उधर जो रूट तोड़ रहे थे पोंटिंग का रिकॉर्ड, इधर कमेंट्री कर रहे थे ‘पंटर’, सुनें कैसा रहा उनका रिएक्शन

Ricky Ponting Reaction on Joe Root breaking his record: जो रूट मैनचेस्टर टेस्ट में 38वां शतक लगाते हुए रिकी पोंटिंग को पीछे छोड़ टेस्ट में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए. रूट ने 120 रन पूरे करते ही पोंटिंग के 13,378 रनों का रिकॉर्ड तोड़ा. खास बात ये रही कि उस वक्त पोंटिंग खुद कमेंट्री कर रहे थे और उन्होंने रूट की उपलब्धि की सराहना की.

Ricky Ponting Reaction on Joe Root breaking his record: जो रूट ने शुक्रवार को भारत के खिलाफ चौथे टेस्ट के तीसरे दिन ओल्ड ट्रैफर्ड में बल्लेबाजी करते हुए अपने टेस्ट करियर में एक और बड़ा मुकाम हासिल किया. 38वां टेस्ट शतक जड़ने के साथ ही रूट ने ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज रिकी पोंटिंग को पीछे छोड़ दिया और टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए. अब उनसे आगे सिर्फ भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर हैं. रूट ने 120वां रन बनाते ही पोटिंग का रिकॉर्ड तोड़ा. रिकी पोंटिंग ने 168 टेस्ट में 51.85 की औसत से 13,378 रन बनाए थे. वहीं रूट के नाम पर अब 13409 रन हैं. तेंदुलकर अब भी शीर्ष पर हैं, जिन्होंने 200 टेस्ट में 15,921 रन बनाए हैं. जब रूट पोटिंग का रिकॉर्ड तोड़ रहे थे, उस समय रिकी पोंटिंग ही कमेंट्री कर रहे थे. 

जब रूट ने यह उपलब्धि हासिल की, तो ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान ने इस उपलब्धि पर रूट की खुले दिल से तारीफ की. उन्होंने कहा, “बधाई हो जो रूट. शानदार! अब टेस्ट रन लिस्ट में दूसरे नंबर पर, 120 रन पर नाबाद. ओल्ड ट्रैफर्ड के यह जानकार दर्शक एक साथ खड़े हो गए हैं. इतिहास का शानदार पल. अब सिर्फ एक और नाम बचा है और लगभग 2500 रन का फासला. लेकिन बीते चार-पांच वर्षों में जिस तरह रूट ने प्रदर्शन किया है, उसे देखते हुए इसमें कोई संदेह नहीं कि वे इसे हासिल कर सकते हैं.”

करियर में दूसरी बार स्टंप आउट हुए रूट

यह ऐतिहासिक पल चौथे टेस्ट के तीसरे दिन आया. सुबह के सत्र में रूट ने पहले राहुल द्रविड़ और जैक्स कैलिस को पछाड़ते हुए तीसरा स्थान हासिल किया. फिर लंच ब्रेक के बाद उन्होंने पॉइंट के पीछे एक रन लेकर पोंटिंग के 13,378 रनों के आंकड़े को पार किया, जिसके बाद ओल्ड ट्रैफर्ड में मौजूद दर्शकों ने खड़े होकर तालियों से उनका स्वागत किया. रिकॉर्ड तोड़ने और बनाने के बाद रूट 150 रन के स्कोर पर पवेलियन लौटे. उन्हें रवींद्र जडेजा ने अपना शिकार बनाया. रूट ने खब्बू स्पिनर की गेंद पर आगे बढ़कर शॉट लगाने का प्रयास किया, लेकिन गेंद चकमा देकर विकेट कीपर ध्रुव जुरेल के पास गई और उन्होंने रूट को स्टंपर करने में कोई गलती नहीं की. यह रूट के करियर में दूसरी बार हुआ, जब वे स्टंप आउट हुए हों. 

सचिन से 2492 रन पीछे हैं रूट

जो रूट ने अपने टेस्ट करियर की शुरुआत 2012 में भारत के खिलाफ नागपुर में 73 रनों की पारी के साथ की थी. अब जो रूट अपना 157वां टेस्ट खेल रहे हैं. उनके पास आने वाले वर्षों में सचिन के सबसे ज्यादा रन के रिकॉर्ड तोड़ने का भरपूर मौका है. फिलहाल वे सचिन से 2492 रन पीछे हैं. यह शतक रूट का कुल मिलाकर 38वां टेस्ट शतक था, जिससे वे श्रीलंका के कुमार संगकारा के बराबर पहुंच गए. टेस्ट क्रिकेट में अब उनसे ज्यादा शतक सिर्फ सचिन तेंदुलकर (51), जैक्स कैलिस (45) और रिकी पोंटिंग (41) के नाम हैं.

भारत के खिलाफ 12वां शतक पूरा किया

इसके साथ ही इस मैच में रूट के नाम एक और रिकॉर्ड दर्ज हुआ. वे भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा टेस्ट शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए. ओल्ड ट्रैफर्ड में लगाया गया शतक उनके करियर का भारत के खिलाफ 12वां शतक था, जिससे उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ (11 शतक, 24 टेस्ट) को पीछे छोड़ दिया. इससे एक हफ्ता पहले लॉर्ड्स टेस्ट में रूट ने 104 रन बनाकर स्मिथ की बराबरी की थी.

ये भी पढ़ें:-

‘वो मील के पत्थरों को…’, क्या रूट तोड़ेंगे सचिन का रिकॉर्ड? ओली पोप ने दिया ऐसा जवाब

न धोनी-विराट और न बुमराह, सुरेश रैना ने चुनी ऑलटाइम वर्ल्ड XI, इन खिलाड़ियों का नाम लेकर चौंकाया

टूट गया टीम इंडिया का गुरूर, शुभमन की कप्तानी में 10 सालों में पहली बार हुआ ऐसा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >