RCB v DC IPL 2021: आरसीबी ने दिल्ली को 7 विकेट से हराया, भारत ने आखिरी गेंद पर छक्का जड़ दिलायी जीत

RCB v DC IPL 2021: आईपीएल 2021 के 56वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने रोमांचक मैच में दिल्ली कैपिटल्स को 7 विकेट से हराया. आखिरी गेंद पर श्रीकर भारत ने छक्का जड़कर अपनी टीम को जीताया. दिल्ली के लक्ष्य को आरसीबी ने 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 166 रन बनाकर हासिल कर लिया.

Live Updates
11:22 PM. 8 Oct 21 11:22 PM. 8 Oct

ऐसा था आखिरी ओवर का रोमांच

आखिरी ओवर में आरसीबी को जीत के लिए 13 रन चाहिए थे. स्ट्राइक पर मैक्सवेल थे. जबकि गेंदबाजी में अवेश खान आये. पहली गेंद पर मैक्सवेल ने चौका जमाया. फिर दूसरी गेंद पर दो रन और तीसरी गेंद पर 1 रन लेकर स्ट्राइक श्रीकर भारत को दिया. भारत ने अवेश खान की चौथी गेंद पर कोई रन नहीं बना पाये. अब आरसीबी को जीत के लिए 2 गेंदों में 6 रन चाहिए थे. पांचवीं गेंद पर भारत ने दो रन लिया. लेकिन पांचवीं गेंद अवेश ने वाइड फेंक दिया. अब आरसीबी को 1 गेंद में 5 रन चाहिए थे. आखिरी गेंद को श्रीकर भारत ने छक्का जड़ दिया और अपनी टीम को धमाकेदार जीत दिला दिया.

11:22 PM. 8 Oct 21 11:22 PM. 8 Oct

आरसीबी ने दिल्ली को 7 विकेट से हराया

रोमांचक मुकाबले में आरसीबी ने दिल्ली को 7 विकेट से हरा दिया. आरसीबी ने दिल्ली के स्कोर 164 को 3 विकेट खोकर 20 ओवर में 166 रन बनाकर हासिल कर लिया. श्रीकर भारत ने आखिरी गेंद पर छक्का जमाया और अपनी टीम को धमाकेदार जीत दिलाया. श्रीकर भारत ने 52 गेंदों में 3 चौके और 4 छक्कों की मदद से नाबाद 78 रन बनाये. जबकि मैक्सवेल ने 33 गेंदों में 8 चौकों की मदद से नाबाद 51 रन बनाये. दोनों के बीच चौथी विकेट के लिए 111 रनों की नाबाद साझेदारी बनी.

11:22 PM. 8 Oct 21 11:22 PM. 8 Oct

श्रीकर भारत की तूफानी पारी, 37 गेंदों में जमाया अर्धशतक

श्रीकर भारत ने 37 गेंदों में 3 चौके और दो छक्कों की मदद से अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. भारत की शानदार पारी के दम पर आरसीबी ने 15 ओवर में 3 विकेट पर 110 रन बना लिया है. भारत के साथ क्रीज पर इस समय डिविलियर्स 26 रन बनाकर खेल रहे हैं.

11:22 PM. 8 Oct 21 11:22 PM. 8 Oct

12 ओवर की समाप्ति पर आरसीबी का स्कोर 3 विकेट पर 75 रन

12 ओवर की समाप्ति पर आरसीबी ने 3 विकेट खोकर 75 रन बना लिया है. इस समय क्रीज पर श्रीकर भारत 38 और डिविलियर्स 5 रन बनाकर खेल रहे हैं.

11:22 PM. 8 Oct 21 11:22 PM. 8 Oct

आरसीबी को तीसरा झटका, डिविलियर्स 26 रन बनाकर आउट

आरसीबी को 10वें ओवर की तीसरी गेंद पर तीसरा झटका लगा. अक्षर पटेल ने डिविलियर्स को अपना शिकार बनाया. डिविलियर्स ने 26 गेंदों का सामना किया, जिसमें दो चौका और एक छक्का जमाया.

11:22 PM. 8 Oct 21 11:22 PM. 8 Oct

आरसीबी की खराब शुरुआत, पांच ओवर के अंदर कोहली और पडिक्कल का विकेट गंवाया

आरसीबी की शुरुआत बेहद खराब रही. पहले ओवर में पडिक्कल और दूसरे ओवर में कप्तान विराट कोहली का विकेट गिरा. पडिक्कल अपना खाता भी नहीं खोल पाये. जबकि कोहली 8 गेंदों में 4 रन बनाकर आउट हुए. आरसीबी का स्कोर 6 ओवर में दो विकेट पर 31 रन है. दोनों विकेट नॉर्टजे ने लिये. इस समय श्रीकर भारत और डिविलियर्स बल्लेबाजी कर रहे हैं.

11:22 PM. 8 Oct 21 11:22 PM. 8 Oct

दिल्ली ने आरसीबी को दिया 165 रन का लक्ष्य

दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए धवन और शॉ की तूफानी पारी के दम पर 20 ओवर में 5 विकेट पर 164 रन बनाया. धवन ने 35 गेंदों में 3 चौके और दो छक्के की मदद से 43 रन बनाये. तो पृथ्वी शॉ ने 31 गेंदों में 4 चौके और 2 छक्कों की मदद से 48 रन बनाये. आरसीबी की ओर से मोहम्मद सिराज ने दो विकेट लिये. जबकि चहल, हर्षल पटेल और डेनियल क्रिश्चियन ने एक-एक विकेट चटकाये. दिल्ली की ओर से पंत ने 10, अय्यर ने 18, हेटमायर ने 29 और रिपल पटेल ने नाबाद 7 रन बनाये.

11:22 PM. 8 Oct 21 11:22 PM. 8 Oct

दिल्ली को चौथा झटका, अय्यर 18 रन बनाकर आउट

दिल्ली को 18वें ओवर की चौथी गेंद पर चौथा झटका लगा. श्रेयस अय्यर 18 रन बनाकर आउट हुए. अय्यर को सिराज ने अपना शिकार बनाया. अय्यर ने 18 गेंदों का सामना किया, जिसमें एक मात्र चौका लगाया.

11:22 PM. 8 Oct 21 11:22 PM. 8 Oct

आरसीबी की ओर से पटेल, चहल और डेनियल क्रिश्चियन ने विकेट चटकाये

आरसीबी की ओर से अबतक हर्षल पटेल, चहल और डेनियल क्रिश्चियन ने एक-एक विकेट चटकाये हैं. चहल ने 4 ओवर में 34 रन देकर एक विकेट लिये. जबकि डेनियल क्रिश्चियन का तीन और पटेल के दो ओवर बचे हुए हैं. दिल्ली का स्कोर 14 ओवर की समाप्ति पर तीन विकेट पर 114 रन है .

11:22 PM. 8 Oct 21 11:22 PM. 8 Oct

अच्छी शुरुआत के बाद दिल्ली को लगा तीसरा झटका

अच्छी शुरुआत के बाद दिल्ली ने दो ओवर में अपना तीन बड़ा विकेट गंवा दिया. धवन और शॉ के आउट होने के बाद कप्तान पंत भी 13वें ओवर की चौथी गेंद पर 8 गेंदों में 10 रन बनाकर आउट हो गये. उन्हें डेनियल क्रिश्चियन ने अपना शिकार बनाया. पंत केवल एक चौका लगा पाये.

11:22 PM. 8 Oct 21 11:22 PM. 8 Oct

दिल्ली को दूसरा झटका, दोनों सलामी बल्लेबाज पवेलियन लौटे

दिल्ली को 12वें ओवर की दूसरी गेंद में दूसरा झटका लगा. युजवेंद्र चहल ने पृथ्वी शॉ को अपना शिकार बनाया. शॉ ने 31 गेंदों में 4 चौके और दो छक्के की मदद से 48 रन बनाया.

11:22 PM. 8 Oct 21 11:22 PM. 8 Oct

दिल्ली को पहला झटका, शिखर धवन 43 रन बनाकर आउट

दिल्ली को 11वें ओवर की दूसरी गेंद पर पहला झटका लगा. हर्षल पटेल ने सलामी बल्लेबाज शिखर धवन को अपना शिकार बनाया. धवन ने 35 गेंदों में 3 चौके और 2 छक्के की मदद से 43 रन बनाये.

8:16 PM. 8 Oct 21 8:16 PM. 8 Oct

नौ ओवर के बाद स्कोर 77/0

राॅयल चैलेंजर बेंगलुरू के साथ खेलते हुए दिल्ली ने अच्छी शुरुआत की है. शिखर धवन 41 और पृथ्वी शाॅ 40 रन बनाकर खेल रहे हैं.

8:08 PM. 8 Oct 21 8:08 PM. 8 Oct

दिल्ली के 50 रन पूरे हो गये हैं

सलामी बल्लेबाज शिखर धवन और पृथ्वी शॉ क्रीज पर जमे हुए हैं. दिल्ली ने पावर प्ले में 50 रन बना लिए हैं. शिखर 28 और शॉ 26 रन बनाकर खेल रहे हैं.

8:08 PM. 8 Oct 21 8:08 PM. 8 Oct

शिखर धवन और पृथ्वी शॉ क्रीज पर मौजूद

दिल्ली कैपिटल्स की ओर से सलामी बल्लेबाज शिखर धपन और पृथ्वी शॉ क्रीज पर मौजूद हैं.

8:08 PM. 8 Oct 21 8:08 PM. 8 Oct

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की प्लेइंग इलेवन

विराट कोहली (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, श्रीकर भारत (विकेटकीपर), डेनियल क्रिश्चियन, ग्लेन मैक्सवेल, एबी डिविलियर्स, शाहबाज अहमद, हर्षल पटेल, जॉर्ज गार्टन, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल.

8:08 PM. 8 Oct 21 8:08 PM. 8 Oct

दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन

पृथ्वी शॉ, शिखर धवन, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (कप्तान, विकेटकीपर), रिपल पटेल, शिमरोन हेटमायर, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, कैगिसो रबाडा, अवेश खान, एनरिक नॉर्टजे.

7:09 PM. 8 Oct 21 7:09 PM. 8 Oct

बैंगलोर का टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला

RCB v DC IPL 2021 Live Update: विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और ऋषभ पंत के दिल्ली कैपिटल्स के बीच आज दुबई में मुकाबला है. बैंगलोर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. पंत की टीम पहले बल्लेबाजी करेगी.

मुख्य बातें

RCB v DC IPL 2021: आईपीएल 2021 के 56वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने रोमांचक मैच में दिल्ली कैपिटल्स को 7 विकेट से हराया. आखिरी गेंद पर श्रीकर भारत ने छक्का जड़कर अपनी टीम को जीताया. दिल्ली के लक्ष्य को आरसीबी ने 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 166 रन बनाकर हासिल कर लिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >