Highlights
Ravichandran Ashwin Slams Pakistan: 15 फरवरी (रविवार) को कोलंबो में टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) में भारत और पाकिस्तान (Ind vs Pak) के बीच मुकाबला खेला गया. इस मैच को टीम इंडिया ने 61 रन से जीतकर अपने नाम किया. इसके साथ ही टी20 वर्ल्ड कप में हेड-टू-हेड रिकॉर्ड 8-1 का कर दिया है. लेकिन पाकिस्तान टीम की हार पर पूर्व क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) ने चुटकी ली. उन्होने कह दिया कि अगर 20 रन और होते तो फॉलो-ऑन देना पड़ता.
पाकिस्तान की हार पर अश्विन का बयान
पाकिस्तान की करारी हार के बाद पूर्व क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो में बातचीत के दौरान बड़ी बात कह दी. उन्होंने एक सवाल का जवाब देते हुए कहां कि इस पिच पर 176 भी किसी 250 से कम नहीं था. मुझे तो लगता है जो लोग इस स्कोर को कम समझ रहे थे वो ऐसा क्यों कर रहे थे. यह काफी स्लो पिच थी.
आगे अश्विन कहते हैं मजाकियां अंदाज में कहते हैं कि अगर आज इंडिया 20-30 रन और बना लेता तो शायद पाकिस्तान को फॉलो-ऑन देना पड़ता. पाकिस्तान इस मैच में इतने प्रेशर में था कि वो प्रेशर को संभाल नहीं पाए. वैसे तो अश्विन का यह बयान मजाक में था लेकिन इस बयान ने पाकिस्तान की सच्चाई को बयां कर दिया.
पाकिस्तान की खराब बल्लेबाजी
इस मुकाबले में 176 का टारगेट काफी था क्योंकि पिच थोड़ा स्लो थी. वहीं पाकिस्तान की टीम जब लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो उनकी शुरुआत अच्छी नहीं हुई. पहले ही ओवर में हार्दिक पांड्या ने साहिबजादा फरहान को पवेलियन भेज दिया. इसके अलावा पावरप्ले में ही पूरा टॉप ऑर्डर पवेलियन लौट गया. बता दे कि पाकिस्तान की पारी के दौरान गेंद रुककर आ रही थी, गेंदबाजों को टर्न मिल रहा था और बल्लेबाजों के लिए रन बनाना मुश्किल होता जा रहा था. इसके बाद 18 वें ओवर में पाकिस्तान की टीम ऑलआउट हो गई.
भारत-पाक मैच पर एक नजर
कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप में भिड़त हुई. पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 175 रन बनाए. भारत की ओर से ईशान किशन ने 40 गेंदों में शानदार 77 रन की पारी खेली, जिसमें उन्होने 10 चौके और 3 छक्के लगाए. वहीं साईम अयूब को तीन विकेट मिले.
इसके जवाब में पाकिस्तानी बल्लेबाजों ने निराशाजनक प्रदर्शन किया. उनकी पूरी टीम 114 रन पर सिमट गई और भारत को 61 रन से जीत हासिल हुई. पाक टीम की ओर से उस्मान खान ने 44 रन की पारी खेली. टीम इंडिया की ओर से जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती को 2-2 विकेट मिले.
ये भी पढ़ें-
क्या सूर्या और कुलदीप के बीच सब ठीक हो गया? होटल से शेयर किया नया वीडियो, जानें सच
ऐसे सुपर 8 में पहुंच सकता है ऑस्ट्रेलिया, जानिए क्या है पूरा गणित
