IPL खेल रहे सीनियर्स, कीवी टीम में आए इंडियन और पाकिस्तानी, न्यूजीलैंड की वनडे स्क्वॉड का हुआ ऐलान

PAK vs NZ: न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ वनडे श्रृंखला के लिए टॉम लाथम की कप्तानी में 13 सदस्यीय टीम घोषित की, जिसमें मिशेल सेंटनर शामिल नहीं हैं. टीम में आठ चैंपियंस ट्रॉफी 2025 खिलाड़ी और कुछ नए चेहरे शामिल किए गए हैं. खास तौर पर, भारतीय मूल के आदित्य अशोक और पाकिस्तानी मूल के मोहम्मद अब्बास को टीम में जगह मिली है. New Zealand Squad for ODI Series against Pakistan.

PAK vs NZ: पाकिस्तान के खिलाफ चल रही पांच मैचों की टी20 सीरीज में अजेय बढ़त हासिल करने के बाद, न्यूजीलैंड ने आगामी वनडे मैचों के लिए अपनी टीम की घोषणा कर दी है. इस तीन मैचों की वनडे श्रृंखला में टॉम लाथम टीम की कप्तानी संभालेंगे, जबकि व्हाइट-बॉल कप्तान मिशेल सेंटनर को शामिल नहीं किया गया है. घोषित 13 सदस्यीय टीम में से आठ खिलाड़ी ऐसे हैं जो न्यूजीलैंड की आईसीसी पुरुष चैंपियंस ट्रॉफी 2025 टीम का भी हिस्सा हैं. इसके अलावा, कुछ नए चेहरों को भी टीम में जगह दी गई है, जिससे टीम का संतुलन बना रहेगा.

न्यूजीलैंड ने इस सीरीज के लिए एक भारतीय और पाकिस्तानी मूल के खिलाड़ी को मौका दिया है. अनकैप्ड पाकिस्तान से ताल्लुक रखने वाले मोहम्मद अब्बास और भारतवंशी आदित्य अशोक को कीवी टीम में शामिल किया गया है. अब्बास घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के चलते चयनकर्ताओं का ध्यान आकर्षित करने में सफल रहे. वहीं लेग स्पिनर आदित्य अशोक 2023 में बांग्लादेश के खिलाफ वनडे में पदार्पण कर चुके हैं. भारतीय मूल के आदित्य अशोक 2023 में बांग्लादेश के खिलाफ अपना पदार्पण कर चुके हैं. उन्होंने 2023 में दो वनडे और एक टी20 मैच खेला है. 22 वर्षीय आदित्य अशोक लेग स्पिनर हैं, जबकि मोहम्मद अब्बास एक ऑलराउंडर हैं. New Zealand Squad for ODI Series against Pakistan.

मुहम्मद अब्बास: पंजाब से वेलिंगटन तक

विजडन के अनुसार मोहम्मद अब्बास के पिता मीडियम पेसर अजहर अब्बास 1994/95 से 2003/04 तक पाकिस्तान के घरेलू सर्किट में खेले. वह राष्ट्रीय टीम के लिए लंबी सूची में शामिल हुए, लेकिन टीम में शामिल होने से चूक गए. न्यूजीलैंड के पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रिचर्ड पेट्री के साथ बातचीत ने उन्हें वेलिंगटन में काओरी क्लब के साथ अनुबंध हासिल करने में मदद की. इसके बाद अजहर ने वेलिंगटन और फिर ऑकलैंड के लिए 22 प्रथम श्रेणी क्रिकेट मैच और 7 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 25.18 की औसत से 154 विकेट लिए. इसके बाद उन्होंने कोचिंग की राह चुनी. और सफलता का ऐसा झंडा गाड़ा. वे न्यूजीलैंड पेस अकादमी के संस्थापक हैं और अभी वेलिंगटन के गेंदबाजी कोच हैं.

अब लाहौर में जन्में अजहर के बेटे, बल्लेबाज और बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मोहम्मद अब्बास को न्यूजीलैंड की राष्ट्रीय टीम से खेलने का मौका मिलेगा. अब्बास ने 14 साल की उम्र तक अपने कैरियर में सात शतक लगाए हैं, जिसमें दो टी20 क्रिकेट में आए हैं. फोर्ड ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के बाद उन्हें वनडे टीम में शामिल किया गया है. इस टूर्नामेंट में उन्होंने 42.50 की औसत से 340 रन (वेलिंगटन के लिए सबसे अधिक) बनाए और पाँच विकेट लिए. मोहम्मद ने फरवरी में पिछले दो मैचों में 50 और 3-34, और 104 और 1-59 का शानदार प्रदर्शन किया है.

न्यूजीलैंड के सीनियर IPL में व्यस्त

न्यूजीलैंड के अधिकतर खिलाड़ी इन दिनों आईपीएल में व्यस्त हैं. कप्तान मिशेल सेंटनर रचिन रवींद्र, डेवोन कॉनवे और ग्लेन फिलिप्स भी आईपीएल में खेल रहे हैं, जबकि मैट हेनरी चैंपियंस ट्रॉफी सेमीफाइनल के दौरान लगी कंधे की चोट से उबर रहे है. इनके अलावा काइल जैमीसन को आराम दिया गया है. हालांकि केन विलियम्सन आईपीएल नहीं खेल रहे, लेकिन कमेंट्री पैनल में शामिल केन भी आईपीएल की प्रतिबद्धताओं के कारण अपनी राष्ट्रीय टीम से किनारे हैं. 

विल यंग, ​​जिन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी के शुरुआती मैच में शतक बनाया था, केली के साथ शीर्ष क्रम में शामिल होंगे जबकि डेरिल मिशेल, माइकल ब्रेसवेल और नाथन स्मिथ मध्य क्रम में होंगे. गेंदबाजी विभाग में, विल ओ’रुरके, जैकब डफी, नाथन स्मिथ और बेन सियर्स चार-आयामी तेज गेंदबाजी आक्रमण में शामिल होंगे, जबकि मैट हेनरी और काइल जैमीसन दोनों बाहर होंगे. वहीं स्पिन विभाग में, ऑलराउंडर ब्रेसवेल के साथ 22 वर्षीय ऑकलैंड एसेस के लेग स्पिनर आदित्य अशोक शामिल होंगे.

पाकिस्तान के विरुद्ध न्यूजीलैंड का वनडे स्क्वॉड

न्यूजीलैंड की टीम: टॉम लैथम (कप्तान), मुहम्मद अब्बास, आदित्य अशोक, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, जैकब डफी, मिच हे, निक केली, डेरिल मिशेल, विल ओ’रुरके, बेन सियर्स, नाथन स्मिथ, विल यंग

PAK vs NZ सीरीज का कार्यक्रम

पहला वनडे: 29 मार्च, मैकलीन पार्क, नेपियर

दूसरा वनडे: 2 अप्रैल, मैकलीन पार्क, नेपियर

तीसरा वनडे: 5 अप्रैल, बे ओवल, माउंट माउंगानुई

अगर वह एक रन…, आखिरी ओवर में क्या सोच रहे थे आशुतोष शर्मा, खुद बताया विजयी छक्के का राज

हार के बाद मिले संजीव गोएनका और ऋषभ पंत, सोशल मीडिया पर बवंडर, LSG मालिक ने भी दिया जवाब

GT vs PBKS Head to Head Record: श्रेयस-गिल की होगी भिड़ंत, मैच से पहले जानें दोनों टीमों के आंकड़े

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >