फील्डर की कमी पड़ी तो मैदान पर उतरा कोच, दक्षिण अफ्रीका के इतिहास में दोबारा ऐसा हुआ, Video

NZ vs SA: पाकिस्तान में न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका मैच के दौरान साउथ अफ्रीका को खिलाड़ियों की कमी की वजह से कोच को मैदान पर उतरना पड़ा.

NZ vs SA: पाकिस्तान में इस समय चैंपियंस ट्रॉफी से पहले तीन देशों की ट्राई नेशन क्रिकेट सीरीज चल रही है. इसमें पाकिस्तान के अलावा न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका हिस्सा ले रही हैं. इस सीरीज के दूसरा मैच दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया, जिसमें न्यूजीलैंड ने अफ्रीकी टीम को हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया. इस मैच में केन विलियम्सन ने शतक लगाकर एक साल से ज्यादा समय बाद अपना जलवा दिखाया, लेकिन यह मैच एक और कारण से चर्चा में आ गया, जब दक्षिण अफ्रीका ने खिलाड़ियों के कम पड़ने पर मैदान पर अपने कोच को ही उतार दिया. 

दरअसल सोमवार 10 फरवरी को लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में मैदान पर एक दुर्लभ घटना घटी, जब दक्षिण अफ्रीका के फील्डिंग कोच को मैदान में उतरना पड़ा. मैच के दौरान प्रोटियाज के पास कम खिलाड़ी होने के बाद स्थानापन्न फील्डर के तौर पर फील्डिंग करनी पड़ी. यही वजह थी कि फील्डिंग कोच वांडिले ग्वावु ने क्रिकेट के मैदान पर इंटरनेशनल मैच में फील्डिंग करनी पड़ी. दक्षिण अफ्रीका की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के फील्डिंग कोच वांडिले ग्वावु मैच के 37वें ओवर में फील्डिंग करने उतरे. यह वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. 

दक्षिण अफ्रीका के लिए फील्डिंग की यह पहली बार नहीं है कि क्रिकेट में ऐसी घटना हुई है, इससे पहले जेपी डुमिनी ने 2024 सीरीज में आयरलैंड के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका के लिए फील्डिंग की थी, जब वे प्रोटियाज के बल्लेबाजी कोच के तौर पर काम कर रहे थे. दक्षिण अफ्रीका के कराची में पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले आगामी मैच में भी इसी तरह का कदम उठाने की उम्मीद है.

दक्षिण अफ्रीका ने गद्दाफी स्टेडियम में त्रिकोणीय श्रृंखला के दूसरे मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबला खेला. ब्लैक कैप्स बेहतर टीम रही, क्योंकि उन्होंने प्रोटियाज को 6 विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश किया. दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 304 रन बनाए, लेकिन कीवी टीम ने आसानी से लक्ष्य का पीछा करते हुए 48 ओवर में मैच जीत लिया. केन विलयम्सन ने इस मैच में अपना 14वां शतक लगाया. 

हालांकि, प्रोटियाज इस नतीजे से ज्यादा निराश नहीं होंगे, क्योंकि उन्होंने दो कारणों से मौजूदा श्रृंखला के लिए एक युवा और अनुभवहीन टीम का चयन किया था. दूसरे वनडे में दक्षिण अफ्रीका के फील्डिंग कोच सबसे पहले, कई वरिष्ठ खिलाड़ी SA20 2025 में व्यस्त थे, जबकि दूसरा कारण नियमित खिलाड़ियों को आराम देना था क्योंकि चैंपियंस ट्रॉफी एक सप्ताह के भीतर शुरू हो रही है. 12 सदस्यीय टीम में, प्रोटियाज ने 4 नए खिलाड़ियों को शामिल किया है. अब दक्षिण अफ्रीका की टीम अपनी अगली भिड़ंत के लिए पूरी तैयारी कर रही है. हेनरिक क्लासेन और केशव महाराज जल्द ही टीम से जुड़ने वाले हैं, जिससे टीम को मजबूती मिलेगी. पाकिस्तान के खिलाफ आगामी मुकाबले के लिए दक्षिण अफ्रीका की पूरी टीम जल्द ही पाकिस्तान पहुंचेगी.

IND vs ENG: भारत-इंग्लैंड मैच में बिजली गुल, बवाल के बाद ओडिशा सरकार ने OCA को भेजा नोटिस

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >