बेंच पर बैठे-बैठे…, अश्विन ने आखिरकार तोड़ी चुप्पी, ऑस्ट्रेलिया में बीच सीरीज में संन्यास का खोला राज

R Ashwin breaks silence on reasons behind Retirement: रविचंद्रन अश्विन ने ऑस्ट्रेलिया में बॉर्डर-गावस्कर सीरीज 2024-25 के दूसरे मैच के बाद अचानक ही रिटायरमेंट की घोषणा कर दी थी. उस समय उनके इस निर्णय से सभी क्रिकेट विशेषज्ञ और फैंस हैरान रह गए. हालांकि अब अश्विन ने इस राज से पर्दा उठाया है और असली कारणों को साझा किया है .

R Ashwin breaks silence on reasons behind Retirement: रविचंद्रन अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर कुट्टी स्टोरीज के ताजा एपिसोड में दिसंबर 2024 में अपने चौंकाने वाले संन्यास की घोषणा के पीछे की भावनाओं और वजहों का खुलासा किया. 38 वर्षीय अश्विन भारत के दूसरे सबसे सफल टेस्ट गेंदबाज रहे. उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 106 मैचों में 537 विकेट लिए. उन्होंने 116 वनडे और 65 टी20 मैचों में क्रमशः 156 और 72 विकेट चटकाए. अश्विन भारत की ऑस्ट्रेलिया के 2024-25 दौरे के सदस्य थे, लेकिन दूसरे मैच के बाद ही उन्होंने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के बीच गाबा में ही अचानक संन्यास ले लिया था. इस फैसले ने फैन्स और क्रिकेट विशेषज्ञों को हैरान कर दिया था.

पूर्व साथी खिलाड़ी और भारत के हेड कोच राहुल द्रविड़ से बातचीत में अश्विन ने माना कि उनके संन्यास का समय पेशेवर से ज्यादा व्यक्तिगत था. उन्होंने मजाक में कहा, “मुझे लगता है कि वो बस सही समय था और मैं अपनी जिंदगी के उस मोड़ पर पहुंच चुका था. मैं काफी बूढ़ा हो चुका था, यह मानना होगा.”

अश्विन ने आगे बताया कि लगातार टूर पर रहना और विदेशी दौरों पर बार-बार बेंच पर बैठे रहना उन्हें धीरे-धीरे थकाने लगा. उन्होंने कहा, “टूर पर जाना और बार-बार बाहर बैठना मुझे परेशान करने लगा था.” लेकिन उन्होंने साफ किया कि उनके फैसले की असली वजह परिवार था. “यह टीम के लिए योगदान न करने की बात नहीं थी, बल्कि यह सोचने की थी कि क्या मुझे बच्चों के साथ घर पर समय बिताना चाहिए. वे बड़े हो रहे हैं और मैं असल में क्या कर रहा हूं?”

अश्विन ने यह भी खुलासा किया कि उन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों से ही मन बना लिया था कि 34-35 की उम्र तक संन्यास ले लेंगे. उन्होंने कहा कि भले ही अंतरराष्ट्रीय करियर खत्म हो गया है, लेकिन वे घरेलू क्रिकेट खेलने के लिए तैयार हैं क्योंकि यह उन्हें लचीलापन और संतुलन देता है.

ये भी पढ़ें:-

राहुल द्रविड़ ने खोला राज, भारतीय टीम का कोच नहीं बनना चाहता थे, फिर पत्नी की इस बात ने बदल दिया मन

तूफान सा थ्रो और मैच की पहली ही गेंद पर विकेट, भाई सैली के साथ संजू सैमसन की शानदार जुगलबंदी

यह गलत है, क्या उनके लिए दरवाजे बंद हो गए? एशिया कप में इस खिलाड़ी की अनदेखी पर दिनेश कार्तिक ने उठाए सवाल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >