कीवी तो नहीं, लेकिन खिलाड़ी जरूर उड़ते हैं, अब न्यूजीलैंड के इस होनहार ने लिया हवाई कैच, Video

NZ vs PAK, 1st T20I: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच पहला टी20 मैच क्राइस्टचर्च में खेला जा रहा है. इस मैच में टिम रॉबिंसन का एक कैच चर्चा का विषय बन गया है. Tim Robinson Stunning Catch

NZ vs PAK, 1st T20I: न्यूजीलैंड का राष्ट्रीय पक्षी कीवी को माना जाता है. वह उड़ नहीं सकता, लेकिन दौड़ने में उसका कोई सानी नहीं. 19 किमी की रफ्तार से वह दनदनाते हुए दौड़ता है. लेकिन क्रिकेट के खेल में न्यूजीलैंड के खिलाड़ी अपने राष्ट्रीय आइकन की यह कमी पूरी करते हैं. चैपियंस ट्रॉफी में ग्लेन फिलिप्स ऐसा गजब ढा रहे थे, अब पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में एक और खिलाड़ी ने उड़ते हुए जबरदस्त कैच पकड़ा है. जिसने भी यह कैच देखा उसने दांतो तले उंगली दबा ली. पाकिस्तान के खिलाफ पहले टी20 मैच में न्यूजीलैंड के युवा खिलाड़ी टिम रॉबिन्सन ने ऐसा अविश्वसनीय कैच लपका, जिसने सभी को हैरान कर दिया. यह कैच देखकर दर्शकों को ग्लेन फिलिप्स की याद आ गई, जिन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी में विराट कोहली का ऐसा ही हैरतअंगेज कैच पकड़ा था. Tim Robinson Stunning Catch

पाकिस्तान की पारी के दौरान सबसे रोमांचक क्षण तब आया, जब शादाब खान ने काइल जैमीसन की गेंद पर कट शॉट मारा. गेंद तेजी से प्वाइंट की ओर जा रही थी, तभी वहां खड़े टिम रॉबिन्सन ने हवा में छलांग लगाई और अपनी बाईं ओर डाइव लगाकर एक असंभव कैच को लपक लिया. इस करिश्माई कैच को देखकर दर्शकों ने दांतों तले उंगली दबा ली. शादाब खान खुद भी कुछ पलों के लिए अविश्वास में नजर आए. इस शानदार कैच के बाद कीवी खिलाड़ियों ने रॉबिन्सन को गले लगाकर बधाई दी.

NZ vs PAK, 1st T20I: पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड मैच का हाल

क्राइस्टचर्च में खेले गए पहले टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड के कप्तान माइकल ब्रैसवेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पाकिस्तान की शुरुआत बेहद खराब रही. पहले 11 रन के स्कोर पर ही पाकिस्तान के चार प्रमुख बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके थे. इसके बाद भी पाकिस्तानी बल्लेबाज संभल नहीं सके और पूरी टीम 18.4 ओवर में सिर्फ 91 रन पर सिमट गई.

खुशदिल शाह ने 32 रन की पारी खेली, जबकि कप्तान सलमान अली आगा ने 18 और जहांदाद खान ने 17 रन का योगदान दिया. इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका. न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया. जैकब डफी ने 4 विकेट झटके, काइल जैमीसन ने 3 विकेट लिए और ईश सोढ़ी को 2 विकेट मिले.

91 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने इसे केवल 10.1 ओवर में ही हासिल कर लिया. सलामी बल्लेबाजों ने टीम को तेज शुरुआत दी और पाकिस्तान के गेंदबाज कोई प्रभाव नहीं छोड़ सके. इस जीत के साथ न्यूजीलैंड ने पांच मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है.

पाकिस्तान की खराब शुरुआत

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में खराब प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने सलमान अली आगा को 2026 टी20 विश्व कप तक के लिए नया कप्तान नियुक्त किया था. हालांकि, उनकी कप्तानी में पाकिस्तान की शुरुआत निराशाजनक रही. टीम के पहले 4 विकेट केवल 11 रन के भीतर ही गिर गए. पाकिस्तान की ओर से हसन नवाज, अब्दुल समद और मोहम्मद अली ने डेब्यू किया, लेकिन तीनों ही फ्लॉप रहे. पाकिस्तान की पूरी टीम 18.4 ओवर में महज 91 रन पर ऑलआउट हो गई. पूर्व कप्तान बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान को टी20 टीम से बाहर कर दिया गया है, लेकिन वे वनडे सीरीज में खेलते नजर आएंगे.

WPL में किसने लगाए सबसे ज्यादा छक्के, किसने पकड़ा बेस्ट कैच, सबको मिले पुरस्कार, देखें पूरी लिस्ट

विराट कोहली का खुलासा, इस दौरे की असफलता ने तोड़ दिया था हौसला, फिर ऐसे की वापसी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >