PAK vs NAM T20 WC: पाकिस्तान ने नामीबिया को 45 रन से हराया, लगाया जीत का चौका

Pakistan vs Namibia Super 12 Group 2: टी20 वर्ल्ड कप के ग्रुप 2 मुकाबले में पाकिस्तान ने नामीबिया को 45 रन से हरा दिया और जीत का चौका लगाया. साथ ही पाकिस्तान ने लगातार चार जीत के साथ सेमीफाइनल का टिकट भी कटा लिया. मैच से जुड़ी हर अपडेट आप यहां देख सकते हैं.

4:46 AM. 3 Nov 21 4:46 AM. 3 Nov

पाकिस्तान ने नामीबिया को 45 रन से हराया

पाकिस्ताने नामीबिया को 45 रन से हरा दिया और शान के साथ सेमीफाइनल में जगह बना लिया. टॉस जीतकर पाकिस्तान ने बाबर आजम के 70 और रिजवान के नाबाद 79 रनों की पारी के दम पर 20 ओवर में दो विकेट खोकर 189 रन बनाया. उसके बाद नामीबिया को 20 ओवर में 5 झटका देकर केवल 144 रन ही बनाने दिया. पाकिस्तान की ओर से हसन अली, इमाद वसीम, रउफ और शाहदाब खान ने एक-एक विकेट लिये. जबकि शाहिन अफरीदी 4 ओवर में 36 रन देकर कोई भी विकेट नहीं ले पाये और महंगे भी साबित हुए. जबकि नामीबिया की ओर से क्रेग विलियम्स ने 40 रन और डेविड विसे ने नाबाद 43 रन बनाये.

4:46 AM. 3 Nov 21 4:46 AM. 3 Nov

नामीबिया को चौथा झटका, क्रेग विलियम्स 40 रन बनाकर आउट

नामीबिया को 14वें ओवर में चौथा झटका लगा. क्रेग विलियम्स 37 गेंदों में 5 चौके और एक छक्के की मदद से 40 रन बनाकर आउट हुए.

4:46 AM. 3 Nov 21 4:46 AM. 3 Nov

नामीबिया को तीसरा झटका, गेरहार्ड इरास्मस 15 रन बनाकर आउट

नामीबिया को 13वें ओवर में तीसरा झटका लगा. गेरहार्ड इरास्मस 15 रन बनाकर आउट हुए. इरास्मस को इमाद वसीम ने अपना शिकार बनाया.

4:46 AM. 3 Nov 21 4:46 AM. 3 Nov

नामीबिया को दूसरा झटका, स्टीफन बार्ड 29 रन बनाकर आउट

नामीबिया को 9वें ओवर की चौथी गेंद पर दूसरा झटका लगा. स्टीफन बार्ड 29 गेंदों में एक चौके और एक छक्के की मदद से 29 रन बनाकर रन आउट हुए.

4:46 AM. 3 Nov 21 4:46 AM. 3 Nov

पावर प्ले में नामीबिया ने बनाया 39 रन, पाकिस्तान ने बनाया था 29

पावर प्ले में नामीबिया ने 1 विकेट खोकर 39 रन बनाया है. जबकि पाकिस्तान ने केवल 29 रन बनाये थे. लेकिन पाक टीम के लिए अच्छी बात थी उसने कोई भी विकेट नहीं गंवाया था.

4:46 AM. 3 Nov 21 4:46 AM. 3 Nov

नामीबिया को पहला झटका, लिंगेन 4 रन बनाकर आउट

नामीबिया को दूसरे ओवर की तीसरी गेंद पर पहला झटका लगा. सलामी बल्लेबाज लिंगेन 4 रन बनाकर आउट हुए. लिंगेन का विकेट हसन अली ने लिया.

4:46 AM. 3 Nov 21 4:46 AM. 3 Nov

पाकिस्तान ने नामीबिया को दिया 190 रन का लक्ष्य

पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में दो विकेट खोकर 189 रन बनाया. पाकिस्तान की ओर से सलामी बल्लेबाज बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक जमाया. बाबर ने 49 गेंदों में 7 चौकों की मदद से 70 रन बनाये, जबकि रिजवान ने 50 गेंदों में 8 चौके और 4 छक्कों की मदद से नाबाद 79 रन बनाये. मोहम्मद हफीज ने 15 गेंदों में 5 चौकों की मदद से नाबाद 32 रन बनाये. नामीबिया की ओर से जान फ्रिलिंक और वोक्स ने एक-एक विकेट चटकाये.

4:46 AM. 3 Nov 21 4:46 AM. 3 Nov

पाकिस्तान को पहला झटका, बाबर आजम अर्धशतक बनाकर आउट

पाकिस्तान को 15वें ओवर की दूसरी गेंद पर पहला झटका लगा. बाबर आजम 49 गेंदों में 7 चौकों की मदद से 70 रन बनकार आउट हुए. वोक्स ने बाबर को आउट किया.

4:46 AM. 3 Nov 21 4:46 AM. 3 Nov

पाकिस्तान के 50 रन पूरे

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने बिना विकेट गंवाये 9 ओवर में 50 रन बना लिये हैं. इस समय बाबर आजम 36 और रिजवान 14 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं.

4:46 AM. 3 Nov 21 4:46 AM. 3 Nov

पाकिस्तान की धीमी बल्लेबाजी, रिजवान-बाबर की जोड़ी मैदान पर

पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए धीमी शुरुआत की है. पावर प्ले में पाकिस्तान ने 29 रन बनाये. अच्छी बात है कि रिजवान-बाबर की जोड़ी मैदान पर जमी हुई है.

4:46 AM. 3 Nov 21 4:46 AM. 3 Nov

पाकिस्तान का स्कोर 5 ओवर में बिना विकेट गंवाये 23 रन

पाकिस्तान को स्कोर पांच ओवर की समाप्ति पर बिना विकेट गंवाये 23 रन बना लिया है. बाबर 16 और रिजवान 7 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं.

4:46 AM. 3 Nov 21 4:46 AM. 3 Nov

पाकिस्तान (प्लेइंग इलेवन)

मोहम्मद रिजवान (विकेट कीपर), बाबर आजम (कप्तान), फखर जमान, मोहम्मद हफीज, शोएब मलिक, आसिफ अली, शादाब खान, इमाद वसीम, हसन अली, हारिस रउफ और शाहीन अफरीदी.

4:46 AM. 3 Nov 21 4:46 AM. 3 Nov

पाकिस्तान ने टॉस जीता, पहले बल्लेबाजी करने का फैसला

पाकिस्तान ने नामीबिया के खिलाफ टॉस जीत लिया है. टॉस जीतकर पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया.

4:46 AM. 3 Nov 21 4:46 AM. 3 Nov

पाकिस्तान ने अब तक एक भी मुकाबला नहीं हारा

पाकिस्तान अब तक सारे मुकाबले जीत कर प्वाइंट टेबल में टॉप पर बनी हुई है. पाकिस्तान ने अब तक 3 मुकाबले खेले हैं, जिसमें तीनों मैच जीतकर उसके कुल 6 अंक हैं. आज के मैच जीतकर पाकिस्तान सेमीफाइनल में जगह बनाना चाहेगी.

12:23 AM. 3 Nov 21 12:23 AM. 3 Nov

कुछ देर के बाद पाकिस्तान और नामीबिया के बीच भिड़ंत

अब से कुछ देर के बाद पाकिस्तान और नामीबिया के बीच भिड़ंत होगी. पाकिस्तान आज के मुकाबले को जीतकर सेमीफाइनल का टिकट कटा लेगा.

मुख्य बातें

Pakistan vs Namibia Super 12 Group 2: टी20 वर्ल्ड कप के ग्रुप 2 मुकाबले में पाकिस्तान ने नामीबिया को 45 रन से हरा दिया और जीत का चौका लगाया. साथ ही पाकिस्तान ने लगातार चार जीत के साथ सेमीफाइनल का टिकट भी कटा लिया. मैच से जुड़ी हर अपडेट आप यहां देख सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >