पाकिस्तान ने अफगानिस्तान को रौंदकर जीती ट्राई सीरीज, मोहम्मद नवाज ने हैट्रिक लेकर रचा इतिहास

पाकिस्तान ने शारजाह में रविवार को अफगानिस्तान को 75 रनों से हराकर त्रिकोणीय श्रृंखला का खिताब अपने नाम किया. इस जीत में पाकिस्तान के स्पिनर मोहम्मद नवाज ने शानदार गेंदबाजी करते हुए एक हैट्रिक सहित पांच विकेट झटके. इस जीत के साथ पाकिस्तान ने एशिया कप 2025 से पहले बड़ा मनोबल हासिल किया.

Pakistan vs Afghanistan Tri Series Final: एशिया कप 2025 से पहले पाकिस्तान अपने रंग में लौटता दिखाई दे रहा है. पाकिस्तान ने शारजाह में रविवार को अफगानिस्तान को 75 रनों से हराकर त्रिकोणीय श्रृंखला का खिताब अपने नाम किया. इस जीत में पाकिस्तान के स्पिनर मोहम्मद नवाज ने शानदार गेंदबाजी करते हुए एक हैट्रिक सहित पांच विकेट झटके. वे अब पाकिस्तान के पहले स्पिनर बन गए हैं, जिन्होंने टी20 में हैट्रिक ली है. वहीं इस जीत के साथ पाकिस्तान ने एशिया कप 2025 से पहले बड़ा मनोबल हासिल किया. हालांकि इस मैच को लेकर एशिया कप की सभी टीमें सतर्क रहेंगी, क्योंकि इस मैच में 18 विकेट गिरे, जिसमें से 15 स्पिनरों ने हासिल किए. 

इस मैच में पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. उसके ओपनर साहिबजादा फरहान केवल 0 के स्कोर पर चलते बने, हालांकि इसके बाद सैम अयूब (17) और फखर जमान (27 रन, 26 गेंदों पर, दो चौके और एक छक्का) के बीच दूसरे विकेट के लिए 49 रनों की साझेदारी हुई, लेकिन अफगानिस्तान के स्पिनर्स ने बाद में शिकंजा कस दिया और 11.3 ओवर तक स्कोर 72/5 हो गया. इसके बाद कप्तान सलमान आगा (24 रन, 27 गेंदों पर, दो छक्के) और मोहम्मद हारिस (25 रन, 21 गेंदों पर, दो छक्के) की अहम पारियों की बदौलत पाकिस्तान ने 20 ओवरों में 141/8 रन बनाए.

अफगानिस्तान की ओर से कप्तान राशिद खान (3/38) सबसे सफल गेंदबाज रहे, जबकि फजलहक फारुकी और नूर अहमद ने दो दो विकेट झटके. अल्लाह गजनफर को एक विकेट मिला.

मोहम्मद नवाज की हैट्रिक से बिखरा अफगानिस्तान

141 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए अफगानिस्तान कभी भी मुकाबले में नहीं दिखा. उसका पहला विकेट 7 रन पर गिरा फिर 28 रन के स्कोर पर सादिकुल्लाह अटल भी आउट हो गए. इसके तुरंत बाद मोहम्मद नवाज की हैट्रिक आई. उन्होंने छठे ओवर की आखिरी दो गेंदों पर दो विकेट झटके और अफगानिस्तान का स्कोर 29/4 कर दिया. सातवें ओवर की पहली गेंद पर उन्होंने इब्राहीम जदरान (9) को आउट कर हैट्रिक पूरी की. 

अफगानिस्तान की ओर से केवल सेदीकुल्लाह अतल (13) और कप्तान राशिद (17) ही दोहरे अंक तक पहुंच सके और पूरी टीम 15.5 ओवर में 66 रनों पर ढेर हो गई. नवाज (5/19) पाकिस्तान के लिए सबसे सफल गेंदबाज रहे. उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया. उनके अलावा अबरार अहमद और सुफियान ने भी स्पिन की मददगार पिच पर दो दो विकेट लिए.

हैट्रिक लेने वाले पांचवें गेंदबाज बने नवाज

मोहम्मद नवाज पाकिस्तान के लिए टी20 अंतरराष्ट्रीय में पांच विकेट लेने वाले पांचवें गेंदबाज बने. उनसे पहले सुफियान मुकीम, उमर गुल, इमाद वसीम और हसन अली यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं. इसके अलावा वे फहीम अशरफ और मोहम्मद हसनैन के बाद टी20I में हैट्रिक लेने वाले तीसरे पाकिस्तानी गेंदबाज और पहले पाकिस्तानी स्पिनर बने. (Mohammad Nawaj Hat trick)

नवाज को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया. उन्होंने पांच मैचों में 10 विकेट लिए और 30 की औसत और 133.33 के स्ट्राइक रेट के साथ 120 रन बनाए. उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 37* रहा, जिससे उन्होंने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन किया.

एशिया कप में मजबूती से उतरेगा पाकिस्तान

इस त्रिकोणीय सीरीज में पाकिस्तान ने चार जीत और एक हार के साथ अंत किया. वहीं अफगानिस्तान को तीन जीत और दो हार मिलीं जिनमें फाइनल की हार भी शामिल है मेजबान यूएई अपने सभी मैच हार गई. यह जीत पाकिस्तान के लिए शुभ संकेत है अब वह 12 सितंबर को दुबई में ओमान के खिलाफ एशिया कप अभियान की शुरुआत करेगा. वहीं अफगानिस्तान महाद्वीपीय टूर्नामेंट का शुभारंभ करेगा, जहां 9 सितंबर को उसका सामना हांगकांग से होगा. 

ये भी पढ़ें:-

Asia Cup Hockey: कोरिया को 4-1 से हराकर भारत बना चैंपियन, वर्ल्ड कप का रास्ता साफ

Asia Cup 2025: इस बड़ी उपलब्ध पर है जसप्रीत बुमराह की नजरें, बस इतने विकेट दूर

World Cup 2027: शुभमन गिल की कप्तानी में खेलेंगे रोहित शर्मा, रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >