IPL में इन पांच गेंदबाजों ने झटके हैं सबसे तेज 100 विकेट, जानें कौन-कौन है लिस्ट में शामिल

आज हम आपको उन पांच गेंदबाजों के बारे में बताने जा रहे हैं. जिन्होंने आईपीएल में सबसे तेज 100 विकेट चटकाए हैं. चलिए जानतें हैं सूची में कौन-कौन से गेंदबाज शामिल हैं.

साउथ अफ्रीका तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा आईपीएल में सबसे तेज 100 विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं. वह सिर्फ 64 पारियों में इस कीर्तिमान तक पहुंचे थे.

यॉर्कर किंग लसिथ मलिंगा आईपीएल में 70 पारियों में 100 विकेट के आंकड़े तक पहुंचे थे.

हर्षल पटेल ने आईपीएल में 71वीं पारी में 100 विकेट के आंकड़े को छु लिया थावह सबसे तेज 100 विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज हैं.

स्विंग किंग भुवनेश्वर कुमार ने आईपीएल में 100 विकेट का आंकड़ा छूने के लिए 81 पारियां ली.

राशिद खान ने आईपीएल में 100 विकेट का आंकड़ा छूने के लिए 83 पारियां ली थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vaibhaw vikram

वैभव विक्रम डिजिटल पत्रकार हैं. खेल, लाइफस्टाइल, एजुकेशन, धर्म में रुचि है और इसी विषय पर अपने विचार प्रकट करना पसंद है. क्रिकेट से बहुत लगाव है. वर्तमान में प्रभात खबर के खेल डेस्क पर कंटेंट राइटर पद पर कार्यरत हैं.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >