भारत की सीधी एंट्री, पाकिस्तान का कटा पत्ता, ओलंपिक 2028 के सेलेक्शन प्रोसेस में न्यूजीलैंड भी फंसेगा

Olympic 2028 Los Angeles: 128 साल बाद क्रिकेट 2028 लॉस एंजेलिस ओलंपिक में पुरुष और महिला टी20 प्रारूप में लौटेगा, जहां 6-6 टीमें खेलेंगी. आईसीसी के नए क्वालिफिकेशन नियमों से पाकिस्तान और न्यूजीलैंड पुरुष टी20 क्रिकेट से बाहर हो सकते हैं. यह फैसला जुलाई में सिंगापुर में हुई आईसीसी की वार्षिक बैठक में लिया गया.

Olympic 2028 Los Angeles: 128 साल के लंबे इंतजार के बाद क्रिकेट 2028 लॉस एंजेलिस ओलंपिक में वापसी करने जा रहा है, जहां पुरुष और महिला दोनों टी20 प्रारूपों में 6-6 टीमें हिस्सा लेंगी. हालांकि, पूर्व टी20 विश्व चैम्पियन पाकिस्तान और न्यूजीलैंड अगली ओलंपिक खेलों में हिस्सा नहीं ले पाएंगे, क्योंकि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने कथित तौर पर क्वालिफिकेशन का रास्ता तय कर दिया है. आईसीसी के इस फैसले के बाद पाकिस्तान और न्यूजीलैंड 2028 ओलंपिक के पुरुष टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट से बाहर हो सकते हैं. यह फैसला जुलाई में सिंगापुर में हुई आईसीसी की एजीएम में लिया गया. 

द गार्जियन की एक रिपोर्ट के मुताबिक, आईसीसी ने जुलाई में सिंगापुर में हुई अपनी वार्षिक आम बैठक (AGM) के दौरान ओलंपिक क्वालिफिकेशन का परिदृश्य स्पष्ट कर दिया। रिपोर्ट में कहा गया कि आईसीसी ने रीजनल क्वालिफिकेशन सिस्टम लागू करने का निर्णय लिया है. प्रस्ताव है कि एशिया, ओशिनिया, यूरोप और अफ्रीका की शीर्ष रैंक वाली टीम को सीधे क्वालिफाई कराया जाए, साथ ही अमेरिका (USA) को मेज़बान होने के नाते जगह दी जाएगी. इस व्यवस्था से वेस्टइंडीज द्वीपसमूह की भागीदारी प्रभावित हो सकती है. हालांकि आईसीसी ने अभी यह आधिकारिक रूप से घोषित नहीं किया है.

मौजूदा टी20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग के आधार पर एशिया से भारत, ओशिनिया से ऑस्ट्रेलिया, यूरोप से ग्रेट ब्रिटेन और अफ्रीका से दक्षिण अफ्रीका क्वालिफाई करेंगे, जबकि अमेरिका को मेजबान होने के नाते जगह मिलेगी. इसका असर कैरेबियाई टीमों की भागीदारी पर पड़ सकता है. न्यूजीलैंड, जो मौजूदा आईसीसी टी20आई रैंकिंग में चौथे स्थान पर है, ओशिनिया के अपने प्रतिद्वंद्वी ऑस्ट्रेलिया (दूसरे स्थान पर) से पिछड़ जाएगा. पाकिस्तान (आठवें स्थान पर) और श्रीलंका (सातवें स्थान पर) को एशिया में शीर्ष पर मौजूद भारत के कारण जगह नहीं मिल पाएगी.

रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड दोनों ही आईसीसी के इस फैसले से खुश नहीं हैं. हालांकि यह प्रस्ताव अभी औपचारिक रूप से बोर्ड द्वारा मंजूर नहीं किया गया है, लेकिन इसके पलटे जाने की संभावना बेहद कम है. वहीं, मेजबान होने के बावजूद अमेरिका को भी 2028 ओलंपिक से बाहर होना पड़ सकता है अगर वह यू.एस. ओलंपिक एंड पैरालंपिक कमेटी (USOPC) से नेशनल गवर्निंग बॉडी (NGB) की मान्यता हासिल करने में विफल रहता है. ओलंपिक चार्टर के तहत खेलों में भाग लेने के लिए यह मान्यता अनिवार्य है. अमेरिका ने 2024 टी20 विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करते हुए सुपर-8 में जगह बनाई थी और ग्रुप स्टेज में पाकिस्तान को हराया था.

वहीं महिला टूर्नामेंट के लिए क्वालिफिकेशन, हालांकि, अगले साल होने वाले टी20 विश्व कप के माध्यम से तय किया जाएगा. 

ये भी पढ़ें:-

IND vs ENG 5th Test Live: टीम इंडिया की प्लेइंग XI में किसे मिलेगा मौका, पिच और मौसम का ऐसा है हाल

‘ऋषभ भैया ने मुझे…’, पंत की सलाह में कुछ खास! ध्रुव जुरेल ने आखिरी टेस्ट से पहले खोला राज

भारत से पक्षपात और इंग्लैंड को विशेष सुविधा, लॉर्ड्स का बॉल चेंज विवाद बढ़ा, टीम इंडिया ने ICC से की शिकायत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >