ग्रुप बी में हैं. भारत की एशिया कप मुहिम की शुरुआत 10 सितंबर को यूएई के खिलाफ होगी, जबकि पाकिस्तान के खिलाफ हाई वोल्टेज मुकाबला 14 सितंबर को होगा. भारतीय टीम अपने सभी मुकाबले संभवतः दुबई में खेलेगी.

सफेद गेंद क्रिकेट में संघर्ष कर रहे हैं पंत

ऋषभ पंत सफेद गेंद के क्रिकेट में काफी संघर्ष करते नजर आ रहे हैं. उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद से भारत के लिए कोई T20I मैच नहीं खेला है और पंत को लेकर भारतीय टीम मैनेजमेंट का ध्यान मुख्य रूप से टेस्ट क्रिकेट पर रहा है. T20I में पंत का औसत महज 23.25 का रहा है, जिसमें उन्होंने 76 मैचों में 1209 रन बनाए हैं और केवल तीन अर्धशतक जड़े हैं. आईपीएल 2025 में भी उनका प्रदर्शन साधारण रहा, जहां उन्होंने 14 मैचों में सिर्फ 269 रन बनाए. दूसरी ओर सफेद गेंद के इस फॉर्मेट में संजू सैमसन और ईशान किशन जैसे खिलाड़ियो ने शानदार खेल दिखाकर अपना दावा पक्का किया है.  

ये भी पढ़ें:-

हैवी और लाइट रोलर में क्या है अंतर, कब और कैसे किया जाता है इस्तेमाल, कौन लेता है निर्णय? जानें सबकुछ

शुभमन, रूट या ब्रूक नहीं, ये है दुनिया का बेस्ट प्लेयर, मोईन अली ने बताया, राशिद खान ने भी जताई सहमति

उड़नपरी बनीं कर्टनी वेब, हवा में बाज की तरह झपट्टा मारकर पकड़ा गजब का कैच, देखें वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >