Records: टी20 में 400 से अधिक रन बनाकर इस टीम ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, एक ओवर में 52 रन, एक भी छक्का नहीं

एक विकेट के नुकसान पर अर्जेंटीना की टीम 20 ओवर में 427 रन का पहाड़ जैसा स्कोर बना दिया. जिसमें लूसिया टेलर ने 84 गेंदों का स���मना किया और 27 चौकों की मदद से 169 रन की विस्फोटक पारी खेली. जबकि अल्बर्टिना गैलन ने 84 गेंदों में 23 चौकों की मदद से नाबाद 145 रनों की पारी खेली.

क्रिकेट को अनिश्चितताओं का खेल कहा जाता है. जिसमें रोजाना नये रिकॉर्ड बनते हैं, तो कई रिकॉर्ड्स टूट जाते हैं. टी20 क्रिकेट में आज तक जो नहीं हुआ, वो एक मैच में हो गया. शायद ही किसी ने सोचा होगा कि टी20 क्रिकेट में कोई टीम 400 से अधिक रन बना सकती है. लेकिन ऐसा हुआ और वो भी महिला क्रिकेट में. दरअसल सेंट एल्बंस क्लब, कोरीमायो, ब्यूनस आयर्स में अर्जेंटीना महिला बनाम चिली महिला के बीच टी20 मैच खेला गया, जिसमें ऐसा अनोखा रिकॉर्ड बना. इस रिकॉर्ड्स जिसकी गूंज काफी लंबे समय तक क्रिकेट जगत में सुनाई पड़ती रहेगी.

अर्जेंटीना महिला ने 20 ओवर में जड़ दिए 427 रन

अर्जेंटीना महिला बनाम चिली महिला टी20 मैच में अर्जेंटीना की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी और इतिहास रच डाला. ऐसा रिकॉर्ड टी20 क्रिकेट में बना डाला जिसके बारे में कोई सोच भी नहीं सकता था. एक विकेट के नुकसान पर अर्जेंटीना की टीम 20 ओवर में 427 रन का पहाड़ जैसा स्कोर बना दिया. जिसमें लूसिया टेलर ने 84 गेंदों का सामना किया और 27 चौकों की मदद से 169 रन की विस्फोटक पारी खेली. जबकि अल्बर्टिना गैलन ने 84 गेंदों में 23 चौकों की मदद से नाबाद 145 रनों की पारी खेली. जबकि मारिया कैस्टिनिरास ने 16 गेंदों में 7 चौकों की मदद से नाबाद 40 रनों की पारी खेली.

एक ओवर में बन गए रिकॉर्ड 52 रन

अर्जेंटीना महिला बनाम चिली महिला मैच में कई रिकॉर्ड्स बने. लेकिन जो सबसे हैरान करने वाला रिकॉर्ड बना, वो है एक ओवर में 52 रन. आप सोच भी नहीं सकते कि आखिर ऐसा हुआ कैसे. दरअसल फ्लोरेंसिया मार्टिनेज ने ऐसा कारनामा कर दिखाया. उन्होंने एक ओवर की गेंदबाजी में 52 रन लूटाए, जिसमें उन्होंने 17 नो बॉल डाले. जबकि अगर एक पारी की बात करें तो चिली की टीम ने 64 नो बॉल डाला. एमिलिया टोरो ने 3 ओवर में 21 नो बॉल डाला.

Also Read: Zainab Abbas: पाकिस्तानी एंकर जैनब अब्बास पर बड़ा अपडेट, वर्ल्ड कप 2023 से नहीं किया गया बाहर

टी20 मैच में लगे रिकॉर्ड 62 चौके, पर एक भी छक्का नहीं

अर्जेंटीना की महिला टीम ने अपनी पारी के दौरान कुल 57 चौके जमाए, लेकिन बड़ी बात है कि 427 रन की पारी में एक भी छक्के नहीं लगे. दूसरी ओर चिली की टीम की ओर से केवल 5 चौके लगे और एक भी छक्का नहीं.

Also Read: एमएस धोनी की 2011 विश्व विजेता टीम से काफी मिलती-जुलती है रोहित शर्मा की 2023 वर्ल्ड कप टीम

अर्जेंटीना ने चिली को रिकॉर्ड 364 रन से हराया

अर्जेंटीना की टीम ने चिली को रिकॉर्ड 364 रनों से हराया. 427 रनों के विशाल स्कोर का पीछा करने उतरी चिली की टीम केवल 15 ओवर ही खेल पाई और 63 रन पर पूरी टीम ढेर हो गई. चिली की ओर से एक मात्र जेसिका मिरांडा ने दहाई के आंकड़ों को छूआ. उन्होंने 29 गेंदों में 4 चौकों की मदद से 27 रन की पारी खेली.

अर्जेंटीना महिला बनाम चिली महिला टी20 मैच में बने कई रिकॉर्ड

  • टी20 में सबसे अधिक रन – 427

  • एक ओवर में 52 रन

  • एक ओवर में सबसे अधिक 17 नो बॉल

  • एक पारी में रिकॉर्ड 57 चौके

  • एक मैच में रिकॉर्ड 62 चौके

  • एक पारी में रिकॉर्ड 73 अतिरिक्त रन

  • एक मैच में रिकॉर्ड 102 अतिरिक्त रन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >