Highlights
PAK vs AUS: एडम जम्पा (Adam Zampa) ने पहले तो सवाल को दोबारा कन्फर्म किया और फिर मुस्कुराते हुए कहा कि बाबर का विकेट उनके लिए एक ‘नॉर्मल विकेट’ की तरह ही है. उन्होंने साफ शब्दों में कहा, बाबर आजम (Babar Azam) लंबे समय से अच्छे खिलाड़ी रहे हैं, पर यह पहली बार नहीं है जब मैंने उन्हें आउट किया है. उम्मीद है यह आखिरी बार भी नहीं होगा. जाम्पा का यह अंदाज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. उन्होंने इशारों ही इशारों में बता दिया कि उनके लिए विकेट लेना उनका काम है, चाहे सामने कोई भी बड़ा नाम हो.
जम्पा की फिरकी में फंसे बाबर आजम
मैच की बात करें तो जम्पा ने अपनी 4 ओवर की गेंदबाजी में सिर्फ 24 रन देकर 4 बड़े विकेट झटके. बाबर आजम नंबर 4 पर बल्लेबाजी करने आए थे और 20 गेंदों में 24 रन बनाकर खेल रहे थे. जम्पा की एक लेंथ बॉल पर बाबर ने रिवर्स स्वीप खेलने की कोशिश की और गेंद सीधे पैड पर जा लगी. अंपायर ने पहले नॉट आउट दिया था, लेकिन जम्पा के कहने पर कप्तान ने रिव्यू लिया. रिप्ले में साफ दिखा कि गेंद स्टंप्स पर लग रही थी और बाबर को पवेलियन लौटना पड़ा.
पाकिस्तान की ऐतिहासिक जीत
भले ही जम्पा ने अपनी गेंदबाजी से दिल जीता, लेकिन बाजी पाकिस्तान के हाथ लगी. पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को 22 रनों से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. खास बात यह है कि टी20 क्रिकेट में लगातार 7 हार के बाद पाकिस्तान ने आखिरकार ऑस्ट्रेलिया को धूल चटाई है. पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 168 रन बनाए थे, जिसके जवाब में कंगारू टीम 8 विकेट खोकर सिर्फ 146 रन ही बना सकी.
सैम अयूब का प्रदर्शन
इस जीत के असली हीरो सैम अयूब रहे. उन्होंने पहले बल्लेबाजी में ताबड़तोड़ 40 रन बनाए और फिर गेंदबाजी में भी 2 अहम विकेट चटकाए. उनके इस ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया. अबरार अहमद ने भी शानदार गेंदबाजी की और ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों को टिकने नहीं दिया. टी20 वर्ल्ड कप से पहले पाकिस्तान के लिए यह जीत एक टॉनिक की तरह काम करेगी.
बजट-26 की हर परत का विश्लेषण
ये भी पढ़ें-
WPL 2026: गुजरात जाएंट्स की शानदार जीत, मुंबई को पटखनी देकर एलिमिनेटर में मारी एंट्री
