शुभमन, रूट या ब्रूक नहीं, ये है दुनिया का बेस्ट प्लेयर, मोईन अली ने बताया, आदिल राशिद ने भी जताई सहमति

Moeen Ali reveals one of the best players in the world : भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज रोमांचक रही, जिसका अंत भारत की 6 रन की जीत के साथ हुआ. सीरीज में शुभमन गिल, जो रूट और हैरी ब्रूक जैसे बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया. लेकिन मोईन अली के अनुसार, केएल राहुल का योगदान सबसे खास रहा और उन्होंने उन्हें दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक बताया.

Moeen Ali reveals one of the best players in the world : भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की सीरीज को रोमांचक अंत हुआ. भारतीय टीम ने ओवल में खेले गए अंतिम टेस्ट मैच में शानदार खेल दिखाते हुए 35 रन का बचाव करते हुए 6 रन से मुकाबले को अपने नाम किया. इस पूरी सीरीज में बल्लेबाजों का दबदबा देखने को मिला. भारतीय कप्तान शुभमन गिल 75.40 की औसत से कुल 754 रन बनाकर सीरीज के टॉप स्कोरर रहे, तो वहीं जो रूट 3 शतकों के साथ 537 रन बनाकर दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे. जबकि हैरी ब्रूक ने भी शानदार खेल दिखाया. लेकिन इन तीनों खिलााड़ियों की अपेक्षा मोईन अली को केएल राहुल सबसे लाजवाब लगे. इंग्लैंड के पूर्व ऑलराउंडर मोईन अली ने राहुल को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक बताया है. 

केएल राहुल के लिए यह सीरीज बेहद यादगार रही. 33 वर्षीय राहुल ने पांच टेस्ट मैचों की इस सीरीज में 53.20 की औसत से 532 रन बनाए, जिसमें दो शतक और दो अर्धशतक शामिल रहे. वह भारतीय बल्लेबाजी क्रम के अहम स्तंभों में से एक साबित हुए. मोईन अली ने यूट्यूब के “बीयर्ड बिफोर विकेट” पॉडकास्ट पर कहा, “मुझे लगता है लोग इस बात को समझते नहीं हैं कि कोई खिलाड़ी, खासकर केएल राहुल, ओपनिंग करते हुए कितने बेहतरीन हैं. वो पिछली सीरीज में भी इंग्लैंड में शानदार थे और इस बार फिर से बेहतरीन खेले हैं. मुझे लगता है कि शुभमन ने सबसे ज़्यादा रन बनाए और उनकी तकनीक शानदार रही, लेकिन राहुल की टीम में जो भूमिका रही, वो शायद अब तक की उनकी सबसे बेहतरीन परफॉर्मेंस रही है.” 

बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरते केएल राहुल. इमेज- आईसीसी (एक्स)

अली ने आगे कहा, “वह वाकई में एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं और मैं काफी समय से यह कहता आया हूं कि वह दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक हैं. कभी-कभी ऐसा लगता है कि वह पूरी तरह से खुलकर नहीं खेलते, जैसे कि ब्रेक लगाकर खेल रहे हों, लेकिन फिर भी मैं कहूंगा कि वह विश्वस्तरीय खिलाड़ी हैं.” राहुल ने पिछली टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड के खिलाफ 205 रन बनाए थे, जबकि इस बार लीड्स में पहले टेस्ट में अपना नौवां टेस्ट शतक जड़ा और फिर लॉर्ड्स में तीसरे टेस्ट में अपना दसवां टेस्ट शतक ठोका. लॉर्ड्स में यह शतक उनके करियर का दूसरा टेस्ट शतक रहा. 

आदिल राशिद ने भी जताई सहमति

मोईन अली के पूर्व साथी और स्पिनर आदिल राशिद ने भी केएल राहुल की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा, “केएल राहुल अक्सर लोगों की नजरों से दूर रह जाते हैं. लेकिन इस सीरीज में उन्होंने जिस अंदाज में बल्लेबाजी की, उनका टेम्पो, उनकी तकनीक, टेस्ट क्रिकेट में बल्लेबाजी की जो कला होती है वो सब दिखाई दिया. फ्रंट फुट, बैक फुट, डिफेंस और ड्राइव्स सबकुछ संतुलित था. ये पहली बार था जब पांच मैचों की सीरीज में उन्होंने लगातार संतुलन बनाए रखा. वो क्लास लग रहे थे. डिफेंस में भी अच्छे, अटैक में भी बेहतरीन.”

एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी में टीमों ने बनाए रिकॉर्ड

इस पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में कई रिकॉर्ड भी बने. दोनों टीमों ने कुल मिलाकर 7,187 रन बनाए, जो टेस्ट सीरीज में अब तक का दूसरा सबसे ज्यादा रन बनाने वाला रिकॉर्ड है. इससे अधिक रन केवल 1993 की एशेज सीरीज में बने थे, जिसमें इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया ने मिलकर 7,221 रन बनाए थे. भारतीय टीम ने इस सीरीज में कुल 3,809 रन बनाए, जो किसी टेस्ट सीरीज में किसी टीम द्वारा बनाया गया दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है. इस सीरीज में कुल 21 शतक बने, जिसमें भारतीय बल्लेबाजों की ओर से 12 शतक लगाए. 

ये भी पढ़ें:-

उड़नपरी बनीं कर्टनी वेब, हवा में बाज की तरह झपट्टा मारकर पकड़ा गजब का कैच, देखें वीडियो

बीसीसीआई ने शुरू की नये कोच की तलाश, इन तीन पदों के लिए मांगे आवेदन

मैं जानता हूं उसने… कोच गंभीर से खुश गैरी कस्टर्न ने कही ये बात, इंशात शर्मा को लेकर भी किया बड़ा खुलासा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >