कालजयी! 7 घंटे 53 मिनट में सर जडेजा ने रचा इतिहास, लॉर्ड्स में लगी रिकॉर्ड्स की झड़ी

Ravindra Jadeja Record at Lord’s: लॉर्ड्स टेस्ट में रवींद्र जडेजा अकेले योद्धा की तरह लड़े और दोनों पारियों में अर्धशतक लगाकर भारत को जीत के करीब ले गए. उन्होंने पहली पारी में 82 और दूसरी पारी में नाबाद 61 रन बनाए, कुल 7 घंटे 53 मिनट तक क्रीज पर डटे रहे. बावजूद इसके भारत 22 रन से हार गया और जडेजा अपनी तलवारबाजी सेलिब्रेशन नहीं कर पाए. हालांकि उन्होंने इस पारी से ढेरों रिकॉर्ड अपने नाम किए.

Ravindra Jadeja Record at Lord’s: सारे सूरमाओं को वीरगति, बस एक सिपाही लड़ता रहा. ‘क्रिकेट का मक्का’ लॉर्ड्स में जडेजा ने इन लाइनों को ही साबित किया. एक बार फिर अपनी बल्लेबाजी क्षमता साबित की और दोनों पारियों में शानदार अर्धशतक लगाए. हालांकि वह अपनी मशहूर ‘तलवारबाजी’ सेलिब्रेशन नहीं कर पाए, क्योंकि भारत 22 रन से हार गया और एक ऐतिहासिक जीत से चूक गया. लॉर्ड्स में 7 घंटे और 53 मिनट तक की अपनी बल्लेबाजी से उन्होंने कीर्तिमानों की झड़ी लगा दी. पहली पारी में उन्होंने 207 मिनट तक क्रीज पर बिताते हुए 82 रन बनाए थे, जबकि दूसरी पारी में जडेजा ने 266 मिनट तक बल्लेबाजी करते हुए भारत की ओर से सबसे ज्यादा 61 रन बनाए. जडेजा अंत तक नाबाद रहे, जबकि उनके सामने ही सब के सब पवेलियन लौटते रहे और भारत 193 रन के लक्ष्य के सामने 170 रन ही बना सका. 

ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा का लॉर्ड्स टेस्ट में अकेले दम पर किया गया संघर्ष भले ही टीम इंडिया को जीत नहीं दिला पाया, लेकिन उन्होंने अपने नाम ऐतिहासिक उपलब्धियां जरूर दर्ज कर ली. जडेजा ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 7000 रन पूरे किए और इस खास क्लब में ऋषभ पंत, सौरव गांगुली, एमएस धोनी, कपिल देव, शाकिब अल हसन और शॉन पोलॉक जैसे दिग्गजों के साथ अपना नाम दर्ज करा लिया.

7000 रन और 600 से ज्यादा विकेट

361 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में जडेजा ने अब तक 7018 रन बनाए हैं, जिनमें 4 शतक और 39 अर्धशतक शामिल हैं. टेस्ट क्रिकेट में जडेजा का प्रदर्शन सबसे दमदार रहा है, जहां उन्होंने 83 टेस्ट में 3697 रन बनाए हैं, जिसमें 4 शतक और 26 अर्धशतक शामिल हैं. वनडे क्रिकेट में उनके नाम 2806 रन दर्ज हैं, जबकि टी20 इंटरनेशनल में उन्होंने 515 रन बनाए हैं. गेंदबाजी की बात करें तो जडेजा ने टेस्ट में 326 विकेट, वनडे में 231 विकेट और टी20I में 54 विकेट हासिल किए हैं.

रवींद्र जडेजा इसके साथ ही 7000 रन और 600 विकेट का डबल पूरा करने वाले दुनिया के चौथे और भारत के सिर्फ दूसरे क्रिकेटर बन गए. उनसे पहले यह खास उपलब्धि कपिल देव, शॉन पोलॉक और शाकिब अल हसन के नाम रही है. जडेजा के खाते में अब 361 मैचों में 7018 रन और 611 विकेट दर्ज हैं.

7000+ रन और 600+ विकेट वाले अंतरराष्ट्रीय ऑलराउंडर

शाकिब अल हसन: 14,730 रन और 712 विकेट

कपिल देव: 9,031 रन और 687 विकेट

शॉन पोलॉक: 7,386 रन और 829 विकेट

रवींद्र जडेजा: 7,018 रन और 611 विकेट

लगातार चार फिफ्टी जड़ने वाले इकलौते बल्लेबाज

जडेजा इंग्लैंड में लगातार चार या उससे अधिक अर्धशतक लगाने वाले सिर्फ तीसरे भारतीय बने हैं. इससे पहले ये कारनामा पंत (2021-25 के बीच) और गांगुली (2002) ने किया था. 1952 में वीनू मांकड़ के बाद जडेजा लॉर्ड्स में दोनों पारियों में अर्धशतक जमाने वाले केवल दूसरे भारतीय हैं. मांकड़ ने 1952 में भारत-इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स टेस्ट की पहली पारी में ओपनिंग करते हुए 72 रन बनाए और दूसरी पारी में 183 रन जड़े थे. 

SENA देशों में दोनों पारियों में फिफ्टी

इसके अलावा जडेजा ने मंसूर अली खान पटौदी, एमएस धोनी जैसे दिग्गजों की सूची में जगह बना ली है, जिन्होंने SENA देशों (दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया) में नंबर छह या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए कई बार दोनों पारियों में अर्धशतक लगाए हैं. जडेजा ने वीवीएस लक्ष्मण (28) को पछाड़ते हुए नंबर 6 या नीचे बल्लेबाजी करते हुए भारत के लिए 29वीं बार 50+ स्कोर किया. अब उनसे आगे सिर्फ कपिल देव (35) और एमएस धोनी (38) हैं.

इंग्लैंड इंडिया की मौजूदा सीरीज के तीन टेस्ट में उन्होंने 109 की औसत से 327 रन बनाए हैं, जिसमें 4 अर्धशतक हैं और सर्वश्रेष्ठ स्कोर 89 है. वह इस सीरीज में फिलहाल पांचवें सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं.

गिल कमजोर, वहीं स्टोक्स जैसा कप्तान… भारत की हार पर माइकल वॉन ने छिड़का नमक

पुराना गया अब नया चाहिए, हार के बाद टीम इंडिया को किसकी जरूरत? नासिर हुसैन ने बताया

हूबहू! पहली बार यूं नहीं हारा भारत, लॉर्ड्स से पहले भी हुआ था ऐसा, तब सचिन और पाकिस्तान…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >