ओपनिंग सेरेमनी में हिस्सा लेगा पाकिस्तान? विश्वकप 2025 के पहले PCB ने लिया बड़ा फैसला

Pakistan to not attend Women’s World Cup 2025 opening ceremony: 30 सितंबर को ही भारत और श्रीलंका के बीच पहला मैच खेला जाएगा. इससे पहले उद्घाटन समारोह और संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस होगी, जिसके बाद टीम के कप्तानों के साथ फोटोशूट किया जाएगा. हालांकि इसमें पाकिस्तान की अनुपस्थिति रहेगी.

Pakistan to not attend Women’s World Cup 2025 opening ceremony: भारत और श्रीलंका की मेजबानी में महिला विश्व कप 2025 का आयोजन 30 सितंबर से होगा. 8 टीमों के बीच खेले जाने वाले इस महाटूर्नामेंट में फाइनल सहित कुल 31 मुकाबले खेले जाएंगे. 125 करोड़ के भारी भरकम ईनाम वाले टूर्नामेंट के गुवाहाटी में होने वाले उद्घाटन मैच से पहले एक भव्य उद्घाटन समारोह होगा. इस अवसर पर मशहूर गायिका श्रेया घोषाल अपनी मधुर आवाज से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगी. इसमें सभी टीमें भाग लेंगी, सिवाय पाकिस्तान के. जियो सुपर की रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान आईसीसी महिला विश्व कप के उद्घाटन समारोह में हिस्सा नहीं लेगा.

30 सितंबर को ही भारत और श्रीलंका के बीच पहला मैच खेला जाएगा. इससे पहले उद्घाटन समारोह और संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस होगी, जिसके बाद टीम के कप्तानों के साथ फोटोशूट किया जाएगा. हालांकि इसमें पाकिस्तान की अनुपस्थिति रहेगी. जियो न्यूज को सूत्रों ने बताया कि न तो कप्तान फातिमा सना और न ही पाकिस्तान की ओर से कोई अन्य प्रतिनिधि उद्घाटन समारोह में शामिल होने के लिए भारत की यात्रा करेगा.

यह कयास लगाए जा रहे हैं कि पाकिस्तान की गैर-मौजूदगी का कारण हाल ही में अपनाई गई नीति है, जो दोनों देशों ने चैंपियंस ट्रॉफी से पहले लागू की थी. इसके तहत पाकिस्तान और भारत अगले तीन वर्षों तक आईसीसी टूर्नामेंट में एक-दूसरे के देश की सरजमीं पर खेलने नहीं जाएंगे. दोनों देशों के बीच तनावपूर्ण राजनीतिक संबंधों के चलते भारत ने 2008 के बाद से पाकिस्तान का दौरा नहीं किया है. इसी साल फरवरी में पाकिस्तान ने चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी की थी, लेकिन भारत ने तनाव भरे हालात के कारण पाकिस्तान जाने से इनकार कर दिया था. नतीजतन चैंपियंस ट्रॉफी यूएई में आयोजित किया गया. 

पाकिस्तान महिला विश्व कप 2025 के उद्घाटन समारोह में शामिल नहीं होगा. फोटो- सोशल मीडिया.

पाकिस्तान अपने सारे मैच श्रीलंका में खेलेगा

अब उन्हीं शर्तों के तहत पाकिस्तान महिला टीम इस विश्व कप में अपने सभी मुकाबले कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेलेगी. अगर टीम 29 अक्टूबर को होने वाले सेमीफाइनल और 2 नवंबर को होने वाले फाइनल तक पहुंचती है, तो दोनों मैच कोलंबो में ही होंगे. पाकिस्तान 2 अक्टूबर को बांग्लादेश के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगा.

पाकिस्तान की महिला टीम ने आईसीसी महिला वनडे विश्व कप क्वालिफायर्स में अपराजित रहते हुए इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में जगह बनाई. पाकिस्तान ने क्वालिफायर्स की मेजबानी की थी और सभी पांच मैच जीतकर विश्व कप में एंट्री पक्की की. भारत और पाकिस्तान का आमना-सामना 5 अक्टूबर को होगा. 

ICC महिला विश्व कप 2025 के लिए पाकिस्तान महिला टीम

मुख्य स्क्वॉड: फातिमा सना (कप्तान), मुनीबा अली सिद्दीकी (उपकप्तान), आलिया रियाज, डायना बेग, ऐमन फातिमा, नशरा संधू, नतालिया परवेज, ओमैमा सोहेल, रमीम शमीम, सदफ शमास, सादिया इकबाल, शवाल जुल्फिकार, सिदरा अमीन, सिदरा नवाज (विकेटकीपर), और सय्यदा अरोब शाह.

नॉन-ट्रैवलिंग रिजर्व्स: गुल फिरोजा, नाजीहा अल्वी, तुबा हसन, उम्मे-हानी और वहीदा अख्तर.

ये भी पढ़ें:-

भारत-पाकिस्तान की मिक्स्ड Asia Cup 2025 की इग्नोर्ड इलेवन, नजरअंदाज धुरंधरों की कमान इस खिलाड़ी के हाथ

BCCI ने बढ़ाई टीम इंडिया की जर्सी स्पॉन्सरशिप की दर, एक मैच से बोर्ड को होगी इतनी कमाई

युवराज सिंह से हुई चूक, बोले- 3000 रन और बना सकता था अगर…, गिल और अभिषेक को दी ये करने की सलाह

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >