‘भारत को दुबई में फायदा, यह समझना कोई रॉकेट साइंस नहीं’, अब इस खिलाड़ी को लगी मिर्ची

Champions Trophy: चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन हाइब्रिड मॉडल में किया जा राह है. आठ टीमों में से 7 पाकिस्तान में अपने मैच खेल रही हैं, तो भारत अपने मैच दुबई में खेल रहा है. इसको लेकर कई पूर्व खिलाड़ियों ने सवाल उठाए हैं. “Team India Getting Advantage Playing in Single Venue.” Rassie van Der Dussen

Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम का प्रदर्शन शानदार चल रहा है. उसने अपने दोनों मैचों में बांग्लादेश और पाकिस्तान को करारी शिकस्त देकर सेमीफाइनल का रास्ता आसान कर लिया था. लेकिन ग्रुप बी में अभी सेमीफाइनलिस्ट अभी तय नहीं हो पाए हैं. हालांकि भारत के एक ही जगह अपने मैच खेलने से कई पूर्व खिलाड़ियों को समस्याएं हो रही हैं. अब इस लिस्ट में दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी का नाम भी जुड़ गया है. शीर्ष क्रम के बल्लेबाज रासी वैन डेर डुसेन (Rassie van Der Dussen) ने कहा कि आपको यह जानने के लिए “रॉकेट वैज्ञानिक होने की आवश्यकता नहीं है” कि एक ही स्थान पर प्रशिक्षण और खेलने की क्षमता के साथ-साथ किसी भी कहीं यात्रा न करने की वजह से भारत को एक बढ़त मिल रही है, हालांकि वे इसका फायदा उठाने के लिए दबाव में होंगे.

रासी वैन डेर डुसेन ने ईएसपीएन क्रिकइंफो से बातचीत में कहा, “यह निश्चित रूप से एक फायदा है. मैंने देखा कि ��ाकिस्तान इस बारे में टिप्पणी कर रहा था, लेकिन यह निश्चित रूप से एक फायदा है. यदि आप एक ही स्थान पर रह सकते हैं, एक ही होटल में रह सकते हैं, एक ही सुविधाओं में अभ्यास कर सकते हैं, एक ही स्टेडियम में खेल सकते हैं, हर बार एक ही पिच पर खेल सकते हैं, तो यह निश्चित रूप से एक फायदा है.” Indian Cricket Team.

वैन डेर डुसेन इस समय कराची में हैं, उन्होंने कहा, “मुझे नहीं लगता कि आपको यह जानने के लिए रॉकेट वैज्ञानिक होने की आवश्यकता है. इस लाभ का उपयोग करने की जिम्मेदारी उन पर होगी. एक तरह से, यह उन पर अधिक दबाव डालता है क्योंकि जो भी सेमीफाइनल या संभावित रूप से फाइनल में उनके साथ खेलने जा रहा है, वह वहां जाने वाला है और परिस्थितियाँ विदेशी होने वाली हैं, लेकिन वे (भारत) इसके अभ्यस्त होने वाले हैं. उन पर इसे सही करने का दबाव होगा क्योंकि उनके पास यह सब ज्ञान है.” India Getting Advantage Playing in Single Venue.

प्रभात खबर प्रीमियम स्टोरी: सावधान!  कहीं आपका बच्चा घंटों मोबाइल से चिपक कर मनोरोगी तो नहीं बन रहा

चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत में ही भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने अपने सभी मैच दुबई में कराने पर जोर देते हुए हाइब्रिड मॉडल का चुनाव किया था. बीसीसीआई ने सुरक्षा कारणों से अपनी टीम पाकिस्तान भेजने से मना कर दिया था. हालांकि दबाव में लिए गए इस फैसले की वजह से पाकिस्तान ने आगे 3 सालों के लिए भारत में होने वाले किसी भी मैच को हाइब्रिड मॉडल में कराने की शर्त भी रख दी है. 

वहीं चैंपियंस की बात करें तो भारत दुबई में अपने सभी मैच खेल रहा है. अब उसका अगला ग्रुप ए मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ 2 मार्च को होगा. भारतीय टीम सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई कर चुकी है. ऐसे में यह मैच निर्धारित करेगा कि भारतीय टीम किस नंबर पर रहेगी. अगर ग्रुप ए में भारत पहले स्थान पर रहता है, तो उसका मुकाबला ग्रुप बी की दूसरी नंबर की टीम से होगा. जबकि अगर भारत दूसरे नंबर पर रहता है, तो उसे ग्रुप बी की पहले स्थान वाली टीम से भिड़ना होगा. पहला सेमीफाइनल 4 मार्च को दुबई में होगा.   

BCCI की मेजबानी में फिर होगा भारत-पाकिस्तान का महासंग्राम, 3 बार भिड़ंत!

अफगान-ऑस्ट्रेलिया मैच पर बारिश का साया, अब सेमीफाइनल का समीकरण हुआ दिलचस्प, जानें पूरा गणित

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >