PSL बॉल टैम्परिंग के बाद फखर जमान पर एक और आरोप, टी20 वर्ल्ड कप से जुड़ा है मामला

PSL: पाकिस्तानी बल्लेबाज फखर जमान एक और विवाद में फंसते नजर आ रहे हैं. PSL में बॉल टैम्परिंग में दो मैच का बैन लगने के बाद उनपर टी20 वर्ल्ड कप 2024 के दौरान भी ऐसी ही हरकत करने का आरोप लग रहा है.

PSL: लाहौर कलंदर्स के बल्लेबाज फखर जमान को बॉल टैम्परिंग का दोषी मानते हुए दो मैचों के लिए बैन बर दिया गया है. पाकिस्तान सुपर लीग में जमान ने गेंद के साथ छेड़छाड़ की थी. इसे लेवल III का अपराध माना जाता है और इसमें कम से कम एक मैच का प्रतिबंध है. यह घटना रविवार को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में कराची किंग्स के खिलाफ कलंदर्स की करीबी हार के अंतिम ओवर के दौरान हुई. पीसीबी के इस एक्शन के बाद जमान पर टी20 वर्ल्ड कप के दौरान भी गेंद से छेड़खानी का आरोप लग रहा है.

अमेरिका के खिलाफ किया था ये काम

पीएसएल में फखर जतान की इस हरकत के बाद मैदानी अंपायरों ने उसे समय लाहौर कलंदर पर पांच रनों की पेनाल्टी लगा दी. अंपायरों ने आखिरी ओवर से पहले गेंद भी बदल दी. हालांकि फखर ने आरोपों से इनकार किया है, लेकिन इस विवाद ने सभी का ध्यान 2024 टी20 वर्ल्ड कप के दौरान हुई इसी तरह की घटना की ओर वापस मोड़ दिया है. डलास में पाकिस्तान और सह-मेजबान अमेरिका के बीच हुए मैच के दौरान, फखर को इसी तरह की घटना में शामिल पाया गया था.

बॉल को काफी देर तक कमीज में छुपाया

मोनांक पटेल द्वारा शाहीन अफरीदी को छक्का मारने के बाद , मिड-ऑन पर खड़े फखर ने गेंद को अपनी कमीज के नीचे दबा लिया, जिससे अमेरिकी टीम में हैरानी और संदेह पैदा हो गया. उसने गेंद को दोनों हाथों से काफी देर तक अपनी कमीज के नीचे दबाए रखा और उसकी उंगलियों की हरकतों से ऐसा लग रहा था कि यह गेंद को चमकाने की सामान्य प्रक्रिया नहीं थी. अमेरिकी खिलाड़ियों ने इस घटना के बाद मौखिक शिकायत की, लेकिन इसे विशेष ध्यान में नही लाया गया.

अमेरिकी टीम ने की थी शिकायत

एक रिपोर्ट में कहा कि मैच जीतने के बाद अमेरिका ने फखर की हरकतों को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन उस समय कोई औपचारिक आरोप नहीं लगाया गया, क्योंकि शिकायत लिखित में नहीं की गई थी. उस समय शिकायत को सार्वजनिक भी नहीं किया गया. पीएसएल के दो मैच से बैन लगने के बाद अब फखर 3 अप्रैल को गद्दाफी स्टेडियम में मुल्तान सुल्तांस के खिलाफ और 9 अप्रैल को कराची के नेशनल बैंक स्टेडियम में इस्लामाबाद यूनाइटेड के खिलाफ होने वाले कलंदर्स के मैच में नहीं खेल पाएंगे.

ये भी पढ़ें…

तेरा-मेरा साथ रहे…CSK के बैज को चूमते नजर आए ‘सर जडेजा’ कैमरे में कैद हुआ इमोशनल मोमेंट

वैभव सूर्यवंशी की तारीफ करते नहीं थक रहे रवींद्र जडेजा, बताया एकदम निडर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >