मोहम्मद रिजवान तो बदल गए, PSL मैच से पहले किया कुछ ऐसा, हो रही भरपूर तारीफ

PSL 2025 Mohammad Rizwan: पाकिस्तान में पीएसएल 2025 की शुरुआत शुक्रवार 11 अप्रैल को शुरू हुआ. इस सीजन के तीसरे मुकाबले में मुल्तान सुल्तान का मुकाबला कराची किंग्स के खिलाफ हुआ. लेकिन इस मैच से पहले मुल्तान के कप्तान मोहम्मद रिजवान ने अपनी अंग्रेजी को लेकर हो रही ट्रोलिंग पर प्रतिक्रिया देते हुए अब मीडिया से हमेशा उर्दू में बात करने का फैसला किया है. रिजवान लंबे समय से अपनी अंग्रेजी को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल होते रहे हैं, लेकिन अब यह बदलाव कई लोगों को बहुत पसंद आया.

PSL 2025 Mohammad Rizwan: पाकिस्तान के कप्तान मोहम्मद रिजवान ने अपनी अंग्रेजी को लेकर सोशल मीडिया पर हो रहे ट्रोलिंग पर आखिरकार निर्णय ले लिया है. रिजवान के विन है या लर्न है और इंटरव्यू के दौरान अंग्रेजी, टीम के हडल के दौरान रणनीतियों को साझा करते हुए ऐसी अंग्रेजी का इस्तेमाल करते हैं, जिससे उन्हें मजाक का सामना करना पड़ता है. लेकिन उन्होंने अब यह फैसला किया है कि वह मीडिया कॉन्फ्रेंस और मैच प्रेजेंटेशन के दौरान हमेशा उर्दू में ही बात करेंगे. ऐसा पहली बार हुआ जब पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2025 में मुल्तान सुल्तांस के पहले मुकाबले के दौरान उन्होंने टीवी एंकर से उर्दू में बात करने की अपील की. 

मुल्तान सुल्तांस और कराची किंग्स के बीच खेले गए सीजन के पहले मैच में टॉस के समय एंकर सिकंदर बख्त ने मैच की परिस्थितियों पर अंग्रेजी में सवाल किया. लेकिन रिजवान ने सबसे पहले अनुरोध किया, “मैं उर्दू में बात करना चाहता हूं, प्लीज.” यह बयान उन्होंने उन आलोचनाओं के बीच दिया, जिसमें अक्सर उनकी अंग्रेजी बोलने की शैली को लेकर सोशल मीडिया पर मजाक उड़ाया जाता रहा है. लेकिन इस बदलाव के बाद उनके फैेंस ने खुशी जाहिर की.

इससे पहले रिजवान ने साफ तौर पर कहा कि उन्हें इस बात का कोई शर्म नहीं है कि वह इंग्लिश नहीं बोल पाते, बल्कि उन्हें गर्व है कि वह जो भी कहते हैं, दिल से कहते हैं. उन्होंने पीएसएल की शुरू होने से पहले एक वायरल वीडियो में कहा,  “मुझे ट्रोलिंग से कोई फर्क नहीं पड़ता. मुझे इस बात पर गर्व है कि जो कुछ भी मैं कहता हूं, वो दिल से कहता हूं. मुझे इंग्लिश नहीं आती. हां, अफसोस सिर्फ इतना है कि मुझे सही से तालीम नहीं मिल सकी. लेकिन मुझे इस बात में एक प्रतिशत भी शर्म नहीं है कि मैं पाकिस्तान क्रिकेट टीम का कप्तान होकर भी इंग्लिश नहीं बोल पाता.” उन्होंने आगे कहा,  “मुझसे डिमांड क्रिकेट की है, इंग्लिश की नहीं. अफसोस तालीम पूरी न कर पाने का है, जिस वजह से इंग्लिश ���ें मुश्किल होती है. पाकिस्तान मुझसे इंग्लिश नहीं मांग रहा. अगर इंग्लिश चाहिए होती, तो मैं क्रिकेट छोड़कर प्रोफेसर बन जाता, लेकिन मेरे पास इतना वक्त नहीं है.”

पाकिस्तान सुपर लीग 2025 के पहले वीकेंड में मोहम्मद रिजवान ने कराची किंग्स के खिलाफ 63 गेंदों में नाबाद 105 रन की शानदार पारी खेली. हालांकि रिजवान की स्ट्राइक रेट (166.67) पर सवाल उठे, क्योंकि बाकी बल्लेबाजों ने कम गेंदों में ज्यादा रन बनाए और कराची ने 22 एक्स्ट्रा भी दिए. मुल्तान सुल्तांस ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 234/3 रन बनाए, लेकिन कराची किंग्स ने 235 रन का लक्ष्य 19.2 ओवर में हासिल कर लिया. कराची की जीत के हीरो रहे जेम्स विंस, जिन्होंने सिर्फ 43 गेंदों में 101 रन की विस्फोटक पारी खेली. डेविड वॉर्नर को PSL में बतौर खिलाड़ी और कप्तान पहली जीत मिली, जिससे कराची ने टूर्नामेंट का दमदार आगाज किया.

PSL 2025 में रिजवान ने बरसाए रन, ठोका शतक, लेकिन बाजी कोई और मार गया

अभिषेक की पारी से खुश प्रीती जिंटा, लेकिन मैच के नतीजे से निराश, दिल से निकाली ये बात

गब्बर इज बैक! रूमर्ड गर्लफ्रेंड के साथ रील बना रहे शिखर धवन, इशारों-इशारों में कही बड़ी बात, Video

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >