झूठ बोल रहे थे रिशाद हुसैन! टॉम करन का खुलासा; पाकिस्तानी आर्मी संग फोटो पोस्ट कर कही ये बात

Tom Curran on Rishad Hossain Claims after India Missile Hit Pakistan: भारत-पाकिस्तान सैन्य तनाव के चलते PSL और IPL 2025 अस्थायी रूप से स्थगित किए गए, जिससे विदेशी खिलाड़ी अपने देश लौट गए थे. इंग्लैंड के टॉम करन ने अब उस दावे पर प्रतिक्रिया दी है जिसमें कहा गया था कि वे एयरपोर्ट पर रो पड़े थे.

Tom Curran on Rishad Hossain Claims after India Missile Hit Pakistan: भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य तनाव के कारण पाकिस्तान सुपर लीग (PSL 2025) के 10वें संस्करण और आईपीएल 2025 दोनों को अस्थायी रूप से रोक दिया गया था. दोनों लीग में हिस्सा ले रहे विदेशी खिलाड़ी स्थिति बिगड़ने पर पाकिस्तान और भारत छोड़कर चले गए थे. इंग्लैंड के ऑलराउंडर टॉम करन ने आखिरकार उस दावे पर अपनी चुप्पी तोड़ी है जिसमें कहा गया था कि पाकिस्तान-भारत के बीच सैन्य तनाव के चलते पीएसएल के स्थगन के बाद वे एयरपोर्ट पर बच्चों की तरह रो पड़े थे.

पाकिस्तान में भारत की जवाबी कार्रवाई की वजह से पीएसएल को रोकना पड़ा. इससे विदेशी खिलाड़ियों को पाकिस्तान छोड़ना पड़ा. इस दौरान आनन-फानन में टॉम करन और डेरिल मिचेल पाकिस्तान से दुबई गए और फिर वहां से अपने-अपने घर रवाना हुए. इसी बीच एक विवाद तब खड़ा हुआ जब रिशाद हुसैन ने दुबई एयरपोर्ट पर रिपोर्टर्स से बातचीत में कहा कि डेरिल मिचेल ने पाकिस्तान लौटने से इनकार कर दिया, जबकि इंग्लैंड के टॉम करन “डर के मारे बच्चों की तरह रो रहे थे.”

दोनों देशों के बीच शांति की दुआ करता हूं- टॉम

टॉम करन ने पहली बार इस मुद्दे पर 18 मई को इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए हल्के-फुल्के अंदाज में प्रतिक्रिया दी. उन्होंने पाकिस्तानी सेना के साथ अपनी एक फोटो शेयर करते हुए लिखा, “अच्छा लग रहा है कि सब कुछ फिर से शुरू हो गया है, और मैं दोनों बेहद खास देशों के बीच लगातार शांति की प्रार्थना करता हूं. वैसे वादा करता हूं, मैं नहीं रोया था, पूरी तरह तैयार था.”

टॉम करन की इंस्टाग्राम स्टोरी.

रिशाद ने मीडिया रिपोर्ट को बताया गलत

बाद में रिशाद ने सफाई दी कि उनके बयान को “मीडिया में गलत ढंग से पेश किया गया” और इससे “झूठी धारणा” बनी. उन्होंने मिचेल और करन दोनों से माफी मांगी. वहीं विजडन के अनुसार लाहौर कलंदर्स ने अपने सोशल मीडिया पर बताया कि इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं थी. एक अन्य पोस्ट में डेरिल मिचेल ने दोनों देशों के नागरिकों के लिए शांति की कामना की, लेकिन उन्होंने रिशाद के दावे का खंडन भी नहीं किया और न ही पुष्टि की.

सैन्य संघर्ष विराम के बाद शुरू हुए IPL और PSL

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम की घोषणा के बाद IPL और PSL दोनों शनिवार, 17 मई से फिर शुरू हो गए. हालांकि बारिश के कारण IPL का दोबारा शुरू होना टल गया जिससे आरसीबी पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंची, जबकि पिछले बार की चैंपियन कोलकाता बाहर हो गई. उधर कराची किंग्स ने डेविड वॉर्नर और जेम्स विंस की रिकॉर्ड साझेदारी की बदौलत पेशावर जाल्मी को हराकर प्लेऑफ में जगह बनाई. आईपीएल में फिलहाल तीन टीमों ने प्लेऑफ में जगह बना ली है. गुजरात की दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ जीत के बाद गुजरात के साथ आरसीबी और पंजाब अंतिम चार की तीन टीमें हैं, वहीं चौथे नंबर के लिए अब दिल्ली, मुंबई और लखनऊ के बीच घमासान मचेगा. 

भारत ने बांग्लादेश को दी शिकस्त, सांसें रोक देने वाला फाइनल, पेनाल्टी शूटआउट में जीते चैंपियंस, Video

महीनों से शराब को देखा तक नहीं, क्योंकि… बेन स्टोक्स ने बताया किस जुनून में किया इतना बड़ा त्याग

IPL 2025: राजस्थान का आखिरी मैच, CSK vs RR में होगा वैभव सूर्यवंशी vs आयुष म्हात्रे, टीमों की नंबर 10 से बचने की लड़ाई

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >