World Cup 2023: अब भी सेमीफाइनल में पहुंच सकता है पाकिस्तान? 2019 में भी हुआ था ऐसा, समझें समीकरण

पाकिस्तान टीम को सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए खुद के प्रदर्शन के साथ-साथ दूसरी टीम के प्रदर्शन पर भी निर्भर रहना पड़ेगा. हालांकि 2019 वर्ल्ड कप में भी कुछ ऐसी ही स्थिति पाकिस्तान के लिए बनी थी. तो आइये पाकिस्तान के सेमीफाइनल में पहुंचने का समीकरण जानें.

1 / 1
World Cup 2023: अब भी सेमीफाइनल में पहुंच सकता है पाकिस्तान? 2019 में भी हुआ था ऐसा, समझें समीकरण
फुल स्क्रीन में देखें

Chennai: Pakistan players during the ICC Men’s Cricket World Cup 2023 match between Pakistan and Afghanistan, at MA Chidambaram Stadium, in Chennai, Monday, Oct. 23, 2023. (PTI Photo/R Senthil Kumar)(PTI10_23_2023_000265B)

World Cup 2023: अब भी सेमीफाइनल में पहुंच सकता है पाकिस्तान? 2019 में भी हुआ था ऐसा, समझें समीकरण

वर्ल्ड कप 2023 पाकिस्तान टीम के लिए अबतक बेहद खराब रहा है. पांच मैचों में पाक टीम को केवल दो में ही जीत मिल पाई है और 4 अंक लेकर प्वाइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर बनी हुई है. हालांकि पाकिस्तान ने लगातार दो मैच जीतकर वर्ल्ड कप अभियान की शानदार शुरुआत की थी. पहले मैच में नीदरलैंड को 81 रनों से हराने के बाद दूसरे मैच में पाकिस्तान ने श्रीलंका को भी 6 विकेट से रौंद डाला था. लेकिन भारत के हाथों 7 विकेट से मिली हार के बाद पाकिस्तान टीम पूरी तरह से टूट गई और लगातार तीन मैच हारकर सेमीफाइनल की रेस से बाहर होने के कगार पर पहुंच गई है.

पाकिस्तान टीम को सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए खुद के प्रदर्शन के साथ-साथ दूसरी टीम के प्रदर्शन पर भी निर्भर रहना पड़ेगा. हालांकि 2019 वर्ल्ड कप में भी कुछ ऐसी ही स्थिति पाकिस्तान के लिए बनी थी. तो आइये पाकिस्तान के सेमीफाइनल में पहुंचने का समीकरण जानें.

टॉप की चार टीमें पहुंचेंगी सेमीफाइनल में

वर्ल्ड कप 2023 राउंड रॉबिन के अनुसार खेला जा रहा है. जिसमें सभी 10 टीमों को लीग मैच में 9 मुकाबले खेलने हैं. जिसमें टॉप की चार टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगीं और बाकी की 6 टीमों का सफर समाप्त हो जाएगा. 24 मुकाबले पूरे होने के बाद जो स्थिति है, उसमें भारत, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया की टीम सेमीफाइनल में पहुंचती दिख रही हैं.

क्या अब भी पाकिस्तान सेमीफाइनल में पहुंच सकता है

पाकिस्तान की टीम अबतक कुल 5 मैच खेल चुकी है. आगे उसे 4 और मुकाबले खेलने हैं. अगर उसे सेमीफाइनल में जाना है, तो बाकी के 4 मैचों में उसे न केवल जीत दर्ज करना होगा, बल्कि धमाकेदार अंदाज में जीत दर्ज करना होगा, जिससे नेट रन रेट उसके बेहतर हो जाएं. इसके अलावा टॉप की तीन टीमों के अंक 14 नहीं होने चाहिए. अगर ऐसा होता है, तो ऐसी स्थिति में पाकिस्तान सेमीफाइनल में पहुंच सकती है.

2019 वर्ल्ड कप में भी पाकिस्तान की हुई थी ऐसी ही स्थिति

पाकिस्तान की स्थिति केवल इसी वर्ल्ड कप में नहीं है, बल्कि इससे पहले भी 2019 वर्ल्ड कप में भी पाकिस्तान की टीम पांच मैच खेलने के बाद सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए लड़ रही थी. हालांकि पाक रेस में पिछड़ गई और उसे लीग में ही बाहर होना पड़ा था. 2019 में 29 मुकाबले खेले जाने के बाद पाकिस्तान टीम 5 मैच खेलकर केवल एक मैच जीतकर 3 अंक लेकर प्वाइंट टेबल में 9वें स्थान पर थी, लेकिन उसके बाद पाकिस्तान ने चार लगातार जीत दर्ज कर तहलका मचा दिया था. दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड जैसी टीम को हराया था.

पाकिस्तान के लिए आसान नहीं आगे की राह

पाकिस्तान टीम के लिए लीग मैच में आगे की सफर आसान नहीं है. उसे बाकी के चार मैच दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और बांग्लादेश के खिलाफ खेलने हैं. इंग्लैंड को अगर छोड़ दें, तो दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड की टीम इस समय शानदार फॉर्म में है. दोनों टीमों ने अपने प्रदर्शन से चौंकाया है. जबकि बांग्लादेश की टीम को हल्के में लेने की भूल कभी भी पाकिस्तान की टीम नहीं करेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >