रवींद्र जडेजा ने रचा इतिहास, रिकॉर्ड बुक में ऐसी उपलब्धि वाले एकमात्र खिलाड़ी बने

Ravindra Jadeja Creates WTC Record: रवींद्र जडेजा ने इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने 89 रन की अहम पारी खेलकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया. उन्होंने शुभमन गिल के साथ 203 रनों की साझेदारी की, जिसकी बदौलत भारत ने 587 रन बनाए. इसी के साथ जडेजा ने WTC में नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.

Ravindra Jadeja Creates WTC Record: भारतीय टीम के अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने टेस्ट क्रिकेट में एक नया इतिहास रच दिया है. वह आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के इतिहास में पहले ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने 2000 से ज्यादा रन बनाने के साथ-साथ 100 से अधिक विकेट भी लिए हैं. भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए मैच में उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 89 रन की पारी खेली, हालांकि इस मैच में उन्होंने कोई विकेट नहीं हासिल किया है, लेकिन उनकी पारी ने शुभमन गिल के लिए दोहरे शतक का ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाने का आधार तैयार किया. 

 रवींद्र जडेजा ने अब तक डब्ल्यूटीसी के तहत खेले गए 41 मैचों में 2010 रन बनाए हैं और 132 विकेट झटके हैं. इस आंकड़े के साथ उन्होंने खुद को टेस्ट क्रिकेट के महान ऑलराउंडरों की सूची में शामिल कर लिया है. दूसरी ओर इंग्लैंड के कप्तान और ऑलराउंडर बेन स्टोक्स भी इस रिकॉर्ड के करीब पहुंच चुके हैं. उन्होंने अब तक वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के 55 मुकाबलों में 3365 रन बनाए हैं, हालांकि उनके नाम केवल 86 विकेट दर्ज हैं. अगर वह आगे चलकर 14 और विकेट हासिल कर लेते हैं, तो वह भी जडेजा की तरह इस खास क्लब में शामिल हो सकते हैं.

अगर रवींद्र जडेजा के समग्र टेस्ट करियर की बात करें तो उन्होंने 82 टेस्ट मैचों में 3495 रन बनाए हैं, जिसमें 4 शतक और 23 अर्धशतक शामिल हैं. उनकी बल्लेबाजी औसत 35.3 रही है. गेंदबाजी में भी उनका जलवा कायम है, 153 पारियों में 24.61 की औसत से उन्होंने कुल 324 विकेट चटकाए हैं. इस दौरान उन्होंने तीन बार दस विकेट और 15 बार एक पारी में पांच विकेट लेने का कारनामा किया है.

टीम के लिए जडेजा की पारी रही बेहद अहम 

बर्मिंघम टेस्ट की पहली पारी में जब भारत का स्कोर 211/5 था, तब जडेजा बल्लेबाजी करने आए. उन्होंने कप्तान शुभमन गिल के साथ मिलकर 203 रनों की साझेदारी की, जिससे टीम का स्कोर 587 तक पहुंच सका. हालांकि वह अपने शतक से 11 रन दूर रह गए, लेकिन उनकी पारी ने टीम इंडिया को संकट से बाहर निकाला और मजबूत स्थिति में पहुंचाया. टेस्ट के दूसरे दिन भारत ने पहली पारी में 587 रन बनाए, जिसमें गिल की 269 रन की शानदार पारी शामिल रही. इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम ने दिन का खेल खत्म होने तक 77 रन पर अपने 3 विकेट गंवा दिए और भारत को 510 रन की विशाल बढ़त मिल गई है.

हैरी ब्रूक की नौटंकी, चिढ़े गिल और पंत, फिर प्रसिद्ध कृष्णा ने ऐसे दिया मुंहतोड़ जवाब

इंग्लैंड में इंडियन बैट्समैन, डबल सेंचुरी और गजब संयोग, गिल ने पूरा किया द्रविड़ और गावस्कर का चक्र

टीम इंडिया पर भारी पड़ेगा बैडलक! 587 रन बनाने के बावजूद इंग्लैंड का पलड़ा भारी, कैसे जीतेगा भारत?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >