Champions Trophy में न्यूजीलैंड से हर बार हारा पाकिस्तान, लेकिन पूर्व क्रिकेटर खुश, बताया ऐसे मिलेगी जीत

Champions Trophy 2025: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच बुधवार 19 फरवरी को चैंपियंस ट्रॉफी का पहला मैच खेला जाएगा. पाकिस्तान अब तक इस टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड से हर बार हारा है, लेकिन बासित अली इससे परेशान नहीं है, उन्होंने बताया कि उनकी टीम को कैसे जीत मिलेगी. PAK vs NZ

Champions Trophy 2025: पाकिस्तान की मेजबानी में चैंपियंस ट्रॉफी 19 फरवरी से शुरू हो रही है. 29 साल बाद पाकिस्तान में आईसीसी के किसी प्रतिष्ठित टूर्नामेंट का आयोजन हो रहा है. चैंपियनशिप का पहला मैच न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच होना है. पाकिस्तान और न्यूजीलैंड ग्रुप ए में भारत और बांग्लादेश के साथ हैं. ऐसे में इन्हीं तीनों टीमों के बीच एक-एक मुकाबले के बाद ही चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनिलस्ट का चुनाव होगा. किसी एक मैच में हार टीम के आगे का सफर मुश्किल बना देगा. ऐसे में कल यानी 19 फरवरी को होने वाले मैच के लिए पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज ने पाकिस्तानी टीम को लेकर अजब भविष्यवाणी कर दी है. PAK vs NZ

बासित अली ने कहा “हम बात करते हैं पाकिस्तान वर्सेस इंडिया 23 तारीख का मैच 23 फरवरी को है, लेकिन उससे बड़ा मैच तो पहला मैच है जो डिसाइड कर देगा कि आप सेमीफाइनल में जाएंगे या नहीं. सीधी सी बात है अगर न्यूजीलैंड से खुदान खस्ता हम हार गए तो बड़ी मुसीबत बन जाएगी, क्योंकि अगला मैच इंडिया के साथ है और इंडिया को हराना हराना फिर मुश्किल हो जाएगा. वन डे क्रिकेट में हैट्रिक ज्यादा हुई है या दो बॉलो पे दो ज्यादा आउट हुए हैं शाहिद भाई बोलेंगे दो बॉलो पे दो ज्यादा आउट हुए तो एवरी डे इज नॉट संडे, न्यूजीलैंड की हैट्रिक नहीं होगी.” बासित अली न्यूजीलैंड के खिलाफ ट्राई नेशन सीरीज में पाकिस्तान को मिली दो हार के बारे में जिक्र कर रहे थे. 

पाकिस्तान के एक न्यूज चैनल पर बात करते हुए बासित अली ने आगे कहा, “चले ये भी ये भी देखना रह गया था कि हमने तीन मैच खेले चैंपियंस ट्रॉफी में हमने तीन मैच खेले न्यूजीलैंड से इत्तेफाक से हम तीनों हारे हैं चैंपियंस ट्रॉफी में और सबसे ज्यादा 2009 का सेमीफाइनल जब यूनुस कप्तान था. तब उसमें कामरान भी उस टीम में शामिल था और पाकिस्तान टी20 का उस वक्त वर्ल्ड चैंपियन था. उस वक्त पाकिस्तान और आमिर बड़ी अच्छी बॉलिंग कर रहा था यूनिस खान, मोहम्मद यूसुफ, शोएब मलिक और कामरान अकमल ये लोग सब फॉर्म में थे, लेकिन हम हार गए. ठीक है लेकिन वो उंगली पर चोट लगी थी, जिसके कारण ग्रांट इलियट का कैच डप हो गया था जिसकी वजह से पाकिस्तान हार गया.”

यानी पाकिस्तान के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में जीत के लिए दोहरा दबाव होगा. पहला तो उसे इस टूर्नामेंट में अपनी आगे की राह सुनिश्चित करने के लिए कीवी टीम से भिड़कर जीतना होगा, दूसरा उसे अपना रिकॉर्ड भी सुधारने की चिंता होगी. लेकिन न्यूजीलैंड की टीम में अनुभवी और आक्रामक खिलाड़ियों की फेहरिस्त के सामने यह आसान नहीं होगा. न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर की अगुवाई में चैंपियंस की भिड़ंत से पहले वहां की परिस्थिति से परिचित हो चुके हैं. वहीं पाकिस्तान के कप्तान मोहम्मद रिजवान भी बाबर आजम और सलमान आगा को लेकर पूरी तरह आश्वस्त दिख रहे हैं. कराची स्टेडियम में चैंपियंस ट्रॉफी की भिड़ंत दोपहर 2.30 बजे शुरू होगी. 

चैंपियंस ट्रॉफी के लिए न्यूजीलैंड की टीम 

मिचेल सैंटनर (कप्तान), डेवन कॉनवे, टॉम लैथम, केन विलियमसन, विल यंग, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डैरेल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, नाथन स्मिथ, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, विल ओ रॉर्क, टिम साउदी.

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए पाकिस्‍तान टीम

मोहम्मद रिजवान (कप्तान), बाबर आजम, फखर जमान, सऊद शकील, कामरान गुलाम, तैयब ताहिर, सलमान अली आगा, खुशदिल शाह, फहीम अशरफ, अबरार अहमद, शाहीन शाह अफरीदी, नसीम शाह, मुहम्मद हसनैन, हारिस रऊफ.

Champions Trophy 2025: बल्लेबाजी में मचाएंगे कहर, इन पांच बल्लेबाजों पर टीमों का सबसे बड़ा दांव

रोहित शर्मा बनाम मोहम्मद रिजवान, पिछले पांच सालों में किसकी बल्लेबाजी रही धाकड़, हेड टू हेड रिकॉर्ड

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >