टूट गया 24 साल पुराना रिकॉर्ड, न्यूजीलैंड के दो बल्लेबाजों ने रचा इतिहास, पाकिस्तान के खिलाफ हासिल की ये उपलब्धि

PAK vs NZ: न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच वनडे सीरीज के पहले मैच में कीवी टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी की. शुरुआती झटकों के बाद मार्क चैपमैन और डेरिल मिशेल ने शानदार साझेदारी करते हुए टीम को 300 के पार पहुंचाया. चैपमैन ने रिकॉर्ड शतक जमाकर न्यूजीलैंड की पारी को संभाला. उन्होंने अपनी साझेदारी से 24 साल पुराना रिकॉर्ड भी ध्वस्त कर दिया. Mark Chapman and Daryl Mitchell record partnership.

PAK vs NZ: न्यूजीलैंड में पाकिस्तान और कीवी टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज हुआ. पहले मैच में न्यूजीलैंड टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करनी शुरू की. पाकिस्तान का दांव बिल्कुल सही बैठा, जब 50 रन के स्कोर पर ही उसने तीन विकेट झटक लिए. लेकिन उसके बाद कीवी टीम के बल्लेबाज मार्क चैपमैन ने शानदार बल्लेबाजी की. उन्होंने रिकॉर्ड शतक लगाते हुए डेरिल मिशेल के साथ रिकॉर्ड साझेदारी की. उनकी पारी की बदौलत न्यूजीलैंड ने 300 रनों का आंकड़ा भी पार कर लिया. 

मैकलीन पार्क में खेले गए पहले वनडे मैच में न्यूजीलैंड के बल्लेबाज मार्क चैपमैन और डेरिल मिशेल ने इतिहास रच दिया. दोनों ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान के खिलाफ वनडे क्रिकेट में किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी (199 रन) का रिकॉर्ड बनाया. इससे पहले यह रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के दिग्गज स्टीफन फ्लेमिंग और नाथन एस्टल (193 रन, 2001) के नाम था. हालांकि, न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच वनडे क्रिकेट में अब तक की सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड पाकिस्तान के इंजमाम-उल-हक और आमिर सोहेल के नाम है, जिन्होंने 1994 में शारजाह में 263 रन की नाबाद साझेदारी की थी. Mark Chapman and Daryl Mitchell record partnership.

वनडे में PAK vs NZ मैच की सबसे बड़ी साझेदारियां

  1. मार्क चैपमैन और डेरिल मिशेल – 199 रन (29 मार्च, 2025)
  2. स्टीफन फ्लेमिंग और नाथन एस्टल – 193 रन (28 फरवरी, 2001)
  3. डेरिल मिशेल और टॉम लैथम – 183 रन (29 अप्रैल, 2023)
  4. केन विलियमसन और डेवोन कॉनवे – 181 रन (11 जनवरी, 2023)
  5. केन विलियमसन और रचिन रवींद्र – 180 रन (4 नवंबर, 2023)

PAK vs NZ मैच का हाल

पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड को शुरुआती झटकों का सामना करना पड़ा. विल यंग (1), निक केली (15) और हेनरी निकोल्स (11) के जल्दी आउट होने से टीम 50/3 के स्कोर पर संघर्ष कर रही थी. पाकिस्तान के युवा गेंदबाज आकिफ जावेद और इरफान नियाजी ने शुरुआती विकेट निकालकर कीवी टीम पर दबाव बनाया. लेकिन चैपमैन (132 रन, 111 गेंद) और मिशेल (76 रन, 84 गेंद) ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 199 रन की रिकॉर्ड साझेदारी निभाई और न्यूजीलैंड को मैच में वापस ला दिया.

न्यूजीलैंड की मजबूत फिनिशिंग

चैपमैन ने 38वें ओवर में अपना तीसरा वनडे शतक पूरा किया, जबकि मिशेल ने भी ताबड़तोड़ अंदाज में शतक जड़ा. इरफान नियाजी ने इस खतरनाक साझेदारी को तोड़ते हुए मिशेल को 76 रन पर आउट किया. इसके बाद चैपमैन ने आक्रामक बल्लेबाजी जारी रखी और 132 रन बनाकर टीम को 300 के पार पहुंचाया. अंतिम ओवरों में डेब्यूटेंट मोहम्मद अब्बास ने महज 24 गेंदों में अर्धशतक जड़कर टीम के स्कोर को 344/9 तक पहुंचा दिया. पाकिस्तान के लिए इरफान नियाजी (3/58) सबसे सफल गेंदबाज रहे, जबकि हारिस रऊफ और आकिफ जावेद ने दो-दो विकेट झटके.

मैदान पर भिड़ंत, बाहर भाईचारा! मैच के बाद गले मिले धोनी और विराट, देखें Video

विराट कोहली का नया कीर्तिमान , CSK के खिलाफ रिकॉर्ड बनाकर धवन को छोड़ा पीछे

Watch Video: बिजली से तेज है धोनी का हाथ, साल्ट देख रहे थे आगे ड्रेसिंग रूम से आ गया बुलावा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >