स्टंप्स को तोड़ा नहीं, लंबाई में फाड़कर दो हिस्से कर दिए, कंगारू बॉलर की इस गेंद पर यकीन करना मुश्किल, देखें वीडियो

Riley Meredith ripped a stump clean in half Vitality Blast: गेंदबाज का मकसद विकेट लेना होता है, लेकिन जब वह स्टंप उड़ा दे तो उसकी कला और कौशल दिखता है. 8 जुलाई को राइली मेरेडिथ ने ऐसी गेंद डाली कि स्टंप टूटे नहीं, बल्कि बीच से लंबाई में फाड़ दिए गए. ऐसा नजारा क्रिकेट में शायद ही पहले कभी देखा गया हो.

Riley Meredith ripped a stump clean in half Vitality Blast: गेंदबाज का असली मकसद विकेट लेना होता है और इसमें कोई हैरानी की बात नहीं है. मगर जब कोई गेंदबाज अपनी कला से बल्लेबाज को पूरी तरह चकमा देकर स्टंप उड़ा देता है, तो वही पल उसकी उसकी काबिलियत और सारी खूबी इसी में दिखेगी कि उसने किस खूबसूरती से बॉल पर हाथ फेरा और गेंद डंडा उड़ा दे. बोल्ड करना वो एक एहसास होता है, जिसमें गेंदबाज को वैसी संतुष्टि मिलती है, जो शायद बल्लेबाज को छक्का मारकर भी न मिले. लेकिन 8 जुलाई को क्रिकेट के मैदान पर ऐसा नजारा देखने को मिला, जो यकीन से परे था. एक गेंदबाज ने ऐसी बाॉल डाली कि स्टंप्स के टुकड़े नहीं बल्कि ऐसा लगा कि उसे दो हिस्सों में लंबाई में फाड़ा गया हो.

8 जुलाई को इंग्लैंड में खेले गए Vitality Blast मुकाबले में एक ऐसा ही नजारा देखने को मिला, जब एक तेज गेंदबाज ने स्टंप को सिर्फ तोड़ा नहीं, बल्कि उसे ऊपर से नीचे की ओर बीच से फाड़ दिया. अब आप सोच रहे होंगे कि स्टंप चीरना कैसे मुमकिन है? दरअसल, आमतौर पर जब गेंद स्टंप्स से टकराती है तो वे गिरते हैं या टूटते हैं, लेकिन यहां स्टंप दो समांतर हिस्सों में विभाजित हो गया जैसे किसी ने आरी से काटा हो.यह अनोखी घटना समरसेट और एसेक्स के बीच खेले गए मुकाबले में घटी, जहां समरसेट के ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज राइली मेरेडिथ ने यह करिश्मा कर दिखाया. 

उन्होंने एसेक्स के ओपनर माइकल पीपर को बोल्ड किया, लेकिन गेंद स्टंप से टकराते ही ऐसा प्रभाव पड़ा कि स्टंप बीच से लंबवत फट गया. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि स्टंप के दो टुकड़े कैसे अलग हो गए. गेंदबाज द्वारा मैदान पर स्टंप का इस तरह चीरा जाना शायद पहली बार देखा गया. माइकल पीपर 13 रन बनाकर आउट हुए. विकेट लेने के बाद मेरेडिथ स्टंप के आधे हिस्से को ट्रॉफी की तरह लहराने लगे और उनके विकेट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

क्वार्टर फाइनल में पहुंचा समरसेट

राइली मेरेडिथ ने इस मैच में 2 ओवर में 22 रन देकर 2 विकेट लिए, जिनमें माइकल पीपर और चार्ली एलींसन शामिल थे. मैच की बात करें तो समरसेट ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 225 रन बनाए, जिसमें टॉम कोहलर ने केवल 39 गेंदों में 90 रनों की विस्फोटक पारी खेली. जवाब में एसेक्स की टीम 130 रन पर सिमट गई और 95 रन से मुकाबला हार गई. समरसेट ने इस जीत के साथ ही क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर गई. कमाल की गेंदबाजी कर रहे मेरेडिथ अब इस टूर्नामेंट में 24 विकेट के साथ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं. नार्थैंप्टनशायर के गेंदबाज सैंडरसन भी इतने ही विकेट के साथ मेरेडिथ की बराबरी पर हैं. 

‘अभी दो दिन पहले दाढ़ी रंगी है’, रिटायरमेंट पर बोले विराट, टीम में शामिल हुए थे तब इन तीन लोगों ने किया था सपोर्ट

‘जब मैं अस्पताल में थी तब…’, आकश दीप की बहन ने बताई वो बात, जिस पर आंखें हों जाएंगी नम

Jasprit Bumrah vs Joe Root में किसका पलड़ा है भारी, लॉर्ड्स में कौन किस पर पड़ेगा भारी? जानें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >