वैभव सूर्यवंशी की सीनियर टीम में तेजी से होगी एंट्री अगर… रवि शास्त्री ने बताया ये तरीका

Ravi Shastri on Vaibhav Suryavanshi: भारत के 14 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड U19 के खिलाफ 78 गेंदों में 143 रन ठोकते हुए 52 गेंदों में यूथ वनडे का सबसे तेज शतक लगाया. उनकी इस तूफानी पारी से भारत ने 363/9 का स्कोर खड़ा किया और पांच मैचों की सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल कर ली. अब रवि शास्त्री ने बताया है कि वैभव की सीनियर टीम में एंट्री की राह आसान हो सकती है, अगर वह कुछ और कमाल कर लें.

Ravi Shastri on Vaibhav Suryavanshi: भारत के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड अंडर-19 के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए 78 गेंदों में 143 रन की विस्फोटक पारी खेली और भारत को 363/9 के विशाल स्कोर तक पहुँचाया. उनकी पारी में 13 चौके और 10 छक्के शामिल थे और उन्होंने सिर्फ 52 गेंदों में शतक पूरा कर यूथ वनडे क्रिकेट का सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड बना डाला. इससे पहले यह रिकॉर्ड पाकिस्तान के कमरान गुलाम (2013 में 53 गेंद) के नाम था. वैभव सूर्यवंशी के इस धमाकेदार प्रदर्शन ने भारतीय टीम को बढ़त दिला दी है. भारत अंडर-19 टीम इस पांच मैचों की सीरीज में फिलहाल 2-1 से आगे है. हर पारी के साथ वैभव सिर्फ घरेलू क्रिकेट में जगह बनाने के लिए नहीं बल्कि सीनियर टीम में जल्दी एंट्री के लिए भी मजबूत दावा पेश कर रहे हैं और अब उन्हें रवि शास्त्री जैसे दिग्गज का समर्थन भी मिल चुका है.

पूर्व भारतीय कोच रवि शास्त्री ने इस 14 साल के बल्लेबाज की जमकर तारीफ की. एजबेस्टन में भारत-इंग्लैंड टेस्ट के दौरान माइकल एथरटन के सवाल पर शास्त्री ने कहा, “वो फर्स्ट-क्लास क्रिकेट ज़रूर खेलेगा, लेकिन IPL जैसी लीग से उसे बड़ा मंच मिला है. पूरी दुनिया देखती है, और इस तरह खिलाड़ी सबका ध्यान खींचता है. अगर वह प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेलता है और शुरू के कुछ सीजन में कुछ शतक लगाता है, तो उसका सीनियर टीम में आना तेजी से हो सकता है.”

शतकों से लगया रिकॉर्ड का अंबार

बिहार के समस्तीपुर से ताल्लुक रखने वाले वैभव सूर्यवंशी ने 14 साल 100 दिन की उम्र में यह शतक लगाकर युवा वनडे क्रिकेट में सबसे कम उम्र में सेंचुरी बनाने वाले खिलाड़ी बन गए. इससे पहले यह रिकॉर्ड बांग्लादेश के नजमुल हुसैन शंटो के नाम था, शांतो ने 14 साल 241 दिन में शतक जड़ा था. वैभव इससे पहले भी रिकॉर्ड बना चुके हैं. उन्होंने पिछले साल ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 के खिलाफ चेन्नई में 58 गेंदों में शतक लगाया था, जो यूथ टेस्ट में दूसरा सबसे तेज शतक है,  उनसे तेज शतक केवल मॉइन अली ने 2005 में 56 गेंदों में बनाया था. 

इस साल की शुरुआत में वैभव ने IPL में भी धमाका किया था, जब उन्होंने राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए गुजरात टाइटंस के खिलाफ 35 गेंदों में शतक लगाकर IPL का सबसे तेज शतक जड़ा था. रवि शास्त्री ने आगे कहा, “वो पहले ही सबकी नजर में आ चुका है. 14 की उम्र में ही अंडर-19 टीम में पहुंच गया है और हर जगह चौके-छक्के लगा रहा है. इंग्लैंड जैसे दौरे और ये अनुभव उसे और बेहतर बनाएंगे.”

रिटायरमेंट के बाद क्रिकेट पर विराट कोहली का पहला पोस्ट, ‘स्टारबॉय’ गिल के लिए कही ये बात

‘मैं लालची नहीं हूं’, हैरी ब्रूक ने मारा टोंट, तो पंत की हाजिरजवाबी ने लूटी महफिल, देखें वीडियो

इंग्लैंड कोच ने डाले हथियार, टीम इंडिया की चुनौती के आगे बैजबॉल की निकली हवा, बोले- इसकी उम्मीद नहीं थी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >