रतन टाटा ने राशिद खान को नकद पुरस्कार देने के दावों का किया खंडन, कहा- मेरा क्रिकेट से कोई संबंध नहीं

टाटा ने ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, मेरा क्रिकेट से किसी भी तरह का कोई संबंध नहीं है. टाटा ने कहा, कृपया इस तरह के व्हाट्सएप फॉरवर्ड और वीडियो पर तब तक विश्वास न करें जब तक कि वे मेरे आधिकारिक मंच से न आए हों.

वर्ल्ड कप 2023 में अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ने अपने धमाकेदार प्रदर्शन से क्रिकेट जगत में तहलका मचा दिया है. इस बीच अफगानिस्तान क्रिकेटर राशिद खान को नकद पुरस्कार दिए जाने का मामला सामने आया है. सोशल मीडिया में दावा किया जा रहा है कि मशहूर उद्योगपति रतन टाटा ने राशिद खान को नकद पुरस्कार देने की पेशकश की है. खबर सामने आने के बाद रतन टाटा ने इस दावे का खंडन किया है. उन्होंने साफ कर दिया है कि उन्होंने ऐसी कोई भी पेशकश नहीं की है.

उद्योगपति रतन टाटा ने अफगानिस्तान के खिलाड़ी राशिद खान को नकद पुरस्कार की पेशकश करने के दावे का खंडन करते हुए कहा कि उनका क्रिकेट से कोई संबंध नहीं है.

टाटा ने ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, मेरा क्रिकेट से किसी भी तरह का कोई संबंध नहीं है. टाटा ने कहा, कृपया इस तरह के व्हाट्सएप फॉरवर्ड और वीडियो पर तब तक विश्वास न करें जब तक कि वे मेरे आधिकारिक मंच से न आए हों.

उनका यह बयान व्हाट्सएप पर व्यापक तौर पर फॉरवर्ड वीडियो के जवाब में आया है जिसमें दावा किया गया है कि उन्होंने राशिद को 10 करोड़ नकद पुरस्कार देने का वादा किया था.

Also Read: World Cup 2023: भारत 3 बार सेमीफाइनल में पहुंचकर वर्ल्ड कप से हो चुका है बाहर, जानिए कहां हुई थी गलती

वर्ल्ड कप 2023 में अपने प्रदर्शन से अफगानिस्तान ने सबको चौंकाया

वर्ल्ड कप 2023 में अफगानिस्तान ने अपने प्रदर्शन से सबको चौंकाया है. सबसे पहले इंग्लैंड को 69 रन से रौंदकर अफगानिस्तान ने तहलका मचा दिया और वर्ल्ड कप में लगातार 14 मैच हारने के बाद पहली जीत दर्ज की. अफगानिस्तान ने गत चैंपियन को हराने के बाद पाकिस्तान के खिलाफ 8 विकेट से जीत दर्ज की. फिर श्रीलंका को 7 विकेट से हराकर लगातार दूसरी और टूर्नामेंट में तीसरी जीत दर्ज की.

Also Read: World Cup 2023 Points Table: श्रीलंका पर शानदार जीत के बाद पाकिस्तान से आगे निकला अफगानिस्तान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >