टीम इंडिया की ‘पंचायत’, कौन हैं सचिव जी और कौन है बनराकस, प्रहलाद चा से सुनिए

Panchayat Web Series Characters of Indian Team: हाल ही में रिलीज हुई वेब सीरीज ‘पंचायत’ के चौथे सीजन को दर्शकों का खूब प्यार मिला है. प्रमुख किरदारों जैसे प्रहलाद चा ने अपनी सादगी और डायलॉग्स से लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है. अब इस किरदार को निभा रहे फैसल मलिक ने ‘पंचायत’ के पात्रों की तुलना भारतीय क्रिकेट टीम से करते हुए दिलचस्प बातें साझा की हैं.

Panchayat Characters of Indian Team: हाल ही में रिलीज हुई लोकप्रिय वेब सीरीज ‘पंचायत’ के चौथे सीजन को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिला है. इस सीरीज के किरदारों की सादगी, ह्यूमर और आपसी टकराव दर्शकों को खूब पसंद आते हैं. इन्हीं में से कुछ प्रमुख किरदार लोगों को काफी पसंद आते है. उनके डायलॉग्स और ह्यूमर की वजह से वे लोगों में यूनिक पहचान बना चुके हैं. इसी तरह के किरदार हैं प्रहलाद चा, प्रधान के नजदीकी और सचिव जी के हितैषी. हाल ही में इसी किरदार को निभा रहे अभिनेता फैसल मलिक ने अब इस वेब सीरीज को क्रिकेट से जोड़ते हुए कुछ दिलचस्प तुलना की है.

फैसल मलिक ने बताया कि अगर ‘पंचायत’ के किरदारों को भारतीय क्रिकेट से जोड़ा जाए, तो कई मौजूदा और पूर्व क्रिकेटर इन भूमिकाओं में बिल्कुल फिट बैठते हैं. सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर वायरल वीडियो में एंकर ने उन्हें टीम इंडिया का रोहित शर्मा घोषित कर दिया, तो इस पर फैसल काफी खुश हुए. एंकर फैसल से पूछते हैं कि पंचायत का विराट कोहली कौन होगा? इस पर फैसल ने कहा कि अभिषेक त्रिपाठी (सचिव जी) का किरदार निभा रहे जितेंद्र कुमार पंचायत के कोहली होंगे. 

वहीं, महेंद्र सिंह धोनी को उन्होंने ब्रजभूषण दूबे यानी प्रधान जी के किरदार को सबसे उपयुक्त बताया. जिस तरह दूबे जी पंचायत में समझदारी और शांत स्वभाव के साथ फैसले लेते हैं, उसी तरह धोनी भी मैदान पर बेहद सोच-समझकर निर्णय लेने के लिए जाने जाते हैं. बम बहादुर, जो शो में हल्के-फुल्के ह्यूमर और मासूमियत के लिए पहचाने जाते हैं, उस भूमिका के लिए फैसल ने राजस्थान रॉयल्स के युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी का नाम लिया.

जब ‘बनराकस’ के किरदार को लेकर पूछा गया, तो प्रहलाद चा थोड़े सोच में पड़ गए. हालांकि इसके लिए उन्होंने दो दिग्गजों को चुना. फैसल ने कहा कि यह भूमिका या तो रवि शास्त्री या गौतम गंभीर बखूबी निभा सकते हैं. बनराकस पंचायत में टकराव की स्थिति पैदा करते हैं और हर निर्णय पर सवाल उठाते हैं और हमेशा सचिव जी और प्रधान जी से उसकी टकराहट होती रहती है. उसी तरह पूर्व कोच रवि शास्त्री और वर्तमान कोच गंभीर दोनों ही भारतीय टीम में प्रभावशाली और तीखा रवैया अपनाते रहे हैं.

जहां एक ओर ‘पंचायत’ के किरदार सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड के दौरे पर टेस्ट सीरीज खेल रही है. पहला टेस्ट हारने के बाद भारत को 2 जुलाई से बर्मिंघम में शुरू हो रहे दूसरे मुकाबले में वापसी की सख्त जरूरत है. टीम चयन को लेकर संशय बरकरार है, खासतौर पर जसप्रीत बुमराह की फिटनेस और कुलदीप यादव के चयन को लेकर. ऐसे में मैदान पर भी असली ‘पंचायत’ देखने को मिल सकती है.

…तो आप उसे हमेशा के लिए खो देंगे, तेज गेंदबाज की पत्नी ने भारत को चेताया, बुमराह को लेकर जताई चिंता

अगर टीम में नहीं शामिल हुआ तो अन्याय, अश्विन की वजह से उसने 8 साल में केवल 13 टेस्ट खेले; कैफ 

‘जब उन्होंने दोहरा शतक जड़ा तभी…’, किस खिलाड़ी की वजह से समाप्त हुआ शिखर धवन का करियर, खुद बताया

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >