चैंपियंस ट्रॉफी में यह भी हो गया, भारतीय टीम की नई जर्सी पर प्रिंट हो गया पाकिस्तान का नाम, देखें फोटोज

Champions Trophy 2025: दुबई में चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया अपनी तैयारियों में व्यस्त है. इसी बीच बीसीसीआई ने इसके लिए अपनी नई जर्सी का अनावरण कर दिया है. इसमें पाकिस्तान का नाम लिखा दिख रहा है. Pakistan name printed on Team India New Jersey for Champions Trophy 2025.

Champions Trophy 2025: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम की नई जर्सी सोमवार, 17 फरवरी को आधिकारिक रूप से लॉन्च कर दी गई. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली, रवींद्र जडेजा, हार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह समेत अन्य खिलाड़ियों की नई जर्सी पहने तस्वीरें साझा कीं. हालांकि, इस जर्सी में सबसे ज्यादा ध्यान आकर्षित करने वाली बात टूर्नामेंट के आधिकारिक लोगो के साथ पाकिस्तान का नाम लिखा होना था.

पहली बार जर्सी पर पाकिस्तान का नाम

भारतीय टीम की नई जर्सी को लेकर कयास लगाए जा रहे थे कि इस पर चैंपियंस ट्रॉफी का लोगो तो होगा लेकिन पाकिस्तान का नाम नहीं होगा. हालांकि, बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया पहले ही स्पष्ट कर चुके थे कि भारतीय टीम आईसीसी के दिशानिर्देशों का पालन करेगी. हालांकि भारत ने अपने कप्तान रोहित शर्मा को इस चैंपियनशिप के आधिकारिक फोटोशूट के लिए पाकिस्तान नहीं भेजा था. Pakistan name printed on Team India New Jersey for Champions Trophy 2025.

हालांकि यह पहली बार हुआ है जब भारत की जर्सी पर पाकिस्तान का नाम लिखा गया है. इससे पहले, एशिया कप 2023 के दौरान पाकिस्तान टूर्नामेंट का मेजबान था, लेकिन तब किसी भी टीम की जर्सी पर पाकिस्तान का नाम नहीं था. भारत ने आईसीसी के अन्य नियमों का पालन पूरी तरह किया है. लेकिन अपने खिलाड़ियों की सुरक्षा को उसने सबसे ऊपर रखा है. भारत ने सुरक्षा के दृष्टिकोण से अपनी टीम को पाकिस्तान भेजने से भी मना कर दिया था, ऐसे में यह टूर्नामेंट भी हाइब्रिड मॉडल में आयोजित किया जा रहा है. 

चैंपियंस ट्रॉफी 2025: टूर्नामेंट का कार्यक्रम और भारत के मुकाबले

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का पहला मुकाबला 19 फरवरी को कराची के नेशनल स्टेडियम में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा. भारत को ग्रुप ए में पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के साथ रखा गया है, जिनका पहला मुकाबला 20 फरवरी को होगा. भारत चैंपियंस ट्रॉफी अभियान की शुरुआत बांग्लादेश के खिलाफ करेगा जो 23 फरवरी को होगा. जबकि बहुप्रतीक्षित भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबला रविवार और ग्रुप स्टेज का तीसरा मुकाबला , जबकि भारत का आखिरी मुकाबला रविवार, 2 मार्च को न्यूजीलैंड से होगा.

रोहित शर्मा बनाम मोहम्मद रिजवान, पिछले पांच सालों में किसकी बल्लेबाजी रही धाकड़, हेड टू हेड रिकॉर्ड

Champions Trophy में न्यूजीलैंड से हर बार हारा पाकिस्तान, लेकिन पूर्व क्रिकेटर खुश, बताया ऐसे मिलेगी जीत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >