कीवी संगत का असर! बाउंड्री पर खुशदिल शाह की छलांग, सुपरमैन कैच पर बल्लेबाज भी हैरान, देखें Video

PAK vs NZ 4th T20: पकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की सीरीज का चौथा टी 20 मैच बे ओवल में खेला जा रहा है. इस मैच में खुशदिल शाह का एक कैच चर्चा का विषय बन गया है. Khushdil Shah Stunning Catch

PAK vs NZ 4th T20: बे ओवल में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला खेला जा रहा है. सीरीज में 1-2 से पिछड़ रही पाकिस्तान टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, लेकिन यह रणनीति उनके पक्ष में नहीं रही. न्यूजीलैंड के ओपनरों ने मजबूत शुरुआत देते हुए पहले विकेट के लिए 50 से ज्यादा रनों की साझेदारी की. दाएं हाथ के बल्लेबाज टिम सीफर्ट ने 22 गेंदों में 44 रनों की तेज पारी खेली, जिसमें तीन चौके और चार छक्के शामिल थे. हालांकि, पांचवें ओवर में हारिस रऊफ ने न्यूजीलैंड के इस आक्रामक ओपनर को पवेलियन भेज दिया, लेकिन इस विकेट का असली श्रेय खुशदिल शाह को जाता है, जिन्होंने बाउंड्री रोप पर डाइव लगाते हुए अविश्वसनीय कैच पकड़ा.

मैच के पांचवें ओवर की पहली गेंद पर रऊफ ने शॉर्ट-पिच डिलीवरी डाली, जिस पर सीफर्ट ने पुल शॉट खेला. गेंद हवा में गई और ऐसा लगा कि यह आसानी से सीमा रेखा पार कर जाएगी, लेकिन खुशदिल शाह ने अपने दाईं ओर डाइव लगाकर शानदार लो कैच लपक लिया. उनका यह अद्भुत कैच देखकर सीफर्ट भी हैरान रह गए. कैच लेने के बाद खुशदिल ने कैमरे के सामने कुछ सेकंड पोज भी दिया, जिससे यह पल और खास बन गया. गौरतलब है कि यह इस सीरीज में पाकिस्तान की ओर से लिया गया दूसरा शानदार कैच था. इससे पहले पिछले मैच में हारिस रऊफ ने भी एक जबरदस्त डाइविंग कैच लपका था. Khushdil Shah Stunning Catch.

इस कैच के बाद सोशल मीडिया पर खुशदिल शाह ही छा गए. उनके हवाई छलांग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. पाकिस्तानी फैंस ने उनके कैच पर अपनी प्रतिक्रियाएं साझा कीं. खुशदिल की फील्डिंग प्रयास को देखकर सीफर्ट भी हैरान रह गए. इससे पहले न्यूजीलैंड के दो फील्डर्स ने जबरदस्त कैच लपके थे. पहले मैच में टिम रॉबिंसन ने हवा में उड़ते हुए बिल्कुल असंभव सा दिखने वाला कैच पकड़ा था.

वहीं इस मैच की बात करें तो न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 17 ओवर में ही 191 रन का आंकड़ा पार कर लिया है. सीफर्ट के अलावा ओपनर फिन एलन ने शानदार पारी खेली. एलन ने 20 गेंदों पर ही 6 चौकों और 3 छक्के के साथ 50 रन की पारी खेलकर न्यूजीलैंड को एक शानदार शुरुआत दिला दी है. इन दोनों के अलावा मार्क चैपमैन और डेरिल मिचेल ने भी तेज तर्रार पारी खेली. वहीं पाकिस्तान की ओर से हारिस रऊफ और अबरार अहमद ने 2-2 विकेट झटके.  

IPL 2025 का पहला ‘एल क्लासिको’ आज, जानें CSK vs MI मैच में पिच रिपोर्ट, मौसम, संभावित XI और कहां देख पाएंगे लाइव ऐक्शन

विराट कोहली को इग्नोर कर आगे बढ़ गए रिंकू सिंह, ओपनिंग सेरेमनी में ये कैसा ब्लंडर, देखें Video

IPL में आज SRH vs RR, जानें कैसा रहेगा मौसम और पिच का बर्ताव, प्लेइंग XI और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >