अगरकर की टीम में प्रझान ओझा और आरपी सिंह की हो सकती है एंट्री, BCCI की कमेटी में अक्टूबर से होंगे शामिल

BCCI Selection Committee: बीसीसीआई की नेशनल पुरुष सीनियर सेलेक्शन कमेटी में प्रझान ओझा और आरपी सिंह की एंट्री हो सकती है. बोर्ड ने पिछले महीने ही इस पद पर आवेनद मांग थे.

BCCI Selection Committee: बीसीसीआई की नेशनल मेंस सीनियर सेलेक्शन कमेटी में बदलाव के बाद दो नई एंट्री होने जा रही है. भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने पिछले महीने इन दो पदों के लिए विज्ञापन जारी किया था, जिस पर पूर्व भारतीय अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी प्रज्ञान ओझा (Pragyan Ojha) और रुद्र प्रताप सिंह (R P Singh) शामिल होने जा रहे हैं. बीसीसीआई की सीनियर राष्ट्रीय चयन समिति में दोनों खिलाड़ी क्रमशः सेंट्रल जोन के सुब्रतो बनर्जी और साउथ जोन के एस. शरथ की जगह लेंगे. भारत की इस सेलेक्शन कमेटी के अध्यक्ष अजीत अगरकर हैं.  

इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक इस पद के लिए नामचीन पूर्व क्रिकेटरों की ओर से बहुत कम प्रतिक्रिया मिली. बीसीसीआई की ओर से दो पदों के लिए मांगे गए आवेदन मांगे थे, जिसके आवेदकों में पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज प्रवीण कुमार, उत्तर प्रदेश के पूर्व पेसर आशीष विंस्टन जैदी और हिमाचल प्रदेश के क्रिकेटर शक्ति सिंह शामिल थे. हालांकि, अंतरराष्ट्रीय अनुभव और बोर्ड के मानदंडों के लिहाज से योग्य होने के कारण प्रज्ञान ओझा और आरपी सिंह सबसे मजबूत दावेदार बनकर उभरे हैं.

सेलेक्शन पात्रता क्या थी?

बीसीसीआई की सेलेक्शन कमेटी की चयन प्रक्रिया क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) की देखरेख में होगी. इसमें अशोक मल्होत्रा, जतिन परांजपे और सुलक्षणा नाइक शामिल हैं. यह समिति उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग और इंटरव्यू के बाद अपनी सिफारिशें बीसीसीआई पदाधिकारियों को भेजेगी. इस पद के लिए पात्रता मानदंड में कम से कम सात टेस्ट मैच, या 30 प्रथम श्रेणी मैच, या 10 वनडे और 20 प्रथम श्रेणी मैचों का संयुक्त अनुभव होना जरूरी था. इसके अलावा उम्मीदवारों को पेशेवर क्रिकेट से कम से कम पांच साल पहले संन्यास लेना चाहिए और बीसीसीआई की किसी क्रिकेट समिति में कुल पांच साल से अधिक सेवा नहीं करनी चाहिए.

आरपी सिंह और ओझा का क्रिकेट करियर

आरपी सिंह के करियर की उपलब्धियां उन्हें इस भूमिका के लिए मजबूत दावेदार बनाती हैं. बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने 2005 से 2011 के बीच 14 टेस्ट, 58 वनडे और 10 टी20 अंतरराष्ट्रीय खेले. वह 2007 में एमएस धोनी की कप्तानी में दक्षिण अफ्रीका में हुए पहले टी20 विश्व कप को जीतने वाली भारतीय टीम का अहम हिस्सा थे. वहीं दूसरी ओर, प्रज्ञान ओझा ने बाएं हाथ के स्पिनर के रूप में भारत के लिए 24 टेस्ट, 18 वनडे और 6 टी20 अंतरराष्ट्रीय खेले. उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 113 विकेट झटके, जो उनके करियर की सबसे बड़ी उपलब्धि मानी जाती है.

रिपोर्ट के अनुसार ओझा और सिंह अगले महीने से जिम्मेदारी संभाल सकते हैं. नए चयनकर्ता पैनल के सामने भारतीय क्रिकेट के लिए अहम दौर होगा, जिसमें उन्हें वेस्टइंडीज, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आने वाली द्विपक्षीय सीरीज और आईसीसी टूर्नामेंटों के लिए टीम चयन की जिम्मेदारी निभानी होगी. दोनों की मौजूदगी भारतीय चयन रणनीति में नए दृष्टिकोण ला सकती है, क्योंकि वे अलग-अलग दौर के अनुभव लेकर आएंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >