चैंपियंस ट्रॉफी से कंगाल हो गया पाकिस्तान, 739 करोड़ के झटके बाद जिल्लत झेल रहा पीसीबी

Pakistan Cricket: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को चैंपियंस ट्रॉफी में हार के अलावा वित्तीय नुकसान भी उठाना पड़ा है. एक रिपोर्ट के अनुसार उसे तकरीबन 739 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है. PCB in Huge Loss.

Pakistan Cricket: जिल्लत है कि बार बार नसीब होती है. पाकिस्तान के नसीब में खुशियां भी रिस-रिस कर आती हैं, लेकिन एक बीतती नहीं कि दूसरी बुरी खबर मुंह बाए इंतजार करती है. पाकिस्तान ने पिछले 29 वर्षों में पहली बार चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी की, जो 19 फरवरी से 9 मार्च तक आयोजित की गई. यह देश के क्रिकेट इतिहास का एक महत्वपूर्ण क्षण था, लेकिन आयोजन पैसे और प्रबंधन के मोर्चे पर विफल साबित हुआ. द टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, टूर्नामेंट के दौरान केवल एक घरेलू मैच खेलने के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) को लगभग 85 मिलियन डॉलर (869 करोड़ रुपये) खर्च किए. लेकिन लागत तो छोड़िये पाकिस्तान को 739 करोड़ रुपये का घाटा उठाना पड़ा है. Pakistan Cricket Board.  

रिपोर्ट के मुताबिक, पीसीबी ने रावलपिंडी, लाहौर और कराची के स्टेडियमों के रीकंस्ट्रक्शन पर करीब 18 बिलियन पाकिस्तानी रुपये (लगभग 58 मिलियन डॉलर – 560 करोड़ रुपये) खर्च किए, जो तय बजट से 50% अधिक था. इसके अलावा, टूर्नामेंट की तैयारियों पर भी 40 मिलियन डॉलर खर्च किए गए. इसके उलट, होस्टिंग फीस, टिकट बिक्री और प्रायोजन से पीसीबी को केवल 6 मिलियन डॉलर (लगभग 52 करोड़ रुपये) की कमाई हुई. इस तरह पीसीबी को लगभग 739 करोड़ रुपये का सीधा नुकसान उठाना पड़ा. PCB in Huge Loss.

खेल संबंधी असफलताएं

मोहम्मद रिजवान की कप्तानी में पाकिस्तान ने लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ केवल एक घरेलू मैच खेला. दूसरे मैच में भारत ने बुरी तरह धोबी पछाड़ दिया. 6 विकेट से मात देकर भारत ने पाकिस्तान को बाहर करना सुनिश्चित कर दिया. उसके बाद रावलपिंडी में बांग्लादेश के खिलाफ उनका मैच टॉस के बिना ही रद्द हो गया. इसके अलावा, पाकिस्तान में आयोजित शेष आठ मैचों में से दो अन्य भी बारिश के कारण रद्द हुए. 

खिलाड़ियों के भुगतान में कटौती

होस्ट नेशन के बाहर होने की वजह से दर्शकों ने भी मैच देखने से किनारा किया. इस वित्तीय नुकसान से बाहर निकलने के लिए पाकिस्तान ने अलग तरीका निकाला. पीसीबी ने इससे उबरने के लिए खिलाड़ियों की मैच फीस में कटौती कर दी है. रिपोर्ट के अनुसार राष्ट्रीय टी20 चैंपियनशिप में खिलाड़ियों की मैच फीस 90% तक कम कर दी गई. रिजर्व खिलाड़ियों के भुगतान में 87.5% की कटौती की गई. इसके साथ ही खिलाड़ियों को पहले जहां पांच सितारा होटलों में ठहराया जाता था, अब उन्हें बजट होटलों में ठहराया गया, जबकि प्रशासकों ने अपने ऊंचे वेतन बरकरार रखे.

डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, पीसीबी ने बिना किसी आधिकारिक घोषणा के खिलाड़ियों की मैच फीस 40,000 रूपये से घटाकर 10,000 रूपये कर दी थी. हालांकि, पीसीबी के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने इस निर्णय को खारिज कर दिया और घरेलू क्रिकेट विभाग को इस मामले का फिर से एसेसमेंट करने का निर्देश दिया है. सूत्रों के अनुसार, संशोधित मैच फीस को अब प्रति मैच 30,000 रूपये निर्धारित किया गया है, जो पिछले साल की तुलना में 10,000 रूपये कम है.

शेफाली वर्मा का कहर, WPL फाइनल के एक दिन बाद झटक ली हैट्रिक, विश्व क्रिकेट में मचा तहलका

लखनऊ सुपरजाएंट्स में शामिल होगा सीएसके का यह खिलाड़ी! जर्सी में प्रैक्टिस करते आया नजर

विराट कोहली का खुलासा, बताया किस गेंदबाज की तेजी से हैं परेशान, खेलने में होती है सबसे ज्यादा कठिनाई

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >