सर जडेजा ने तोड़ दी BCCI की गाइडलाइन, लेकिन खुश है बोर्ड; सजा तो दूर की बात, जानें ऐसा क्या कर दिया

Ravindra Jadeja Broke BCCI Guidelines: इँग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में भारत ने गिल के दोहरे शतक और जडेजा के 89 रन की मदद से पहली पारी में 587 रन बनाए. गिल-जडेजा की 203 रन की साझेदारी ने टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया, जब स्कोर 300 भी मुश्किल लग रहा था. इस पारी से पहले जडेजा ने BCCI का एक नियम तोड़ा, लेकिन उन पर कार्रवाई की संभावना नहीं है.

Ravindra Jadeja Broke BCCI Guidelines: इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में भारत (IND vs ENG) ने दो दिनों तक पूरा दबदबा बनाया. टॉस हारने के बाद बैटिंग करते हुए अपनी पहली पारी में टीम इंडिया ने 587 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. कप्तान शुभमन गिल ने ऐतिहासिक दोहरा शतक लगाया, तो उनका साथ दे रहे रवींद्र जडेजा ने भी रिकॉर्ड पारी खेली. दोनों ने छठवें विकेट के लिए रिकॉर्ड 203 रन की साझेदारी की. जडेजा की 89 रन की पारी ने कप्तान का ऐसा साथ दिया कि जहां भारत के लिए 300 रन भी भारी लग रहा था, वह 400 के पार पहुंच गया. हालांकि रवींद्र जडेजा ने इस पारी के लिए बीसीसीआई का एक नियम तोड़ दिया, हालांकि BCCI शायद ही जडेजा को इसके लिए कुछ भी कहे, दंडित करना तो दूर की बात होगी. 

ईएसपीएन क्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक रवींद्र जडेजा ने इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन बीसीसीआई द्वारा तय की गई नई स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOPs) का उल्लंघन किया. ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद बीसीसीआई ने यह नियम लागू किया था कि कोई भी खिलाड़ी अकेले मैदान पर नहीं जाएगा या वहां से लौटेगा, सभी को टीम बस से एक साथ आना-जाना होगा. हालांकि जडेजा अकेले ही मैदान पर पहुंच गए. उन्होंने यह नियम इसलिए तोड़ा ताकि वे मैदान में जल्दी पहुंचकर कुछ अतिरिक्त अभ्यास कर सकें, इससे पहले कि वह दोबारा बल्लेबाजी शुरू करें. 

हालांकि, इस उल्लंघन को लेकर जडेजा पर किसी सजा की उम्मीद नहीं है. जडेजा को पता था कि भारत का निचला क्रम लीड्स में दो बार बुरी तरह ढह चुका है और इस बार वे पहले ही 211/5 के स्कोर से टीम को निकालने में आधा काम कर चुके थे. ऐसे में भारत एक बार फिर कम स्कोर पर ऑलआउट होने का जोखिम नहीं उठा सकता था. जडेजा 41 रन पर नाबाद थे और शुभमन गिल के साथ उनकी साझेदारी 99 रनों की थी, लेकिन नए गेंद का खतरा बना हुआ था. हालांकि उन्होंने धैर्य के साथ बल्लेबाजी की.

अपनी बल्लेबाजी पर क्या बोले जडेजा

जडेजा ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने के बाद कहा, “मुझे कहीं न कहीं ऐसा लगा कि मुझे जाकर थोड़ी एक्स्ट्रा बल्लेबाजी करनी चाहिए क्योंकि गेंद अभी नई थी. मुझे लगा कि अगर मैं नई गेंद को झेल लूं, तो बाकी पारी आसान हो जाएगी. सौभाग्य से मैं लंच तक बल्लेबाजी कर सका और फिर वॉशिंगटन सुंदर ने भी शुभमन के साथ अच्छा खेला. इंग्लैंड में जितनी देर आप बल्लेबाजी करते हैं, उतना अच्छा होता है क्योंकि यहां आप कभी सेट महसूस नहीं करते. किसी भी समय एक गेंद स्विंग होकर आपकी किनारी ले सकती है या बोल्ड कर सकती है.”

जडेजा ने इंग्लैंड के लिए खड़ी कर दी परेशानी

अर्धशतक तक पहुंचने के बाद उन्होंने अपनी तलवारबाजी वाली सेलिब्रेशन दिखाई. हालांकि शतक के नजदीक पहुंचे जडेजा एक और रिकॉर्ड बनाते लेकिन जोश टंग की एक बाउंसर गेंद पर 89 रन पर आउट हो गए. गिल के साथ उनकी 203 रनों की साझेदारी पर जडेजा ने कहा कि वह बल्ले से योगदान देने को लेकर संतुष्ट हैं. जडेजा अक्सर इंग्लैंड की टीम को परेशान करते रहे हैं. उनकी आदत होती है कि वो फ्रंट फुट पर खेलकर सीधे पिच के बीचों-बीच दौड़ते हैं, जिससे इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स नाराज़ हो गए. स्टोक्स ने कई बार अंपायर्स से शिकायत की, भले ही जडेजा बाद में खतरे वाले एरिया से बचते नजर आए.

IND vs ENG 2nd Test मैच का अब तक का अपडेट

मैच की बात करें, तो भारत के 587 रनों के जवाब में इंग्लैंड ने दिन का खेल समाप्त होने तक तीन विकेट गंवा दिए. आकाशदीप की घातक गेंदबाजी ने इंग्लैंड को एक ही ओवर में दोहरा झटका दिया, जब आकाश दीप ने डकेट और पोप को लगातार गेंदों पर आउट किया. वहीं दिन का तीसरा विकेट सिराज ने लिया, उन्होंने क्रॉली को पवेलियन भेजा. गिल, राहुल और करुण नायर ने स्लिप में शानदार कैच लपके. दूसरे दिन स्टंप्स के समय इंग्लैंड 77 रन बना चुका है. ब्रूक 30* और रूट 18* पर नाबाद थे, जबकि इंग्लैंड अभी भी 510 रन पीछे है.

टीम इंडिया पर भारी पड़ेगा बैडलक! 587 रन बनाने के बावजूद इंग्लैंड का पलड़ा भारी, कैसे जीतेगा भारत?

आम नहीं कैप्टन गिल का दोहरा शतक, इन 12 रिकॉर्ड्स को तोड़कर प्रिंस ने साबित की काबिलियत, देखें एक नजर

‘ऐसा लगा जैसे गिल…’, कैप्टन के लिए रवींद्र जडेजा ने कही बड़ी बात, दोहरे शतक से शुभमन ने बनाए धमाकेदार रिकॉर्ड

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >