उसने आईपीएल और टेस्ट में… पूर्व क्रिकेटर पार्थिव पटेल ने शुभमन गिल की कप्तानी को लेकर दिया बड़ा बयान

Parthiv Patel Comment on Shubman GIll Captaincy: पूर्व विकेटकीपर पार्थिव पटेल ने शुभमन गिल की कप्तानी की क्षमता की तारीफ की. गिल निर्णय लेने में स्पष्ट और दृढ़ हैं, टीम की राय का सम्मान करते हैं और आईपीएल व टेस्ट क्रिकेट में नेतृत्व कौशल साबित कर चुके हैं. उनका यह गुण भारतीय टीम को सफलता की नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा.

भारत के पूर्व विकेटकीपर पार्थिव पटेल (Parthiv Patel) ने युवा बल्लेबाज शुभमन गिल (Shubman Gill) की कप्तानी क्षमता की तारीफ की है. गुजरात टाइटन्स के बल्लेबाजी कोच के रूप में गिल के करीब से काम करने वाले पार्थिव का कहना है कि गिल न केवल अपने फैसलों में स्पष्ट और निर्णायक हैं, बल्कि टीम को साथ लेकर चलने की उनकी क्षमता भी शानदार है.

गिल निर्णायक सोच वाले कप्तान

पार्थिव पटेल ने बताया कि शुभमन गिल फैसले लेने में हिचकिचाते नहीं हैं. उनका मानना है कि गिल के लिए शायद का कोई विकल्प नहीं है. पार्थिव कहते हैं शुभमन के नेतृत्व में या तो हां होता है या ना. उनके पास शायद के लिए कोई जगह नहीं है. एक कप्तान के तौर पर आपको अपने फैसलों में दृढ़ता रखनी होती है और गिल में यह गुण स्पष्ट रूप से मौजूद है. गिल परिस्थितियों के अनुसार योजनाएं बनाते हैं और हर परिस्थिति के लिए पहले से तैयार रहते हैं. पार्थिव के अनुसार, यह गुण उन्हें एक मजबूत और भरोसेमंद कप्तान बनाता है.

IPL ने दिखाई कप्तानी की क्षमता

पार्थिव पटेल ने कहा कि गिल ने पिछले दो साल में IPL में गुजरात टाइटन्स की कप्तानी करते हुए लीडिंग क्वालिटी को साबित किया है. उन्होंने इंग्लैंड में टेस्ट टीम की कप्तानी करते हुए भी यह दिखाया कि वह टीम के लिए सही निर्णय लेने में सक्षम हैं. पार्थिव के अनुसार, यह एक प्रोग्रेसिव और पॉजिटिव कदम है कि गिल को वनडे टीम की कमान जल्द ही सौंपी गई. उन्होंने कहा गिल ने आईपीएल और टेस्ट दोनों में अपनी नेतृत्व क्षमता दिखाई है. ऐसे में उन्हें आगे बढ़ाना भारतीय क्रिकेट के लिए फायदेमंद है. हमें सही दिशा में कदम उठाते हुए उन्हें नेतृत्व सौंपा गया है.

इंक्लूसिव और सुझावों के प्रति खुले

पार्थिव पटेल ने गिल की टीम के प्रति इंक्लूसिव सोच की भी तारीफ की. गिल टीम के हर सदस्य की राय को सुनते हैं और फैसले लेने से पहले सुझावों का स्वागत करते हैं. पार्थिव कहते हैं एक कप्तान से यही उम्मीद होती है कि वह सभी की राय को ध्यान में रखे और गिल में यह गुण है. वह सुझावों के लिए हमेशा तैयार रहते हैं और अपनी टीम के साथ मिलकर रणनीति बनाते हैं.

विराट और रोहित के साथ काम करना आसान

लंबे समय तक घरेलू क्रिकेट में गुजरात की कप्तानी करने वाले पार्थिव पटेल ने यह भी कहा कि गिल के लिए विराट कोहली और रोहित शर्मा के साथ काम करना मुश्किल नहीं होगा. उन्होंने बताया कि जैसा पहले विराट और रोहित ने टीम में नए कप्तानों के लिए जगह बनाई थी, उसी तरह गिल भी अनुभवी खिलाड़ियों के साथ अच्छी तरह तालमेल बना लेंगे. आगे पार्थिव कहते हैं कि विराट और रोहित की कप्तानी में अनुभवी खिलाड़ियों ने नए कप्तानों को सही मार्गदर्शन दिया था. गिल के साथ भी यही स्थिति रहेगी. उनके व्यक्तित्व और टीम को समझने की क्षमता के कारण वे किसी भी परिस्थिति में अच्छा नेतृत्व कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें-

Gautam Gambhir Birthday: गंभीर के 44वें जन्मदिन पर खास नजर, वर्ल्ड कप हीरो से टीम इंडिया के कोच तक का सफर

उन्हें पिच से थोड़ी ज्यादा… कुलदीप यादव की फिरकी को लेकर वॉशिंंगटन सुंदर ने दिया बड़ा बयान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aditya Kumar Varshney

आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >