IND vs BAN: पाकिस्तान की इस खूबसूरत बला ने लगाई अलग ही बेट, आज अगर इंडिया हारा तो करेगी 'डिनर डेट'

वर्ल्ड कप 2023 (ICC Cricket World Cup 2023 ) का सबसे हाई वोल्टेज मैच 14 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया. जिसमें भारत ने एकतरफा मुकाबले में अपने चिर प्रतिद्वंद्वी टीम को हरा दिया.

वर्ल्ड कप 2023 (ICC Cricket World Cup 2023 ) का सबसे हाई वोल्टेज मैच 14 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया. जिसमें भारत ने एकतरफा मुकाबले में अपने चिर प्रतिद्वंद्वी टीम को हरा दिया. इस हार को पाकिस्तानी क्रिकेटर और वहां के फैन्स पचा नहीं पा रहे हैं और भारत से बदला लेने की बात कर रहे हैं. वो भी अपनी टीम से नहीं, बल्कि बांग्लादेश के जरिये. यही नहीं पाकिस्तान की एक एक्ट्रेस ने तो बांग्लादेश टीम से बोल्ड प्रॉमिस भी कर दिया है.

भारत को हराने पर बांग्लादेश टीम को खास तोहफा देंगी पाकिस्तानी अभिनेत्री

पाकिस्तानी अभिनेत्री सेहर शिनवारी ने ट्वीट किया और लिखा, इंशाअल्लाह मेरे बंगाली बंधू अगले मैच में बदला लेगा. अगर उनकी टीम भारत को हराने में कामयाब रही तो मैं ढाका जाऊंगी और बंगाली छोरों के साथ फिश डिनर डेट करूंगी. उन्होंने एक और ट्वीट किया और कहा, भारत के खिलाफ क्रिकेट मैच में बांग्लादेश और पाकिस्तान हमेशा एक-दूसरे का समर्थन करते हैं.

बांग्लादेश की टीम ही भारतीय टीम को अच्छा सबक सिखा सकती है : सेहर शिनवारी

एक अन्य ट्वीट में पाकिस्तानी अभिनेत्री सेहर शिनवारी ने भारत के खिलाफ जहर उगलते हुए लिखी, बांग्लादेश की टीम ही भारतीय टीम को अच्छा सबक सिखा सकती है. हालांकि इसपर उन्हें भारतीय फैन्स ने करारा जवाब दिया और भारत के हाथों पाकिस्तान की हार को याद कराया.

बांग्लादेश के खिलाफ जीत की लय जारी रखने उतरेगी भारतीय टीम

भारतीय टीम एकदिवसीय विश्व कप मैच में गुरुवार को बांग्लादेश के खिलाफ मैदान पर उतरेगी तो उसकी कोशिश शानदार लय जारी रखते हुए टूर्नामेंट में लगातार चौथी जीत दर्ज करने की होगी. कप्तान रोहित शर्मा की टीम विश्व कप में हाल ही में दो मैचों में उलटफेर और भारत के खिलाफ पिछले चार मैचों में बांग्लादेश के रिकॉर्ड को देखते हुए इस मुकाबले में कोई जोखिम लेने से बचना चाहेगी. बांग्लादेश ने पिछले चार एकदिवसीय में से तीन में भारत को शिकस्त दी है. इसमें सबसे हालिया मैच एशिया कप का है जहां उसने भारतीय टीम को छह रन से हराया था.

वर्ल्ड कप में भारत का पलड़ा भारी

वनडे वर्ल्ड कप में दोनों टीमों के बीच अबतक चार मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें तीन भारत को जीत मिली है, तो 2007 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश ने भारत को हराकर बड़ा उलटफेर किया था. बांग्लादेश ने उस मैच में भारत को 5 विकेट से हराया था. हालांकि वनडे मैचों में दोनों टीमों की भिड़ंत की बात करें, तो दोनों टीमें 40 बार आमने-सामने हो चुकी हैं, जिसमें 31 में भारत को जीत मिली है, तो 8 मौकों पर बांग्लादेश ने भारत को हराया है.

टीमें इस प्रकार

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, लोकेश राहुल, रविंद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, रविचंद्रन अश्विन इशान किशन ,सूर्यकुमार यादव.

बांग्लादेश: शाकिब अल हसन (कप्तान), लिटन दास, तंजीद हसन तमीम, नजमुल हसन शंटो, तौहीद हृदय, मुशफिकुर रहीम, महमूदुल्लाह रियाद, मेहदी हसन मिराज, नासुम अहमद, महेदी हसन, तास्किन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, हसन महमूद, शरीफुल इस्लाम और तंजीम हसन साकिब.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >