ये पाकिस्तान है और यहां ऐसा ही होता है! गेंद-विकेट का संपर्क नहीं और गिल्लियां उड़ गईं, Video

Pakistan Cricket: पाकिस्तान क्रिकेट लीग के दौरान एक मजेदार मामला सामने आया. एक बल्लेबाज हिट विकेट आउट हो गया और उसे पता भी नहीं चला. Funniest Hit Wicket in Pakistan League.

Pakistan Cricket: विकेट गिरना किसी भी गेंदबाज के लिए सबसे सुखद घटना होती है. लेकिन क्रिकेट में बल्लेबाज कई बार इस तरह आउट होते हैं कि वे मजेदार लम्हे बन जाते हैं. ऐसा ही एक फनी मोमेंट बना जब पाकिस्तान में खेले जा रहे मैच के दौरान लरकाना रीजन के बिलाल इरशाद हिट विकेट हो गए. सोमवार (17 मार्च) को फैसलाबाद में लाहौर रीजन वाइट्स के खिलाफ एक नेशनल टी20 कप मैच में अजीबोगरीब तरीके से हिट विकेट होकर बिलाल इरशाद ने अपना विकेट गंवाया. उनका अभूतपूर्व हिट-विकेट आउट होना वायरल हो गया जिसने प्रशंसकों और कमेंटेटरों को हैरान कर दिया. Funny Hit Wicket in Pakistan League.

पाकिस्तान की लाहौर वाइट्स और लरकाना के बीच नेशनल टी20 के एक लीग मैच के दौरान बिलाल इरशद Bilal Irshad चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे. गेंदबाजी की कमान लाहौर के कामरान अफजल के हाथों में थी. अफजल की ओर से फेंकी गई दूसरी ही गेंद पर, जो एक लेफ्ट-आर्म स्पिनर की डिलीवरी थी, इरशाद ने मिडल ऑफ द बैट से सीधे पिच पर डिफेंड किया. लेकिन इस दौरान लाहौर वाइट्स के विकेटकीपर ने अचानक जश्न मनाना शुरू कर दिया क्योंकि गिल्लियां गिर चुकी थीं. रीप्ले में साफ दिखा कि इरशाद ने फॉरवर्ड डिफेंस खेलते वक्त बैट के निचले हिस्से से स्टंप्स के टॉप पर मार दिया था, जिससे गिल्लियां गिर गईं. इसके चलते उन्हें हिट विकेट करार दिया गया, हालांकि उन्होंने गेंद को अच्छे से डिफेंड किया था. National T20 League.

34 वर्षीय बिलाल का आउट होना इतना असामान्य था कि गेंदबाज भी हैरान रह गया. इस तरह की घटनाओं ने मैदान पर मौजूद खिलाड़ियों को हंसने पर मजबूर कर दिया, जबकि मैच देखने वाले प्रशंसकों को अपनी आंखों पर विश्वास नहीं हो रहा था. हिट-विकेट नियम के अनुसार अगर कोई बल्लेबाज, गेंद फेंके जाने के बाद, शॉट खेलते समय या रन लेने के लिए जाते समय गलती से अपने बल्ले, शरीर या किसी चीज़ से अपना स्टंप तोड़ देता है, तो उसे हिट-विकेट आउट माना जाता है. यह कोई ऐसा रन-आउट नहीं है जिसे हर कोई रोज देखता है, लेकिन यह खेल के इतिहास के कुछ सबसे मजेदार पलों में से एक है. इस तरह आउट होने पर एक यूजर ने कहा कि यही हमारा स्टैंडर्ड है. एक और यूजर ने यह पाकिस्तान है यहां ऐसा ही होता है. Bilal Irshad Hit Wicket.

वहीं इस मैच की बात करें तो लाहौर वाइट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर ���ें 215/4 का विशाल स्कोर खड़ा किया. ओपनर मोहम्मद फैक ने 56 गेंदों में 116 नाबाद रनों की शानदार पारी खेली. इसके बाद गेंदबाजी में लाहौर वाइट्स की ओर से कमरान अफजल ने 17 रन देकर 4 विकेट लेकर जोरदार प्रदर्शन किया. उन्होंने लरकाना के ओपनर को आउट कर दिया, जिससे लरकाना की टीम का स्कोर 13/2 हो गया. इसके बाद बिलाल इरशाद बल्लेबाजी के लिए उतरे थे. लरकाना की टीम सिर्फ 81 रन पर ढेर हो गई और मैच को 134 रनों के बड़े अंतर से हार गई. यह पाकिस्तान में खेले गए पुरुषों के टी20 मैचों में दूसरी सबसे बड़ी जीत थी. पाकिस्तान ने 2018 में वेस्ट इंडीज के खिलाफ 143 रनों से सबसे बड़ी जीत दर्ज की थी.

IPL से BCCI की होगी अहम बैठक, बीड़ी-सिगरेट, शराब-गुटखा पर लेगा बड़ा फैसला

पाकिस्तानी टीम में नहीं मिली जगह, अब यह बल्लेबाज चला इंग्लैंड, इस टूर्नामेंट करेगा शिरकत

रोहित शर्मा और संन्यास! अभी नहीं, बचपन के कोच ने बताया हिटमैन का आगे का प्लान, कहा- अभी ये काम बाकी है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >