RCB vs GT, IPL 2025: लिविंगस्टोन और डेविड की विस्फोटक पारी, आरसीबी ने गुजरात को दिया 170 का टारगेट

RCB vs GT, IPL 2025: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच इस समय आईपीएल का 14वां मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है. टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट गंवाकर 169 रन का स्कोर खड़ा किया. जिसमें लियाम लिविंगस्टोन और टिम डेविड ने विस्फोटक पारी खेल टीम को फाइटिंग स्कोर तक पहुंचाया. गुजरात को मुकाबला जीतने के लिए 170 रन बनाना होगा.

RCB vs GT, IPL 2025: लियाम लिविंगस्टोन और टिम डेविड की तूफानी पारी के दम पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 169 रन का स्कोर खड़ा किया. जिसमें टीम को 8 झटका लगा. बेंगलुरु की ओर से लिविंगस्टोन ने 5 छक्कों और एक चौके की मदद से 40 गेंदों में 54 रन की पारी खेली. इसके अलावा टिम डेविड ने केवल 18 गेंदों में 3 चौकों और दो छक्कों की मदद से 32 रनों की पारी खेली. विकेट कीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा ने भी 21 गेंदों में 5 चौकों और एक छक्के की मदद से 33 रन की पारी खेली.

विराट कोहली ने किया निराश

आरसीबी की ओर से विराट कोहली ने निराश किया. उन्होंने फिलिप साल्ट के साथ पारी की शुरुआत की. लेकिन जब टीम का स्कोर केवल 8 रन था, तब अरशद खान की गेंद पर कॉट प्रसिद्ध को कैच थमाकर पवेलियन लौट गए. कोहली 6 गेंदों में एक चौके की मदद से केवल 7 रन बनाए. उसके बाद देवदत्त पडिक्कल भी 3 गेंदों में केवल एक चौका जड़कर 4 रन बनाकर आउट हो गए. आरसीबी को 42 के स्कोर पर 4 झटका लग चुका था. लेकिन लिविंगस्टोन, टिम डेविड और जितेश शर्मा की विस्फोटक पारी ने टीम को 169 के स्कोर तक पहुंचाया.

गुजरात टाइटंस की ओर से मोहम्मद सिराज ने चटकाए सबसे अधिक विकेट

गुजरात टाइटंस की ओर से मोहम्मद सिराज ने सबसे अधिक विकेट चटकाए. उन्होंने 4 ओवर में 19 रन देकर 3 विकेट लिए. जबकि साई किशोर ने 4 ओवर में 22 रन देकर दो खिलाड़ियों को आउट किया. अरशद खान, प्रसिध कृष्ण, और इशांत शर्मा ने एक-एक विकेट चटकाए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >