Ravichandran Ashwin ने टेस्ट में प्लेयर ऑफ द सीरीज का बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, मुरलीधरन की बराबरी की

Ravichandran Ashwin: भारत ने बांग्लादेश को दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-0 से करारी शिकस्त दे दी है. बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में भारत की ओर से रिकॉर्ड्स की झड़ी लग गई.

Ravichandran Ashwin: भारत के स्टार ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन ने बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में गेंद और बल्ले से शानदार प्रदर्शन दिखाया. ऑलराउंडर प्रदर्शन के कारण अश्विन को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया. इसके साथ ही उन्होंने अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. अश्विन ने कई दिग्गज गेंदबाजों को भी पीछे छोड़ दिया. अश्विन टेस्ट मैच में सबसे अधिक बार प्लेयर ऑफ द सीरीज बनने वाले गेंदबाज हो गए हैं. टेस्ट में अश्विने 11 बार प्लेयर ऑफ द सीरीज बन चुके हैं. अश्विन के अलावा श्रीलंका के दिग्गज स्पिनर मुथैया मुरलीधरन ने भी 11 बार प्लेयर ऑफ द सीरीज बन चुके हैं.

टेस्ट मैचों में सर्वाधिक प्लेयर ऑफ द सीरीज पुरस्कार

मुथैया मुरलीधरन- 11
रविचंद्रन अश्विन – 11
जैक्स कैलिस -9
सर रिचर्ड हेडली – 8
इमरान खान- 8
शेन वार्न – 8

पहले टेस्ट में अश्विन ने लगाया शानदार शतक

पहले टेस्ट में अश्विन ने 113 रनों की शतकीय पारी खेलकर न केवल भारत को जीत दिलाई थी, बल्कि टीम इंडिया को शर्मनाक हार से बचा भी लिया था. पहले टेस्ट मैच में 144 के स्कोर पर भारत के 6 विकेट गिर गए थे. लेकिन अश्विन और रविंद्र जडेजा ने 99 रनों की साझेदारी निभाकर टीम के स्कोर को 376 रन तक पहुंचाया. फिर गेंदबाजी में पांच विकेट भी चटकाए.

Also Read : Ind vs Ban: रोहित शर्मा ने दिया चौंकाने वाला बयान, कहा- हम 100 पर आउट होने के लिए थे तैयार

दूसरे टेस्ट में भी अश्विन का शानदार प्रदर्शन

बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में भी अश्विन ने शानदार प्रदर्शन दिखाया. पहली पारी में उन्होंने दो और दूसरी पारी में तीन विकेट चटकाए. इस तरह दो मैचों की सीरीज में अश्विन ने 10 विकेट और एक शतक जमाया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >