टीम इंडिया के लिए खेलेंगे रविचंद्रन अश्विन, इस लीग में मेन इन ब्लू का बनेंगे हिस्सा

R Ashwin to play Hong Kong Sixes 2025 for Team India: अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट और आईपीएल से संन्यास लेने के बाद रविचंद्रन अश्विन की मैदान पर वापसी होने वाली है. वे टीम इंडिया के लिए ही खेलते नजर आएंगे. अपने IPL रिटायरमेंट में ही उन्होंने साफ किया था कि वे दुनिया भर की लीग में खेल सकते हैं.

R Ashwin to play Hong Kong Sixes 2025 for Team India: भारत के दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन 18 दिसंबर 2024 को टीम इंडिया से रिटायर हो चुके थे. उनके अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास के बाद अश्विन ने आईपीएल खेलने की बात कही थी, लेकिन  2025 का सीजन खेलने के बाद उन्होंने इसे भी अलविदा कह दिया. अपने आईपीएल संन्यास में उन्होंने दुनिया भर की लीग में खुद को खेलने के लिए स्वतंत्र बताया था. इसके बाद उनके कई टीमों से जुड़ने की खबरें आईं. लेकिन बात नहीं बनी, हालांकि अब उनके हांगकांग की लीग में खेलने पुष्टि हो गई है. स्पिनर रविचंद्रन अश्विन अब हांगकांग सिक्सेस 2025 में टीम इंडिया के लिए खेलते नजर आएंगे. इस बात की पुष्टि हांगकांग क्रिकेट ने गुरुवार, 18 सितंबर को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए की.

हांगकांग क्रिकेट ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा, “महान भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन हांगकांग को रोशन करने के लिए तैयार हैं! वह हांगकांग सिक्सेज 2025 में टीम इंडिया का अहम हिस्सा होंगे, जो 7 से 9 नवंबर तक आयोजित होगा. प्रशंसकों को तेज और मनोरंजक क्रिकेट फॉर्मेट में अश्विन की जादुई गेंदबाजी देखने का दुर्लभ मौका मिलेगा. तैयार हो जाइए हांगकांग क्रिकेट का शानदार नजारा आपका इंतजार कर रहा है.” हांगकांग सिक्सेस 2024 संस्करण में टीम इंडिया की कप्तानी रॉबिन उथप्पा ने की थी. उस टीम में केदार जाधव, मनोज तिवारी, स्टुअर्ट बिन्नी, शाहबाज़ नदीम, श्रीवत्स गोस्वामी और भरत चिपली भी शामिल थे.

अश्विन का क्रिकेट करियर

अश्विन ने जून 2010 से दिसंबर 2024 तक भारत के लिए 106 टेस्ट, 116 वनडे और 65 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले. अपने 14 साल लंबे अंतरराष्ट्रीय करियर में उन्होंने टेस्ट में 537, वनडे में 156 और टी20I में 72 विकेट झटके. इसके अलावा उन्होंने टेस्ट में 3503 रन और वनडे में 63 पारियों में 707 रन बनाए. अश्विन ने अपना आखिरी प्रतियोगी क्रिकेट मैच 20 मई 2025 को आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेला था. दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में उन्होंने 4 ओवर में 41 रन देकर 2 विकेट लिए. 

अश्विन की किन लीगों में हो सकती है हिस्सेदारी

अश्विन और उनकी टीम सीएसके के बीच कुछ अनबन की खबरें आईं, साथ ही उन्होंने टीम के कुछ निर्णयों को लेकर भी सवाल उठाए और उसके बाद उन्होंने अपने आईपीएल करियर पर विराम लगा दिया. आईपीएल से संन्यास की घोषणा करते समय अश्विन ने कहा था कि वह दुनिया की विभिन्न लीगों में खेलते रहेंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने दुबई में होने वाली ILT20 लीग में खेलने के लिए आयोजकों से बात की थी. साथ ही अश्विन बिग बैश लीग (BBL) 2025-26 संस्करण में खेल सकते हैं. पिछले महीने यह भी खबर आई थी कि अश्विन द हंड्रेड प्रतियोगिता में खेलने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बनने की कोशिश कर रहे हैं. हालांकि इन सबसे पहले अश्विन हांगकांग सिक्सेज में खेलेंगे और इसकी पुष्टि भी हो गई है.

ये भी पढ़ें:-

नुवान तुषारा ने रचा इतिहास, लसिथ मलिंगा का रिकॉर्ड तोड़ मचाई खलबली, बने एशिया कप के 5वें टॉप बॉलर

मनमानी की हद पार करने वाले पाकिस्तान को मिलेगी सजा, ICC ने PCB की करतूत पर भेजा लेटर; कार्रवाई की तैयारी शुरू

250वां T20I मैच खेलने वाली दुनिया की दूसरी टीम बनेगी इंडिया, पहले स्थान पर है ये टीम, जानें अब तक का सफर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >