पाकिस्तान ने रचा इतिहास, भारत के बाद ऐसी उपलब्धि हासिल करने वाला बना दूसरा देश

Pakistan Cricket Team Scripts History: पाकिस्तान ने बांग्लादेश के खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज के आखिरी मुकाबले में जीत दर्ज की. हालांकि पाकिस्तान सीरीज पहले ही हार चुका था, लेकिन आखिरी मैच जीतकर उसने इतिहास रच दिया. इस जीत के साथ पाकिस्तान टी20 इंटरनेशनल में 150 जीत दर्ज करने वाली पहली टीम बन गई है.

Pakistan Cricket Team Scripts History: बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच तीन टी20I मैचों की सीरीज का आखिरी मैच में पाकिस्तान ने जीत हासिल की. पहले दो मुकाबलों में हार के बाद पाकिस्तान की यह पहली जीत रही. यह बांग्लादेश की पाकिस्तान के खिलाफ पहली सीरीज जीत है. हालांकि पाकिस्तान ने भले ही सीरीज गंवा दी, लेकिन आखिरी मैच जीतकर उसने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है. पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने टी20 इंटरनेशनल फॉर्मेट में बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए 150वीं जीत दर्ज कर ली है. 

बांग्लादेश के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में जीत के साथ पाकिस्तान यह मुकाम हासिल करने वाली दुनिया की दूसरी टीम बन गई है. अब तक पाकिस्तान ने 264 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं, जिनमें उसे 150 में जीत मिली है. टी20I में सबसे ज़्यादा जीत का रिकॉर्ड भारत के नाम है. टीम इंडिया ने अब तक 247 टी20 मैच खेले हैं, जिनमें 164 मुकाबलों में उसे जीत मिली है. इस सूची में पाकिस्तान दूसरे, न्यूजीलैंड तीसरे और ऑस्ट्रेलिया चौथे स्थान पर है.

सबसे ज्यादा T20I जीत दर्ज करने वाली टीमें

भारत – 164 जीत (247 मैच)

पाकिस्तान – 150 जीत (264 मैच)

न्यूजीलैंड – 122 जीत (234 मैच)

ऑस्ट्रेलिया – 114 जीत (205 मैच)

दक्षिण अफ्रीका – 110 जीत (200 मैच)

इंग्लैंड – 108 जीत (207 मैच)

वेस्टइंडीज – 94 जीत (222 मैच)

श्रीलंका – 91 (206 मैच)

अफगानिस्तान – 86 (141 मैच)

बांग्लादेश – 76 (195 मैच)

तीसरे मैच में पाकिस्तान ने बांग्लादेश को रौंदा

तीन मैचों की टी20 सीरीज में पहले दो मुकाबले हारने के बाद पाकिस्तान ने तीसरे मैच में जोरदार वापसी की. 24 जुलाई को शेरे बांग्ला नेशनल स्टेडियम, मीरपुर में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 178 रन बनाए. सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने 41 गेंदों पर 63 रनों की तेजतर्रार पारी खेली. उनके अलावा हसन नवाज ने 17 गेंद पर 33 रन और मोहम्मद नवाज (27) ने अहम योगदान दिया.

बांग्लादेश की ढही पारी

जवाब में बांग्लादेश की टीम 16.4 ओवर में सिर्फ 104 रन पर सिमट गई. पाकिस्तान ने मैच की दूसरी पारी में शानदार गेंदबाजी की. बांग्लादेश की पारी की शुरुआत तनजीद हसन के शून्य पर आउट होने से हुई. इसके बाद मोहम्मद नईम ने भी मात्र 10 रन का योगदान दिया. इसके अलावा, लिटन दास ने आठ रन बनाए, जबकि मेहदी हसन मिराज ने भी आठ गेंदों में 10 रन बनाए. मोहम्मद सैफुद्दीन ने निचले क्रम में 35 रन बनाए लेकिन टीम को हार से नहीं बचा सके. 

सलमान मिर्जा का शानदार प्रदर्शन

पाकिस्तान के लिए सलमान मिर्जा ने गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने चार ओवर में केवल 20 रन देकर तीन विकेट चटकाए. फहीम अशरफ और मोहम्मद नवाज ने दो-दो विकेट लिए, जबकि अहमद दानियाल, सलमान आगा और हुसैन तलत को एक-एक विकेट मिला. पाकिस्तान भले ही सीरीज हार गया हो, लेकिन टीम तीसरे टी20 मैच में जीत से उसने सम्मानजनक विदाई ली. 

ये भी पढ़ें:-

41 की उम्र में एबी डिविलियर्स ने मचाया हाहाकार, 41 गेंद में शतक जड़कर इंग्लैंड को रौंदा, देखें वीडियो

भड़के मोहम्मद सिराज और बेन डकेट में हुई तीखी बहस, चौथे टेस्ट में भी शुरू हो गई तनातनी, वीडियो

तूफानी गेंद पर पंत का स्टंप उड़ा और फिर गड़ गया, आर्चर ने सेलीब्रेशन में ऐसे मारी लात, देखें वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >